फिल्म के प्रीमियर घंटे बाद हीरो की मौत, “डायरेक्टर ने उधार में बनाई” हुई इंटरनेशनल हिट

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
superboys malegaon trailer breakdown hindi

“आर्थिक तंगी से जूझते हुए ” असल ज़िंदगी पर आधारित ,क्या मालेगांव के ये लड़के दे पाएंगे बॉलीवुड को अपनी फिल्म

superboys malegaon trailer breakdown hindi:शायद आप लोगो को मालेगांव फिल्म इंडस्ट्री के बारे में नहीं पता होगा पर मालेगाव फिल्म इंडस्ट्री में भी बॉलीवुड की तरह ही फिल्मे बनती है जो सिर्फ मालेगाव में ही रिलीज़ होती है।

इन फिल्मो का बजट बेहद कम होता है फिल्म को 20 से तीस लाख में कम्प्लीट कर लिया जाता है। मालेगाव में 7 से 10 सिनेमा घर है जिनमे ये फिल्मे लगती है। ये एक कमाल की फिल्म इंडस्ट्री है और यहाँ पर खूब फिल्मे बन रही है।

इसी तर्ज पर एक्सल इंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी फिल्म मिलकर superboys malegaon नाम की फिल्म लेकर आरहे है। फिल्म को प्रोडूस किया है रीमा कागती ने। और इसकी कहानी को लिखा है वरुण गोरोवर ने।

2 4
फिल्म के प्रीमियर घंटे बाद हीरो की मौत, "डायरेक्टर ने उधार में बनाई" हुई इंटरनेशनल हिट 5

PIC CREDIT IMDB Superboys of Malegaon

रीमा कागती के बारे में अगर आपको नहीं पता तो इन्होने ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा,दिल धड़कने दो,गल्ली बॉय जैसी कई फिल्मो का स्क्रीन प्ले लिखा है । इसके साथ ही रीमा ने आमिर खान की तलाश और अक्षय कुमार की गोल्ड फिल्म को डायरेक्ट भी किया है।

superboys malegaon फिल्म को जनवरी 2025 में रिलीज़ करने की प्लानिंग की गयी है। पर अभी इसकी डेट की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गयी है ।

superboys malegaon trailer breakdown hindi:
फिल्म के प्रीमियर घंटे बाद हीरो की मौत, "डायरेक्टर ने उधार में बनाई" हुई इंटरनेशनल हिट 6

PIC CREDIT INSTAGRAM

superboys malegaon का OTT पार्टनर प्राइम विडिओ है तो जब भी ये फिल्म OTT पर आएगी अमेज़न प्राइम विडिओ पर ही देखने को मिलेगी। स्टार के रूप में हमें इस फिल्म में नज़र आने वाले है आदर्श गौरव,विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोरा।

इस फिल्म का प्रीमियर कुछ ही महीनो में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में किया जाना है। फिल्म की कहानी का वरुण ग्रोवर ने सिर्फ स्क्रीन प्ले ही लिखा है ये मालेगांव की असली कहानी है। सन 2012 में सुपर मैन आफ मालेगांव के नाम से एक फिल्म बनी थी ये डाक्यूमेंट्री फिल्म धीरे-धीरे बहुत फेमस हुई लोगो ने इस फिल्म को बहुत पसंद किया था ।

superboys malegaon ट्रेलर ब्रेकडाउन

ट्रेलर को देख कर पता लग रहा है के मालेगाव में रहने वाले कुछ दोस्त है जो एक फिल्म बनाना चाहते है नासिर नाम का एक लड़का है जिसे फिल्मे बनाने का फुल कीड़ा है । वो अपनी ज़िंदगी के हर एक फ्रेम में सिनेमा की खोज करता है। नासिर ने एक दिन सोचा के क्यों न शोले फिल्म को रीक्रिएट किया जाए। अब नासिर ने शोले फिल्म की पैरेडी फिल्म बनाई जिसे लोगो ने खूब पसंद किया।

superboys malegaon trailer breakdown hindi:
फिल्म के प्रीमियर घंटे बाद हीरो की मौत, "डायरेक्टर ने उधार में बनाई" हुई इंटरनेशनल हिट 7

नासिर ने अपनी पहली फिल्म बनाने के लिए अपने बड़े भाई से 50000 रूपये उधार लिए थे फिल्म का नाम था मालेगांव की शोले इस फिल्म ने दो लाख रूपये का बिजनेस किया था इसके बाद नासिर ने फिल्मे बनाना शुरू कर दिया नासिर की फिल्म सुपरमैन ऑफ मालेगांव के हीरो थे शकील भारती जो इस फिल्म के प्रीमियर के बाद ही मर गए थे कैंसर की वजह से।

अब नासिर के सामने जो सबसे बड़ी प्रॉब्लम थी वो थी फिल्म में इस्तेमाल किये जाने वाले महंगे इंस्टूमेंट। नासिर ने शादियों वाले कैमरों का इस्तमाल किया ट्रॉली की जगह सायकल पर कैमरा लगाया पर फिल्म बनाने के अपने पैशन को मरने नहीं दिया। यही पूरी इंसप्रेशन कहानी आपको सुपरबॉयज मालेगाव में देखने को मिलेगी।

taran adarsh X

READ MORE

एल्विश यादव का मीडया पर गुस्सा!”भूक से मर रहे हो ” क्यों कहा एल्विश ने

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment