सनी देयोल, बॉबी देयोल, क्या एक बार फिर करेंगे दिल्लगी से वापसी?

Written by: Amir khan
Publish On: September 16, 2025 11:58 AM (IST)
sunny deol upcoming movies 2025

सन्नी देओल की जिस अपकमिंग फिल्म की बात करने जा रहे हैं, दरअसल वो अपकमिंग फिल्म नहीं होकर एक पुरानी फिल्म है, पर ये पुरानी फिल्म नए लुक के साथ अपकमिंग फिल्म बन सकती है।

इस फिल्म का नाम है दिल्लगी और अगर दिल्लगी के बारे में बॉबी देओल कुछ कह रहे हैं, तो शायद ऐसा हो सकता है कि ये फिल्म हमें दोबारा परदे पर देखने को मिले।

9 नवंबर 1999 में दिल्लगी फिल्म को रिलीज किया गया था। आज इस फिल्म को 25 साल हो गए हैं। अब बॉबी देओल को ऐसा कहते हुए सुना जा रहा है कि दिल्लगी फिल्म को फिर से आना चाहिए। दिल्लगी फिल्म का निर्देशन और प्रोडक्शन सनी देओल ने ही किया था। बॉबी देओल ने कहा है कि दिल्लगी फिल्म को 25 साल पूरे हो रहे हैं, अब ये फिल्म बड़े परदे पर आना चाहिए।

दिल्लगी फिल्म से ही सनी देओल ने अपनी निर्देशन की शुरुआत की थी और ये फिल्म रिलीज होते ही फ्लॉप हो गई थी। 14 करोड़ के बजट में बनाई गई इस फिल्म ने टोटल कलेक्शन 18 करोड़ का किया था।

बॉबी देओल ने कहा है कि बहुत सी फिल्में अपने टाइम से थोड़ा आगे चलती हैं। दिल्लगी फिल्म भी कुछ इसी तरह की थी, इसकी कहानी और म्यूजिक अच्छा था। यही वजह है कि बॉबी देओल चाहते हैं कि इस फिल्म को दोबारा से बड़े परदे पर रिलीज किया जाए।

किसी फिल्म को दोबारा रिलीज करने में ज्यादा काम नहीं करना होता, बस कुछ एक प्रोमो बनाने होते हैं और फिल्म को रिलीज कर दिया जाता है।

वैसे तो इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं, तो क्या इस फिल्म को दोबारा से रिलीज करना सही रहेगा, अब आगे देखना है कि देओल फैमिली इस फिल्म को री-रिलीज करती है या नहीं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

I Am Kathalan 2024 Review: प्यार दोस्ती हैकिंग की कहानी

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment