Survive Netflix Review: समुंद्र बन गया रेगिस्तान जिसमें फसी एक फैमिली

Written by: Arslan
Publish On: September 14, 2025 9:32 PM (IST)
Survive 2024 review in hindi

अगर आपको भी सर्वाइवल फिल्में देखना पसंद है, तो आपके लिए यह खुशखबरी है कि एक नई सर्वाइवल मूवी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हुई है, जो कि एक ‘फ्रेंच’ मूवी है। इस मूवी का नाम ‘सर्वाइव’ है। बात करें फिल्म की कहानी की, तो यह एक असामान्य घटना के कारण समुद्र में फंसी फैमिली पर आधारित है।

फिल्म के जॉनर की बात करें, तो यह एडवेंचर कैटेगरी में आता है, जिसकी लंबाई तकरीबन 1 घंटा 30 मिनट की है। मूवी के डायरेक्शन की बात करें, तो इसका निर्देशन ‘फ्रेडरिक जार्डिन’ ने किया है, जिन्होंने इससे पहले साल 2011 में आई फिल्म ‘स्लीपलेस नाइट’ को डायरेक्ट किया था।

कहानी

फिल्म की स्टोरी एक फैमिली से शुरू होती है, जिसमें ‘टॉम’ अपने बेटी की तेरहवीं बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए एक बोट में अपनी फैमिली को लेकर हॉलिडे पर जाता है। जिसमें उसके साथ उसकी पत्नी ‘जूलिया’ और बेटी ‘केसी’ भी शामिल हैं। टॉम एक ‘ओशनोग्राफर’ है, जो समुद्र से जुड़े जीव-जंतुओं की रिसर्च करता है। पूरी फैमिली बहुत अच्छे से बोट में बर्थडे सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रही होती है।

तभी जूलिया के साथ एक हादसा होता है, जब वह बोट से पानी में नीचे स्विमिंग के लिए जाती है, पर उसके साथ कुछ अजीब होता है, जहां उसे महसूस होता है कि पानी उसे बोट के विपरीत दिशा में ले जा रहा है। जैसे-तैसे करके टॉम जूलिया को पानी से बचाता है। वहीं दूसरी ओर केसी को उसके बॉयफ्रेंड के जरिए पता चलता है कि बाहर दुनिया में कुछ अजीब घटनाएं होने लगी हैं, पर वह लोग दुनिया से बेखबर बर्थडे को सेलिब्रेट करते हैं।

पर अचानक आसमान से उन्हें एक आग का गोला आते दिखाई देता है, जिसे देखकर वह लोग घबरा जाते हैं। फिर पता चलता है कि वह सैटलाइट्स होती हैं, और इस तरह की कई सारी सैटलाइट्स आसमान से गिरती हुई नजर आती हैं। अचानक ऐसा क्यों हो रहा है, यह कोई भी नहीं समझ पा रहा था, पर फिल्म में हैरानी तब होती है, जब सुबह होती है।

और वह लोग देखते हैं कि बोट के चारों ओर का पानी सूख चुका है, और वह समुद्र के बीच में फंसे हुए हैं। अब ऐसा उनके साथ क्यों हो रहा है, और वह लोग इस सबसे कैसे बच पाएंगे, इस मिस्ट्री से पर्दा उठाने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी, जो कि नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

खामियां

फिल्म की कमियों की बात करें, तो फिल्म की लंबाई बाकी फिल्मों के मुकाबले थोड़ी छोटी है, जो कि एक वेब सीरीज के एपिसोड जैसी लग रही है, जिसे थोड़ा और बड़ा करके और भी ज्यादा आकर्षक बनाया जा सकता था। बात करें इस फिल्म के किरदारों की, तो मेन लीड रोल में नजर आए टॉम और जूलिया की बॉन्डिंग में कुछ लचीलापन दिखाई नहीं दिया, जिससे इन दोनों किरदारों के बीच जुड़ाव महसूस नहीं हो पाता है।

अच्छाइयां

बात करें फिल्म की खूबियों की, तो पहली बड़ी खूबी इसकी कहानी का कॉन्सेप्ट है, जो कि अपने जॉनर में काफी यूनिक है। साथ ही इस फिल्म में सर्वाइवल एलिमेंट्स कूट-कूट कर भरे गए हैं। जहां एक ओर सुनसान समंदर में एक फैमिली फंसी हुई है, वहीं दूसरी ओर इस समुद्र में सरवाइव करने के लिए इनके पास कुछ ही मात्रा में खाने का सामान बचा हुआ है। स्टोरी काफी अच्छी है, जिसे देखकर आप मनोरंजित महसूस करेंगे।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आपको सर्वाइवल फिल्में देखना पसंद है, तो इस वीकेंड यह फिल्म आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन के रूप में उभर कर सामने आती है। क्योंकि इस मूवी को आप अपनी पूरी फैमिली के साथ इंजॉय कर सकते हैं। जिसमें किसी भी प्रकार का कोई भी एडल्ट सीन नहीं दिखाया गया है। फिलहाल यह मूवी नेटफ्लिक्स के टॉप ट्रेंडिंग चार्ट में सबसे ऊपर ट्रेंड कर रही है।

हमारी तरफ से इस फिल्म को दिए जाते हैं 3/5 ⭐।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Bhool Bhulaiyaa 3 Review: दो मंजुलिका एक साथ,क्या आपका पैसा होगा वसूल ?

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment