वीडियो ऑन डिमांड पर एक नई फिल्म रिलीज़ की गई है जिसका नाम ‘स्ट्रेंज डार्लिंग’ है, जिसकी लंबाई 1 घंटा 36 मिनट की है। मूवी का जॉनर हॉरर, मिस्ट्री और थ्रिलर है।
इसका निर्देशन ‘जे.टी. मोल्नर’ ने किया है जिन्होंने इससे पहले ‘रेड रूम’ जैसी शॉर्ट थ्रिलर मूवी की कहानी लिखी थी। इस फिल्म की कहानी अमेरिका में घटी एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें साल 2018-2020 के बीच एक साइको किलर ने कई मासूम लोगों को मौत के घाट उतारा था।
कहानी
फिल्म की स्टोरी एक साइको किलर पर आधारित है जो अमेरिका के सफर पर निकला है और रास्ते में आने वाले हर स्टेट जैसे डेनवर, कोलोराडो के लोगों का मर्डर करता हुआ आगे बढ़ता है, जिसका किरदार ‘काइल गैलनर’ ने निभाया है। रास्ते में उसे एक अनजान लड़की ‘विला फिट्ज़गेराल्ड’ मिलती है।
जिसका नाम फिल्म में नहीं बताया गया है, वह साइको किलर डेविल उस लेडी को मारने की कोशिश करता है, जिससे बचते हुए वह जंगल में भाग जाती है। जहां उसे एक घर दिखाई देता है, वह इस घर में मदद लेने के लिए अंदर जाती है। फिल्म की कहानी हमें अतीत और वर्तमान में देखने को मिलती है जिसमें कई सारी कड़ियां हैं जिन्हें आगे-पीछे करके दिखाया जाता है, जिससे कहानी और भी ज्यादा रोमांचक बन जाती है।
टेक्निकल एस्पेक्ट
इसकी सिनेमैटोग्राफी अच्छी है और जंगल के सीन काफी ब्राइट और वाइब्रेंट देखने को मिलते हैं। इसमें दिखाए गए कैमरा एंगल्स काफी अच्छे हैं जिनसे यह मूवी और भी थ्रिलिंग और मिस्टीरियस बन जाती है।
खामियां
फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसका प्लॉट है जो काफी सुस्त है। फिल्म को हिंदी भाषा में डब नहीं किया गया है जो इसके लिए एक बड़ा नुकसान है। फिलहाल यह फिल्म थिएट्रिकल रिलीज़ के बाद सिर्फ वी.ओ.डी पर ही उपलब्ध है जिसके कारण यह ज्यादा दर्शकों तक नहीं पहुंच सकी है।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आपको साइको किलर फिल्में देखना पसंद है जिसमें ढेर सारे क्रूर सीन और मार-काट हो तो यह फिल्म सिर्फ आपके लिए है जिसमें आपको हेलोवीन फिल्म जैसा मिस्टीरियस मर्डर सीक्वेंस देखने को मिलेगा।
मेकर्स ने इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा खतरनाक बनाने की कोशिश की है जिसमें वह कुछ हद तक कामयाब भी हुए हैं, हालांकि कई मौकों पर आप इसे देखते वक्त बोरियत भी महसूस कर सकते हैं। फिल्म में बहुत सारे एडल्ट सीन हैं जिस कारण से आप इसे अपनी फैमिली के साथ न देखें तो बेहतर है।
READ MORE
COLOURRS OF LOVE REVIEW: दिल टूटने से लेकर इलाज तक एक सेक्स डॉक्टर का सफर







