शाहरुख खान के बेटे ‘आर्यन खान’ अपनी वेब सीरीज ‘द बेड्स ऑफ बॉलीवुड’ के साथ इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुके हैं। हालांकि इस सीरीज में आर्यन मुख्य किरदार में नज़र नहीं आएंगे।
आर्यन ने द बेड्स ऑफ बॉलीवुड की कहानी को खुद ही लिखा है, जिसमें उनकी मदद साल 2019 में आए शो बार्ड ऑफ ब्लड के स्टोरी राइटर ‘बिलाल सिद्दीकी’ ने की है।
इसके प्रोड्यूसर की बात करें तो इसे खुद आर्यन की मम्मी, यानी ‘गौरी खान’ प्रोड्यूस कर रही हैं।हालांकि 2021 में आर्यन एक संगीन ड्रग केस के कारण काफी सुर्खियों में बने रहे थे, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें अदालत द्वारा बेल भी दे दी गई।
क्योंकि वह पूरी तरह से निर्दोष पाए गए साथ ही इस बात का भी खुलासा हुआ के उन्हें इस केस में फ़साने की साजिश की गई थी। आइये जानते हैं कब रिलीज हुई द बेड्स ऑफ बॉलीवुड।
द बेड्स ऑफ बॉलीवुड वेब सीरीज कास्ट-
वेब सीरीज में मोना सिंह, बॉबी देओल , लक्ष्य लालवानी के साथ-साथ शाहरुख खान और सिंगर बादशाह जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। हालांकि शाहरुख खान और बॉबी देओल सिर्फ कैमियो रोल में ही दिखाई देंगे।
क्या हो सकती है द बेड्स ऑफ बॉलीवुड की कहानी-
जैसा कि आप जानते हैं यह फिल्म रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। जिसके मालिक शाहरुख खान हैं, हालांकि यह पहली बार नहीं बल्कि इससे पहले भी बहुत सारी वेब सीरीज में रेड चिलीज़ का हाथ रहा है। जिसमें साल 2020 में आई हॉरर वेब सीरीज ‘बेताल’ और एक्शन से भरपूर शो ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ शामिल है।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई द बेड्स ऑफ बॉलीवुड-
जैसा कि आपने देखा ‘शाहरुख खान’ के प्रोडक्शन में बने पिछले सभी शोज़ नेटफ्लिक्स पर ही टेलीकास्ट किए गए थे। जो की एक अच्छा निर्णय रहा इसी को देखते हुए इस बार भी आर्यन खान की नई वेब सीरीज को ‘नेटफ्लिक्स’ पर ही रिलीज किया गया।
रिलीज डेट और दिन-
द बेड्स ऑफ बॉलीवुड वेब सीरीज में टोटल 7 एपिसोड देखने को मिलेंगे। हालांकि इसे नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर 2025 को रिलीज कर दिया गया है और ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
सलमान का डबल रोल जुड़वाँ के 27 साल बाद क्या सिकंदर मे फिर से दिखेगा







