Rajnikant Surya: रिलीज़ से पहले कमाए 120 करोड़ रुपए”

Written by: Arslan
Publish On: September 28, 2025 12:41 PM (IST)
Surya Ott Release conferm Pletform

लियो,मास्टर और विक्रम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले डायरेक्टर “लोकेश कनगराज” एक बार फिर अपनी नई मास्टरपीस फिल्म “कुली” लेकर आ रहे हैं। वैसे तो लोकेश की हर फिल्म अपने आप में एक धमाका साबित हुई है,पर कुली में कुछ ऐसा खास है जो इसे बाकियों से अलग बनाता है।

वह है इसके किरदारों का दम जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत और नागार्जुन जैसे बड़े चेहरे नजर आएँगे। और हालही में एक बोनस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया जिसमें बताया गया कि फिल्म में “आमिर खान” का भी एक कैमियो रोल होने वाला है।अब आप खुद सोचिए जब ये तीन दिग्गज एक साथ स्क्रीन पर आएँगे तो बॉक्स ऑफिस पर क्या तूफान मचेगा।

सूर्या ओटीटी रिलीज प्लेटफॉर्म:

भले ही फिल्म अभी सिनेमाघरों में रिलीज होने से दूर हो पर एक बड़ी खबर ने फैंस को चौंका दिया है, अमेजॉन प्राइम वीडियो ने कुली के ओटीटी राइट्स को 120 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत में खरीद लिया है यह डील अपने आप में फिल्म की हाइप को दर्शाती है।

अब यह भी कन्फर्म हो गया है कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के ठीक चार हफ्तों बाद यानी लगभग एक महीने में “अमेजॉन प्राइम वीडियो” पर स्ट्रीम की जा सकेगी मतलब जो फैंस सिनेमाघरों में इसे मिस कर देंगे उन्हें भी इसका ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

क्या हो सकती है फिल्म की कहानी:

सूत्रों की मानें तो कुली की कहानी गोल्ड माइन यानी सोने की खुदाई और स्मगलिंग जैसे रोमांचक सब्जेक्ट पर बेस्ड है। इसमें रजनीकांत ने देवा का किरदार निभाया है जो एक ऐसा शख्स है जो गोल्ड स्मगलिंग के धंधे से जुड़ा हुआ है और इसे बखूबी चलाता है।

वहीं “नागार्जुन” फिल्म में माइकल के रोल में दिखेंगे हालाँकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि उनका किरदार विलेन का होगा या फिर वह देवा के साथी के तौर पर नजर आएँगे। इसके अलावा आमिर खान का कैमियो फिल्म में क्या रंग लाएगा यह भी एक बड़ा सस्पेंस बना हुआ है। कहानी में एक्शन ड्रामा और ट्विस्ट्स का तड़का तो बनता ही है जो लोकेश की हर फिल्म की खासियत रही है।

कहाँ तक पहुँची है फिल्म की शूटिंग:

फिलहाल की तारीख यानी 15 मार्च 2025 तक कुली की शूटिंग लगभग 70% से 75% तक पूरी हो चुकी है, इसकी शूटिंग देश विदेश के कई शहरों में की गई है जिसमें चेन्नई, जयपुर, विशाखापट्टनम और यहाँ तक कि बैंकॉक भी शामिल है।

हर लोकेशन पर बड़े बड़े एक्शन सीक्वेंस और अहम सीन फिल्माए गए हैं जो फिल्म को ग्रैंड लुक देने वाले हैं,रजनीकांत ने हाल ही में बताया था कि जनवरी 2025 में बैंकॉक शेड्यूल के बाद अब फाइनल टच देने का काम बाकी है।

READ MORE

Adolescence:हर माँ बाप को एक बार देखना चाहिए,सोशल मीडिया बच्चो पर पड़ता प्रभाव

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment