बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार रोहित शेट्टी और अजय देवगन की आने वाली फिल्म “सिंघम अगेन”, जो एक नवंबर को रिलीज़ होगी, के OTT राइट्स अमेज़न प्राइम वीडियो ने खरीद लिए हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो पर “सिंघम अगेन” की 130 करोड़ में डील करके अजय देवगन ने इतिहास रच दिया है। इससे पहले अजय देवगन की किसी भी फिल्म की इतनी महंगी डील नहीं हुई थी।
फिल्म का कुल बजट 250 करोड़ का है। 130 करोड़ की इस डील से “सिंघम अगेन” ने अपने बजट का 52% रिकवर कर लिया है। अमेज़न प्राइम वीडियो पर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज़ “इंडियन पुलिस फोर्स” रिलीज़ हुई थी, जिसे दो हफ्तों में 14.8 मिलियन व्यूज़ मिले थे। ऐसा माना जाता है कि रोहित और अमेज़न प्राइम वीडियो के बीच अच्छा रिश्ता है। “सिंघम” एक ब्रांड बन चुका है, इसलिए “सिंघम अगेन” ने रिलीज़ से पहले ही 130 करोड़ की डील हासिल कर ली।
“सिंघम अगेन” के डिजिटल राइट्स और म्यूज़िक राइट्स की भी डील हो चुकी है। अब OTT, डिजिटल और म्यूज़िक राइट्स को मिलाकर इसकी कुल डील 200 करोड़ की हो गई है।
सिंघम अगेन VS भूल भुलैया 3
“भूल भुलैया 3” का टीज़र आने की वजह से इसकी हाइप में इजाफा हुआ है। बुक माय शो के इंटरेस्ट के आंकड़ों के अनुसार, “सिंघम अगेन” के लिए 103.1K लोग इंटरेस्टेड हैं, जबकि “भूल भुलैया 3” के लिए 118.7K लोग इंटरेस्टेड हैं। इस समय “भूल भुलैया 3” आगे चल रही है। एक वजह यह भी है कि “सिंघम अगेन” की रिलीज़ डेट कई बार बदली गई और इसका टीज़र अभी तक नहीं आया है। टीज़र आने के बाद शायद “सिंघम अगेन” की भी हाइप बढ़े।
भूल भुलैया 3 OTT डील
बॉलीवुड न्यूज़ वेबसाइट पिंकविला के अनुसार, “भूल भुलैया 3” के OTT राइट्स (नेटफ्लिक्स), डिजिटल राइट्स (सोनी टीवी), और म्यूज़िक राइट्स (टी-सीरीज़) की 130 करोड़ की डील हुई है। फिल्म का बजट 150 करोड़ का है। “भूल भुलैया 3” ने रिलीज़ से पहले ही अपने बजट की रिकवरी कर ली है, जिससे अब इसके लिए मुनाफा कमाना आसान हो गया है।
“सिंघम अगेन” को स्क्रीन काउंट ज्यादा मिलने के संकेत हैं, क्योंकि पीवीआर और इनॉक्स जैसी बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन के साथ इसकी डील हो चुकी है।
सिंघम अगेन टीज़र रिलीज़
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, 7 अक्टूबर को “सिंघम अगेन” का ट्रेलर रिलीज़ किया जाएगा। इस ट्रेलर की रिलीज़ के लिए एक बड़ा इवेंट आयोजित किया जाएगा। खबर यह भी है कि “सिंघम अगेन” की पूरी कास्ट प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में जाएगी।
READ MORE
बॉबी देओल एनिमल फ़िल्म के बाद इन फिल्मों में भी विलेन का किरदार निभाएंगे।







