कांटा लगा’ गर्ल shefali jariwala की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत बॉलीवुड में शोक की लहर

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 3:47 PM (IST)
shefali-jariwala sudden death

2002 में आए कांटा लगा गाने से फेमस हुई एक्ट्रेस-मॉडल शेफाली जरीवाला का जन्म 15 दिसंबर 1982 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद इन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा। अब एक दुखद खबर सामने आ रही है कि शेफाली का आकस्मिक निधन हो गया है। आइए, इस खबर पर विस्तार से नजर डालते हैं।

शेफाली जरीवाला की अचानक मृत्यु

महज 42 वर्ष की उम्र में शेफाली जरीवाला ने अपने फैंस, परिवार और सिनेमा जगत से जुड़े हुए लोगों को अलविदा कह दिया। इस खबर के आते ही बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल छा गया है। शेफाली के कुछ करीबी लोगों को तो इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा कि शेफाली अब इस दुनिया में नहीं हैं। कांटा लगा वीडियो के माध्यम से रातों-रात स्टार बनने वाली शेफाली जरीवाला की यह दुखद खबर 27 जून 2025 को सामने आई।

बताया जा रहा है कि 27 जून की रात में दिल का दौरा पड़ने की वजह से शेफाली की मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी उनके पति पराग त्यागी द्वारा दी गई। इस खबर के आते ही फैंस और बॉलीवुड गलियारों में शोक की लहर छा गई है। शेफाली को दिल का दौरा पड़ने के बाद अंधेरी स्थित बेलव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल लाया गया। शेफाली के साथ उनके पति और तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। अस्पताल के रिसेप्शन से मिली जानकारी के अनुसार, यह बताया गया कि शेफाली को जब अस्पताल लाया गया था, उससे पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

क्या हुआ 27 जून की रात में

27 जून की रात में शेफाली जरीवाला को उनके पति के साथ तीन लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही शेफाली की दिल का दौरा पड़ने की वजह से मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस अभी अपनी प्रारंभिक जांच में जुटी हुई है और पोस्टमॉर्टम के लिए शेफाली की बॉडी कूपर अस्पताल में भेज दी गई है। प्रारंभिक जांच में तो शेफाली की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने के बाद ही हुई है, पर आधिकारिक पुष्टि पोस्टमॉर्टम के बाद ही की जाएगी कि शेफाली की मृत्यु का कारण क्या था।

shefali jariwala sudden death 2
कांटा लगा' गर्ल shefali jariwala की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत बॉलीवुड में शोक की लहर 3

EMAGE CREDIT shefalijariwala

कैसा था शेफाली का स्वास्थ्य

शेफाली जरीवाला अक्सर मीडिया के साथ इंटरव्यू या यूट्यूब पर पॉडकास्ट में दिखाई देती थीं, जहां उन्होंने एक बार बताया था कि बचपन में उन्हें मिर्गी के दौरे आया करते थे, जिसका एक मुख्य कारण था अत्यधिक सोच, स्ट्रेस और डिप्रेशन। वैसे तो मिर्गी के और भी कारण हो सकते हैं, जैसे कि जेनेटिक, सिर में चोट लगना, न्यूरोलॉजिकल समस्याएं। साथ ही शेफाली ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह नियमित व्यायाम करती थीं, जो उन्हें स्वस्थ रहने में सहायक था। फिलहाल अभी किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि मृत्यु में मिर्गी का दौरा शामिल था या नहीं।

शेफाली का बॉलीवुड करियर

शेफाली ने 2004 में सलमान खान, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मुझसे शादी करोगी में सलमान खान के साथ एक छोटा-सा रोल किया था। यह रियलिटी शो बिग बॉस 13 का हिस्सा भी बनी थीं। साथ ही नच बलिए डांस रियलिटी शो में भी हिस्सा ले चुकी थीं। इस रियलिटी शो में उनके पति पराग त्यागी भी शामिल थे और यह जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। शेफाली रातों-रात कांटा लगा गाने से फेमस हो गई थीं। यह गाना इतना सुपरहिट हुआ कि उन्हें कांटा लगा गर्ल के नाम से भी पुकारा जाने लगा था।

जिस तरह से शेफाली को कांटा लगा के बाद सफलता मिलनी चाहिए थी, उस तरह से उनका करियर उस मुकाम पर नहीं पहुंचा, जहां पहुंचना चाहिए था। शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी हैं। यह फिल्मों और टीवी में अक्सर देखे जाते हैं। पराग त्यागी सलमान खान की 2023 में आई किसी का भाई किसी की जान में भी दिखाई दिए थे। साथ ही इन्होंने द वेडनसडे,सरकार 3 में भी काम किया है। टेलीविजन की बात करें तो यह पवित्र रिश्ता, ब्रह्मराक्षस,जोधा अकबर में भी दिखाई दिए थे।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

F1 The Movie क्या ब्रैड पिट का अनुभव जीतेगा या डैमसन इदरीस की टेक्नोलॉजी जानें कैसा है यहां रेस का रोमांच

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read