तीन परिवारों की खुशियाँ सूखे पत्तों की तरह उड़ाकर ले जाती हुई आंधी की कहानी

Written by: Arshi
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
The Accident Review In Hindi

The Accident Review In Hindi:नेटफ्लिक्स के प्लेटफार्म पर एक स्पेनिश सीरीज रिलीज हुई है जिसका नाम है एक्सीडेंट। इस सीरीज की कहानी की बात करें तो एक पार्टी के एन्जॉयमेंट से शुरू होती है और एक तूफ़ान के उठने से लेकर कई लोगों के जख्मी होने और एक बच्चे के मर जाने के दुःखद एहसास तक लेकर जाती है।


इस पूरी कहानी को 10 एपिसोड में पूरा किया गया है और अगर इसके रनिंग टाइम की बात करे तो 40-45 मिनट है। ये सीरीज आपको हिंदी और इंग्लिश लैंग्वेज में देखने को मिल जाएगी।

क्या है इस द एक्सीडेंट नाम की सीरीज की स्टोरी?


इस सीरीज की स्टोरी लाइन की बात करे तो तीन फैमिली एक साथ मिलकर एक पार्टी को एन्जॉय कर रही है और ये पार्टी बर्थडे पार्टी है तो तीन फैमिली के बच्चे इस पार्टी में आये हुए है। जहाँ अचानक से एक आंधी आजाती है या आप इसे तूफान भी कह सकते है जो बहुत जादा खतरनाक होता है सब चीजों को उलट पुलट कर तबाही मचा देता है

ये तूफान,यहां तक कि पार्टी में आये हुए बच्चों में से एक बच्चे को उड़ा कर ले जाता है या फिर ऐसा क्या होता है कि ये बच्चा मिस्टीरियस तरीके से गायब हो जाता है।क्या ये वास्तव में कोई आपदा थी या फिर कोई आत्मा से जुड़ी कहानी है इसके रहस्य को जानने के लिए आपको इस सीरीज को ज़रूर देखना चाहिए।

क्या है सीरीज में कमियाँ?


इस सीरीज को आप देखना तो बहुत एक्सपेक्टेशन के साथ शुरू करेंगे लेकिन आपके हाँथ सिर्फ निराशा ही लगेगी। इस सीरीज के आप पांच एपिसोड से जादा देखने के लिए खुद को कहानी से इंगेज नहीं कर पाएंगे इसके पीछे की वजह है कहानी का बहुत जादा ट्रेजिक होना है।

कहानी की शुरुआत में ही आपको ये ट्रेजिक घटना घटते हुए दिखेगी और फिर उसके बाद सारे करैक्टर सब आपस में भीड़ते हुए लड़ते झगड़ते एक दूसरे पर चीखते चिल्लाते नज़र आएंगे। पूरी कहानी में आपको जरा सा भी इंगेजिंग पावर नहीं मिलने वाला है। एक दम बोरिंग मोड में कहानी आगे बढ़ती है।

अगर डिप्रेशन से बचना है तो इस सीरीज को करें अवॉइड –


कहानी इतनी जादा ट्रेजिक और आपसी मतभेद से भरी हुई है कि इसे देखने के बाद आप एक दम डिप्रेस्ड फील करने वाले है। अगर आपको इस डिप्रेस्ड मोड में जाने से बचना है तो इस सीरीज को देखने की गलती बिलकुल भी न करें।अगर आपको इस तरह के जोनर पसंद है तो आप शुरू के कुछ एपिसोड देख कर चेक कर ले अगर स्टोरी आपको इंगेज करने में सफल हो तभी आप इसे कंटिन्यू करें वरना मेरी तरफ से ये शो बिलकुल भी आपको नहीं देखना चाहिए।

ये बिलकुल भी देखने लायक नहीं है कि इस शो को अपना कीमती टाइम दिया जाये।ये शो बिलकुल भी फैमिली फ्रेंडली नहीं इसमें अच्छे कॉन्टेन्ट के अलावा सिर्फ एडल्ट सीन्स ही भर भर कर दिखाए गए है।इस सीरीज को मेरी तरफ से दस में से छ स्टार की रेटिंग दी जाती है।

नेटफ्लिक्स की ये फिल्म बनी 2024 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment