एक्शन, थ्रीलर, कॉमेडी जोनर का कोरियन लैंग्वेज में बना शो जिसमें कहानी हाई स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों से जुड़ी देखने को मिलेगी। शो के टोटल 10 एपिसोड रिलीज़ किये जायेंगे जिसमे से अभी तक 6 एपिसोड रिलीज़ कर दिए गए है।ये शो उस शो की केटेगरी में आता है जिसने रिलीज़ होते ही टॉप 5 शोज़ में अपनी जगह बना ली है।
यह इस हफ्ते tving पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है स्टडी ग्रुप। ये वो शो है जिसको देखने के लिए रिलीज़ के पहले हफ्ते से दूसरे हफ्ते में सब्सक्राइबर की मात्रा डबल हो गयी है।
शो के मुख्य कलाकारों में ‘ली जोंग हयून,चा वू मिन,हान जी यून,हांग मिन हयून,शिन सू हयून,यूं सांग जंग जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे जिन्होंने अपनी बेस्ट एक्टिंग से शो को एक अलग लेवल तक पहुंचाने का काम किया है।

कोरियन लैंग्वेज में बने शो की लोकप्रियता लगातार इंडिया में बढ़ती जा रही है लोग इन शोज़ के दीवाने है और आने वाला हर शो और भी ज़्यादा बेहतर बनकर तैयार किया जाता है यही वजह है कि इन शो को लोग बहुत ज़्यादा तादाद में देखते है और पसंद करते है।
शो की कहानी एक ऐसे छात्र के जीवन के परिचय को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करती है जिसमें यूं गा मिन नाम के एक ऐसे लडके को दिखाया गया है जो पढ़ाई में आगे बढ़ने की कोशिश करता है और खुद को अपने स्कूल में ऑल राउंडर साबित करना चाहता है लेकिन इसे पता चलता है कि वो सिर्फ लड़ाई झगड़े में बेस्ट है।

जिसमें उसका कोई तोड़ नहीं।तभी वो अपने स्कूल के कुछ बच्चों के साथ मिलकर एक ऐसा स्टडी ग्रुप बनाता है ताकि खुद को पढ़ाई के मामले में आगे बढ़ा सके।लेकिन इस सबका यूं गा मिन के जीवन में कुछ भी पॉजिटिव रिजल्ट नहीं मिलता।
बल्कि पढ़ाई के मामले में उसका ग्रेड और भी ज़्यादा गिरता जाता है।आगे क्या होगा, क्या स्कूल पढ़ाई के क्षेत्र में यूं गा मिन अपना नया नाम बना पायेगा या नहीं ये सब जानने के लिए आपको इस शो के सभी एपिसोड देखने होंगे।
एपिसोड 7-8 रिलीज़ डेट-
23 जनवरी 2025 को रिलीज हुए इस शो के एपिसोड हर हफ्ते दो दो कर के रिलीज़ किये जाते है जिसमें से अभी तक 6 एपिसोड रिलीज़ कर दिए गए है। आने वाले अगले दो एपिसोड 13 फ़रवरी 2025 को रिलीज़ कर दिए जायेंगे।जिन लोगों को इनके अगले एपिसोड का इंतजार है अब वो 13 फ़रवरी को ख़त्म हो जायेगा शो की आगे की कहानी के साथ।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Aghathiyaa Trailor: डर की नई दास्तान:जीवा और अर्जुन सरजा की हॉरर फिल्म की पहली झलक।







