Sorgavaasal Movie Review: ऐसा खतरनाक थ्रिलर, बच्चों के साथ देखने की ना करें भूल

Written by: Arshi
Publish On: September 22, 2025 1:27 PM (IST)
Sorgavaasal hindi dubbed review

29 नवंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज़ की गई फिल्म जिसका ओटीटी प्रीमियर भी हो चुका है लेकिन फैंस को तमिल भाषा में बनी इस फिल्म को हिंदी डब लैंग्वेज में देखने का इंतज़ार था।

यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ लैंग्वेज में पहले ही रिलीज़ की जा चुकी है और अब यह फिल्म आपको हिंदी डब्ड लैंग्वेज में भी देखने को मिल जाएगी। आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कैसी है फिल्म की कहानी क्या यह फिल्म आपका कीमती समय डिज़र्व करती है और ये फिल्म हिंदी डब वर्ज़न में कहां देखने को मिलेगी।

सोरगावासल मूवी स्टोरी

फिल्म की कहानी की शुरुआत पार्थीबन नाम के कैरेक्टर से होती है जिसके द्वारा नवंबर 1999 में चेन्नई की जेल में हुए एक दंगे की सच्ची घटना को दर्शकों के सामने रखने की कोशिश मेकर्स ने की है।इस दंगे में 10 लोगों की मौत हुई थी और 140 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।

चेन्नई में फूड स्टोर चलाने वाला पार्थिबन नाम का बंदा जिसे एक झूठे केस की वजह से जेल तक पहुंचना पड़ता है। जेल में उसका सामना एक ऐसे खूंखार व्यक्ति से होता है जिसका शासन पूरी जेल पर चल रहा होता है।
पूरी कहानी जानने के लिए के कौन है पार्थिबन और जेल में हुए दंगे के पीछे किसका हाथ है ऐसे कई सवालों के जवाब जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी।

सोरगावासल हिंदी डब ओटीटी प्लेटफॉर्म

एक्शन थ्रिलर मार काट से भरी यह फिल्म आपको हिंदी डब में नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगी। फिल्म की हिंदी डबिंग काफी अच्छी की गई है। साउथ की चार भाषाओं में से पहले ही रिलीज़ कर दिया गया था और अब यह फिल्म नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर हिंदी सहित पांच भाषाओं में अवेलेबल है। एक अच्छी कहानी जिसे बहुत ही अच्छे से रिप्रेजेंट भी किया गया है यही वजह है कि सोरगावासल को आईएमडीबी पर 6.6 की रेटिंग मिली है।

क्या फिल्म का कंटेंट फैमिली फ्रेंडली है?

एक बेहतरीन फिल्म है जिसे आपको अपनी फैमिली के साथ ज़रूर इंजॉय करना चाहिए अगर आपको थ्रिलिंग कहानी देखना पसंद है। फिल्म में दिल दहलाने वाला खून खराबा दिखाया गया है जिसकी वजह से आप ये फिल्म बच्चों के साथ देखना अवॉयड कर सकते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Touch Movie Review: 60 वर्ष के क्रिस्टोफर की लव स्टोरी,जानिए हिंदी में।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment