हॉलीवुड की तरफ से एक नई फिल्म रिलीज की गई है जिसका नाम ‘टेरिफायर 3’ है। इसका जॉनर स्लैशर हॉरर और थ्रिलर है, बात करें इसकी लेंथ की तो यह 2 घंटे 5 मिनट की है। फिल्म का डायरेक्शन ‘डेमियन लियोन’ ने किया है जिन्होंने इससे पहले टेरिफायर फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म की कहानी ‘आर्ट द क्लाउन’ की है जो कि शहर के सभी लोगों को मौत के घाट उतारना चाहता है। जिसमें ये सभी घटनाएं क्रिसमस के समय होती हैं।
कहानी
फिल्म की स्टोरी क्लाउन यानी जोकर की है जो कि एक-एक करके भयानक हत्याएं करता है। पिछली फिल्मों की तरह ही इस फिल्म में भी मौत का खौफनाक तांडव देखने को मिलता है। यह दानव रूपी क्लाउन क्रिसमस ईव के दिन बाहर निकलता है और भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाकर अपने शिकार को ढूंढता है।
जिसके बाद यह उस चुने हुए इंसान का बेरहमी से कत्ल कर देता है, क्योंकि यह मानसिक रूप से पीड़ित है जिस कारण से यह अपने शिकार को तड़पाता है और क्रूरता की सारी हदें पार करता है। फिल्म की कहानी टेरिफायर 2 फिल्म के बाद की कहानी से शुरू की जाती है जहां पर विक्टोरिया हेस और सिएना शॉ की है जो कि आर्ट द क्लाउन को हराने के बाद घर वापस आ चुके हैं।
सिएना शॉ जो कि एक मेंटल हॉस्पिटल से रिहा होती है और अपने माता-पिता के साथ रहने लगती है। हालांकि वह अब भी अपने अतीत की यादों से जूझ रही है जिसे आज भी यह डर लगा रहता है कि कहीं क्लाउन फिर से वापस न आ जाए। जिसे उसने अपने हाथों से खत्म किया था।
आगे कहानी में और भी नए क्रीपी सीन और गूसबंप्स फील कराने वाले मोमेंट दिखाए गए हैं जिसे जानने के लिए आपको देखनी पड़ेगी यह फिल्म जो कि फिलहाल आपके नजदीकी सिनेमाघरों में उपलब्ध है।
खामियां
वीक स्टोरी
फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसकी कहानी है जो कि आपने इससे पहले ही इसकी फ्रेंचाइजी में देखी होगी, और यह काफी प्रेडिक्टेबल है जो कि इस फिल्म के लिए एक बहुत बड़ा डिसएडवांटेज है।
कैरेक्टर डेवलपमेंट
किरदारों के डेवलपमेंट के नाम पर इस फिल्म के मेकर्स ने जरा भी काम नहीं किया है, जिसके कारण आप फिल्म के किसी भी किरदार से जुड़ाव महसूस नहीं कर पाते।
ब्रूटल सीन्स
मूवी में अत्यधिक हिंसा और ब्रूटल सीन भर-भर के दिखाए गए हैं, जो कि साधारण ऑडियंस और बच्चों के लिए बिल्कुल भी सूटेबल नहीं है।
साइड कैरेक्टर्स
फिल्म में कुछ साइड कलाकारों को भी दिखाया गया है जो आपको भ्रमित करने के लिए रखे गए हैं। जिनकी इस कहानी में कोई भी आवश्यकता नहीं थी।
फिल्म की लेंथ
मूवी की एक बड़ी कमी इसकी लंबाई है जिसके कारण कई दृश्यों में आप बोरियत महसूस करने लग जाते हैं। जिसे एडिटिंग के दौरान ठीक किया जा सकता था।
टेक्निकल एस्पेक्ट
सिनेमैटोग्राफी
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी काफी बढ़िया है जिसमें डार्क सीन्स को अच्छे से फिल्माया गया है। सभी कैमरा एंगल्स को भी जूम आउट एंड जूम इन फेस में शूट किया गया है जिससे फिल्म और भी ज्यादा भयानक लग सके।
बैकग्राउंड म्यूजिक
इसका बैकग्राउंड म्यूजिक काफी अच्छा है जो कि फिल्म के हर एक सीन में जान डालने का काम करता है और एक ऐसा हॉरर माहौल क्रिएट करता है जिससे दर्शक इसके क्लाइमेक्स तक फिल्म से पूरी तरह जुड़े रहें।
प्रोडक्शन
फिल्म का प्रोडक्शन डिजाइन बढ़िया है, जो प्रीमियम क्वालिटी का फील देता है। फिल्म में बहुत सारे प्रॉप्स का इस्तेमाल किया गया है जिससे इसे और भी रियलिस्टिक तरह से दिखाया जा सके।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आप टेरिफायर सीरीज के फैन हैं और आपको जोकर और मर्डर वाले थीम पर बनी हुई फिल्में देखना पसंद है तो आप इस फिल्म को रिकमेंड कर सकते हैं। फिल्म में आपको वही पुराना टेक्सचर देखने को मिलेगा, जिसे इसके मेकर्स ने आज भी जिंदा रखा है। हालांकि कुछ दर्शकों को इसका ब्रूटल एलिमेंट पसंद नहीं आएगा जो कि इस फिल्म के लिए एक डिसएडवांटेज भी साबित हो सकता है।
हमारी तरफ से इस फिल्म को दिए जाते हैं 3.5/5* स्टार।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Jio Cinema And Hotstar Merger: जानिए आपके सब्सक्रिप्शन का भविष्य







