करण अर्जुन री-रिलीज डेट: बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार की ब्लॉकबस्टर फिल्म फिर से सिनेमाघरों में

Written by: Amir khan
Publish On: September 16, 2025 1:09 PM (IST)
shahrukh khan salman khan karan arjun re release date

बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार एक साथ पर्दे पर दिखाई दिए थे। तब इन दोनों सुपरस्टार ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी थी।

बॉलीवुड के ये दो सुपरस्टार कौन हैं और कौन सी उनकी फिल्म है, जिसे अब दोबारा री-रिलीज किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान से तो सभी वाकिफ होंगे। 13 जनवरी 1995 में इन दोनों की फिल्म करण अर्जुन रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के समय किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह फिल्म आगे चलकर कितनी बड़ी ब्लॉकबस्टर होने वाली है। महज 6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने उस समय बॉक्स ऑफिस पर 52 करोड़ का कलेक्शन किया था।

करण अर्जुन में शाहरुख खान, सलमान खान के साथ-साथ हमें राखी, ममता कुलकर्णी, काजोल और अमरीश पुरी भी अभिनय करते हुए दिखाई दिए थे। अगर इस फिल्म को आज के दौर में रिलीज किया जाता, तो इसे साइंस फिक्शन मूवी भी कहा जा सकता था। क्योंकि करण अर्जुन में पुनर्जन्म की कहानी को मिलाकर गढ़ा गया है।

जिन लोगों ने करण अर्जुन फिल्म को 1995 में सिनेमाघरों में मिस कर दिया था, अब यही एक वजह है कि इसे दोबारा रिलीज किया जा रहा है। करण अर्जुन इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी कि लोगों का मानना है कि आज भी रिलीज की जाएगी, तो सिनेमाघर पहले की तरह ही भरे हुए दिखाई देंगे।

कब रिलीज होगी करण अर्जुन सिनेमाघरों में

करण अर्जुन फिल्म का ट्रेलर आज पेन मूवीज के यूट्यूब चैनल पर डाल दिया गया है। ट्रेलर में बताया गया है कि इस फिल्म की रिलीज डेट 22 नवंबर 2024 होने वाली है।

करण अर्जुन को डायरेक्ट किया था राकेश रोशन ने, और राकेश रोशन ने बताया कि उस समय जब इस फिल्म को रिलीज किया गया था, 1995 में, तब उस समय टीजर और ट्रेलर नहीं आया करते थे।

रितिक रोशन के पापा राकेश रोशन को आज इस बात से बहुत खुशी मिली कि उन्हें अपनी एक पुरानी फिल्म का दोबारा ट्रेलर लॉन्च करने का मौका मिला।

करण अर्जुन फिल्म की कहानी, डायलॉग, बीजीएम, म्यूजिक, सिनेमैटोग्राफी, प्रोडक्शन वैल्यू, कास्ट, हर एक चीज यूनिक थी। करण अर्जुन फिल्म ने अपने बजट से 8.5 गुना का कलेक्शन किया था। पूरे 29 साल बाद राखी का वह फेमस डायलॉग हमें दोबारा सुनने को मिलेगा, “मेरे करण अर्जुन आएंगे।”

22 नवंबर को करण अर्जुन के साथ-साथ 6 नई फिल्में भी रिलीज की जाएंगी। अब शाहरुख खान और सलमान खान की ताकत 22 नवंबर को दोबारा हमें सिनेमाघरों में देखने को मिलने वाली है।

हमें अब देखना यह है कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में किस तरह का रिस्पॉन्स मिलने वाला है।

राकेश रोशन के साथ-साथ उनके बेटे ऋतिक रोशन ने भी फिल्म का प्रमोशन अपने सोशल मीडिया के जरिए किया। शायद आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे।

और शूटिंग लोकेशन पर ऋतिक रोशन का बस इतना ही काम था कि उन्हें स्क्रिप्ट शाहरुख खान और सलमान खान तक पहुंचानी होती थी।

करण अर्जुन फिल्म की कुछ अनसुनी कहानियां

राकेश रोशन ने करण अर्जुन का जो पहला पोस्टर रिलीज किया था, उसमें शाहरुख खान के साथ अजय देवगन थे, न कि सलमान खान। मतलब साफ है कि फिल्म में शाहरुख खान के साथ अजय देवगन दिखाई देने वाले थे।

खबरों की मानें, तो अजय देवगन का काजोल के साथ अफेयर चल रहा था, वहीं काजोल अर्जुन की यानी कि शाहरुख खान की हीरोइन का रोल प्ले करने वाली थी। अजय देवगन ने राकेश रोशन से कहा कि मुझे अर्जुन वाला रोल चाहिए।

पर अर्जुन के लिए पहले ही शाहरुख खान को डिसाइड कर लिया गया था। तब राकेश रोशन ने ऐसा करने से मना कर दिया, और अजय देवगन और राकेश रोशन के बीच कड़वाहट शुरू हो गई। इसके बाद अजय देवगन ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया। इसके बाद राकेश रोशन ने सलमान खान को फिल्म के लिए कास्ट कर लिया।

करण का रोल सलमान खान ने काफी अच्छे से निभाया। इस रोल को दर्शकों ने अर्जुन से ज्यादा सराहा, और इस फिल्म के रिलीज होने के बाद फिल्म के रिव्यू बहुत खराब दिए गए थे, क्योंकि तब अखबार और मैगजीन में रिव्यू छापे जाते थे।

पर उस समय सलमान और शाहरुख खान अपनी पीक पर चल रहे थे, क्योंकि सलमान खान की हम आपके हैं कौन और शाहरुख खान की दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ब्लॉकबस्टर हो चुकी थीं।

राकेश रोशन ने जिस तरह से इस फिल्म को गढ़ा है और इसकी कहानी को लिखा है, दर्शक इसे देखते वक्त पलकें तक नहीं झपका पा रहे थे।

इस फिल्म ने क्लासी दर्शकों के साथ-साथ मास दर्शकों को भी अपनी ओर खींचा। करण अर्जुन रिलीज के समय तक भारत में मल्टीप्लेक्स का आगाज नहीं हुआ था।

उस वक्त सिंगल स्क्रीन ही हुआ करते थे। इसके बाद से मल्टीप्लेक्स की शुरुआत हुई। इसी समय पर आईं बॉर्डर, हम आपके हैं कौन, राजा हिंदुस्तानी जैसी मास फिल्मों ने मास दर्शकों के साथ-साथ क्लासी दर्शकों को भी खुद से जोड़ा।

करण बनाम अर्जुन: कौन है अधिक शक्तिशाली?

शाहरुख खान और सलमान खान में किसे अधिक पसंद किया गया था, तो इस बात का जवाब है, सलमान खान को फिल्म में अधिक पसंद किया गया था।

हालांकि शाहरुख खान का नाम फिल्मफेयर में सिलेक्ट किया गया था, कारण अर्जुन के लिए, पर अवार्ड नहीं मिला था। फिल्म में जो सबसे ज्यादा पसंदीदा कैरेक्टर बनकर आया, वह सलमान खान का किरदार था।

इसकी एक वजह यह भी थी कि सलमान खान के पास एक गाना था “भांगड़ा पाले” जो उस समय का एक बड़ा हिट गाना बन गया था।

उस समय शाहरुख खान की निजी जिंदगी में भी दिक्कतें थीं और आए दिन कुछ न कुछ उनके बारे में अखबारों में छपता रहता था। शाहरुख खान का रोल अच्छा होने के बाद भी जनता के दिलों में सलमान खान ने खास जगह बना ली।

क्योंकि वह दौर सलमान खान का चल रहा था, जिसकी शुरुआत मैंने प्यार किया, साजन, हम आपके हैं कौन जैसी फिल्में सुपरहिट हो चुकी थीं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Sattam En Kaiyil Movie Review: एक रात की कहानी को देखकर अजय देवगन की दृश्यम जैसी फिल्में भूल जाएंगे

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment