Silo Season 2 Hindi Review: आपको बोर करेगा या बांधे रखेगा

Written by: Amir khan
Publish On: September 25, 2025 10:38 PM (IST)
Silo Season 2 Review Hindi

साइलो के सीजन 2 को फाइनली अब रिलीज कर दिया गया है शो में टोटल 20 एपिसोड देखने को मिल रहे हैं। यह एक साइंस फिक्शन डिस्टोपियन शो है अगर आपने इसके सीजन वन को नहीं देखा है तो सीजन 2 को देखने से पहले सीजन वन का देखा जाना जरूरी है क्योंकि सीजन 2 की शुरूआत वहीं से की गयी है जहां से सीजन वन को खत्म किया गया था। आइये जानते है क्या यह अपने सीजन वन की तरह ही है या फिर उससे भी अच्छा ।

कहानी

अगर आपने इसके सीजन वन को देखा होगा तब इस बात की जानकारी होगी के इसके सीजन वन की कहानी और कैरेक्टर में शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली थी सीजन 1 के जैसा ही सीजन 2 की कहानी भी हमें शुरू से लेकर आखिर तक बांधकर रखती है साथ ही जो डिस्टोपियन फिक्शन देखने को मिलता है वह अद्भुत है।

जहां सीजन वन में हमें देखने को मिला था कि ऊपर की धरती पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है खुली हवा में कोई भी इंसान जीवित नहीं रह सकता। इसीलिए सभी इंसान मिलकर जमीन के अंदर रहना शुरू करते हैं कहानी में आगे देखने को मिलता है कि जूलियट नाम की लड़की जो की बाहर जाकर देखना चाहती है जूलियट को ऐसा लगता है कि बाहर की हवा में जीवित रहा जा सकता है।

सीजन 2 में दिखाया गया है के जूलियट बाहर आती है पर वह फिर अपनी जगह लौट आती है तब उसे देखने को मिलता है कि वहा सभी लोग मारे जा चुके हैं और यह जगह पूरी तरह से नर्क जैसी दिखाई दे रही है इसके एपिसोड 1 को देखकर ऐसा लगता है कि आप किसी शो को न देखकर बल्कि एक वीडियो गेम देख रहे हो।

पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट

सीजन 2 सीजन 1 की तरह ही है इसे सीजन वन से बेहतर नहीं कहा जा सकता कहानी में अच्छे ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं पर कहानी बहुत धीमी गति से अपनी रफ्तार पकड़ती है। 10 एपिसोड की जगह पर अगर इसके आठ एपिसोड रखे जाते तब यह फ़ास्ट फेज़ में आगे बढ़ती।

स्लो होने की वजह से शो कहीं कहीं पर थोड़ा बोर होने लगता है अगर आपको स्लो सीरीज देखना पसंद नहीं है तब आप इस शो को पूरा नहीं देख सकते। सीरीज को लगातार देखने की जगह प्रत्येक एपिसोड को धीरे-धीरे देखा जाए तो ज्यादा अच्छा है। क्लाइमेक्स में एक जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है जो इसके सीजन 3 को देखने की उत्सुकता को बढ़ाता है।

निष्कर्ष

शो के सभी एक्टरों ने जबरदस्त परफॉर्मेंस की है सीरीज की प्रोडक्शन वैल्यू अच्छी होने के कारण वीएफएक्स म्यूजिक सिनेमैटोग्राफी डीसेंट है फिल्मी ड्रिप की तरफ से इस सीरीज को दिए जाते हैं पांच में से तीन स्टार।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

OTT releases this week:28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच OTT रिलीज

रोमांस और प्यार भरी कहानियों की है तलाश, तो यह हिंदी डब के ड्रामा आपके लिए

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment