मलयालम ब्लॉकबस्टर ‘सूक्ष्मदर्शनी’ अब हिंदी में कब और कहां देखें

Written by: Amir khan
Publish On: September 21, 2025 11:09 PM (IST)
Sookshmadarshini Disney+ Hotstar Hindi Dubbing Release Date And Time

2024 से मलयालम मिस्ट्री,थ्रिलर,ब्लैक कॉमेडी फिल्म “सूक्ष्मदर्शनी” 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघर में रिलीज़ कर दी गई थी,पर सिर्फ मलयालम भाषा में 2 घंटे 27 मिनट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ का कलेक्शन किया।

आवा प्रोडक्शन और हैप्पी हाउस इंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन और ‘एम सी जितिन’ के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का हिंदी दर्शकों को इसके ओटीटी रिलीज़ का इंतज़ार था तो आइए जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सूक्ष्मदर्शनी को हिंदी भाषा में रिलीज़ किया जाना है।

सूक्ष्मदर्शी हिंदी डब्ड ओटीटी रिलीज़

वर्ष 2024 की मलयालम फिल्म सूक्ष्मदर्शी का मतलब होता है माइक्रोस्कोप माइक्रोस्कोप का मतलब होता है आंख से ना देखी जाने वाली चीजों को किसी यंत्र के द्वारा देखा जाना और इसे हिंदी में सूक्ष्मदर्शी कहा जाता है। यह एक ब्लैक कॉमेडी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है जिसके मेन लीड में हमें देखने को मिलेंगे ‘अंते सुंदरनीकी’ में दिखाई दे चुकी नज़रिया नाज़िम के साथ बासिल जोसेफ।

1-हिंदी डब्ड वर्ज़न ओटीटी रिलीज़ प्लेटफॉर्म

सूक्ष्मदर्शी के हिंदी राइट्स डिज़्नी + हॉटस्टार के पास है जो कि जल्द ही जियो हॉटस्टार होने वाला है डिज़्नी + हॉटस्टार ने इसके ओटीटी राइट्स पहले ही खरीद लिए थे।

अब यह सूक्ष्मदर्शी को हिंदी डब्ड वर्ज़न में रिलीज़ करने जा रहे हैं। डिज़्नी+ हॉटस्टार पर हमें ठुकरा के मेरा प्यार जैसा 2024 का सबसे लोकप्रिय शो देखने को मिला था। ठुकरा के मेरा प्यार ने डिज़्नी + हॉटस्टार के सब्सक्राइबर में बहुत तेज़ी के साथ इज़ाफ़ा किया। इन्हीं सब को देखते हुए हॉटस्टार नए-नए कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने की कोशिश कर रहा है।

2- सूक्ष्म दर्शनी डेट एंड टाइम

सूक्ष्म दर्शनी डिज़्नी + हॉटस्टार पर 11 जनवरी 2025 को हिंदी डब्ड भाषा में रिलीज़ कर दी जाएगी। यह फिल्म जैसे ही रात के 12: 00 बजेंगे 11 जनवरी स्टार्ट होगी 12: 01 पर आपको डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होती दिखाई देगी।तो अगर आपको इस फिल्म का काफी टाइम से इंतज़ार था तब आप इसे 11 जनवरी रात 12: 00 से ही डिज़्नी + हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

पांच भाषाओं में रिलीज़ हो रही है सूक्ष्मदर्शी तेलुगु ,तमिल,हिंदी,कन्नड़ और मलयालम

क्या खास है सूक्ष्म दर्शनी में

मलयालम फिल्म सिनेमा ने हमें 2024 में मंजुम्मेल बॉयज़ ,ब्रह्म युग्म ,गोट लाइफ,किष्किंधा कांडम जैसी बेहतरीन फिल्में दी। इसी के साथ 2024 के अंत तक सूक्ष्मदर्शनी और मार्को जैसी फ़िल्में हमें मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की ओर से आती दिखाई दी।

जहां एक ओर फिल्म इंडस्ट्री मास ऑडियंस को रिझाने के लिए किसी भी तरह का कंटेंट पेश कर रहा है वही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री ऑडियंस को रिझाने की बजाय अपने राइटिंग पर काम कर रहे है। जहां एक ओर इंडस्ट्री सिर्फ पैसे छापने के लिए ही फिल्में बना रही है ,वही मलयालम फिल्म इंडस्ट्री,सिनेमा को कुछ नया योगदान देने का काम कर रही है।

सूक्ष्मदर्शी को कहीं से भी प्रिडिक्ट नहीं किया जा सकता। फिल्म देखते समय जो आप सोचते हैं कि आगे हमें यह देखने को मिलेगा पर यहां वैसा बिल्कुल भी देखने को नहीं मिलता। यह आपको क्लाइमेक्स में धोखा दे ही देती है जहां आपको ऐसा कुछ देखने को मिलेगा जो आपने सोचा भी ना था।

स्मार्ट राइटिंग के साथ स्क्रीन प्ले और एग्ज़ीक्यूशन को भी इतने स्मार्टली तरीके से डाला गया है जो दर्शकों को पलक झपकने तक का मौका नहीं देता सूक्ष्म दर्शनी हंड्रेड परसेंट क्वालिटी के साथ सिनेमाघर में उतारी गई थी यही वजह रही है कि एक छोटे से बजट में बनाई गई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन किया।

सूक्ष्मदर्शी में नज़रिया और बेसिल जोसेफ देखने को मिलते हैं बेसिल जोसेफ कलाकार के साथ फिल्मों का निर्देशन भी करते हैं। बेसिल जोसेफ की अगर आपने जय जय जय जय है मूवी जो की विपिन दास की डायरेक्शन में बनाई गई थी देखी होगी तब आप इनकी एक्टिंग परफॉर्मेंस से अच्छी तरह से वाक़िफ़ होंगे वही नज़रिया ने बेसिल जोसेफ को भी एक्टिंग के मामले में पीछे छोड़ दिया क्योंकि आपको इस फिल्म को देखकर ही पता चल जाएगा के यह किस तरह के एक्टर है।

सूक्ष्मदर्शनी का बीजीएम Christo Xavier ने दिया है जो कि इसके हर एक सीन को बिज़ी बनाने का काम करता है जिससे दर्शकों का फिल्म के प्रति इंगेजमेंट एंटरटेनमेंट और एक्साइटमेंट बना रहता है।

अगर आप अच्छे सिनेमा की तलाश में है तब सूक्ष्मदर्शी आपको हंड्रेड परसेंट अच्छा कंटेंट देने का वादा करती है मलयालम सिनेमा अपनी हर फिल्म में खुद को ही चैलेंज करती हैं यही वजह है कि वह एक से बढ़कर एक फिल्में लेकर आ रहे हैं एक अच्छा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस लेने के लिए आपको 11 जनवरी 2025 में सूक्ष्मदर्शी को डिज़्नी + हॉटस्टार पर हिंदी में देख सकते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Kingston Trailer: भूतिया समुद्र की गहराइयों में गोते लगती, किंग और उसके बचाव दल की खौफनाक कहानी।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment