भारत की सबसे महंगी फिल्म,जिसमे नज़र आएगा ये चेहरा।

Written by: Arslan
Publish On: September 24, 2025 3:56 PM (IST)
SS Rajamouli will soon make Indias most expensive film

बाहुबली फ्रेंचाइजी और आरआरआर जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर एस एस राजामौली की आने वाली अगली फिल्म का इशारा मिल चुका है।

जोकी इंडियन सिनेमा इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म होगी। हालांकि राजामौली ने अपनी इस नई फिल्म का कोई ट्रेलर या गिलिम्स जारी नहीं किया, सिर्फ इशारों में ही दर्शकों को सूचना दी है,या यूं कहें की अपने चाहने वालों के लिए एक अनसुलझी पहेली छोड़कर गए हैं। आइए सुलझाते हैं इस मिस्ट्री को और उठाते हैं इसपर से पर्दा।

राजामौली की आने वाली फिल्म-

राजामौली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है,जिसमें वह शेर के पिंजरे के सामने हाथों में पासपोर्ट लिए मुस्कुराते हुए खड़े नजर आ रहे हैं। अगर इनके इस वीडियो का ब्रेकडाउन किया जाए तो हमें उस वक्त में जाना होगा जब ‘मुफासा द लायन किंग’ के तमिल वर्जन को ‘महेश बाबू’ ने अपनी आवाज दी थी। जिसे देखकर साफ नजर आ रहा है राजामौली अपनी आने वाली फिल्म में महेश बाबू को कास्ट करने वाले हैं।

क्या होगा फिल्म का बजट-

जैसा कि आपने पढ़ा राजामौली की यह फिल्म काफी महंगी बनने वाली है, जिसमें तकरीबन 1200 करोड़ से भी ज्यादा का खर्च आएगा।

प्रियंका चोपड़ा की एंट्री-

कयास यह भी लगाए जा रहे हैं के राजामौली ने महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा को भी कास्ट किया है। जिसकी पुष्टि इसी मिस्टीरियस वीडियो के नीचे किए गए प्रियंका के कमेंट से की जा सकती है, हालांकि अभी इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, फिलहाल यह सिर्फ एक अनुमान है।

महेश के करियर को मिलेगी अलग पहचान-

जैसा कि आप जानते हैं इससे पहले राजामौली बहुत सारी बड़ी-बड़ी सुपरहिट फिल्में इंडस्ट्री को दे चुके हैं, साथ ही वे फिल्म बनाने में काफी डेडीकेशन और शिद्दत से काम करने के लिए भी प्रसिद्ध हैं। जिसके कारण उनकी सभी फिल्मों को बनने से लेकर पर्दे तक आने में कई साल लग जाते हैं।

जोकी बहुत सारे अभिनेताओं के लिए एक डिसएडवांटेज भी है। क्योंकि इस दौरान वह किसी और फिल्म में काम नहीं कर पाते और बंध कर रह जाते हैं। हालांकि भले ही महेश बाबू को सभी जानते हो पर राजामौली के साथ काम करने के बाद वह और भी ज्यादा फेमस हो जाएंगे।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

बघीरा वनवास और द साबरमती एक्सप्रेस,कौन सी फिल्म रही हिट और कौन फ्लॉप ?

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment