The Extortion Hindi Review: सस्पेंस थ्रीलर एडवेंचर की इस उड़ान के लिए तैयार है आप

Written by: Amir khan
Publish On: September 14, 2025 12:49 PM (IST)
The Extortion Movie Review HINDI

2023 में रिलीज़ हुई द एक्सटॉर्शन फिल्म को हिंदी में बुक माय शो पर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म की हिंदी डबिंग को काफी अच्छे से किया गया है। फिल्म में आपको क्राइम थ्रिलर सस्पेंस देखने को मिलता है। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 6.6 की रेटिंग दी गई है।

कहानी शुरू होती है एक पायलट से, जिसे ब्लैकमेल किया जा रहा है एक सूटकेस को स्पेन ले जाने के लिए। पर ये इस काम को करने से इंकार कर देता है, क्योंकि इस काम को करने से देश में संकट की स्थिति पैदा हो सकती है। तब इस काम को करवाने के लिए इसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाता है।

इन सब के बीच पायलट पूरी तरह से फंस चुका है। अब आगे क्या वो पायलट खुफिया एजेंसी की बात मानता है, क्या वो सूटकेस को स्पेन ले जाता है या नहीं, ये सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को बुक माय शो के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर देखना होगा।

फिल्म को देखते वक्त आपको ऐसा महसूस होगा कि आप कुछ साल पीछे की ओर चले गए हों, जहां पर इस तरह की फिल्में हमें देखने को मिला करती थीं। आज के समय पर इस तरह की फिल्में बहुत कम बनती हैं, क्योंकि ये कॉन्सेप्ट बहुत पुराना हो गया है।

क्राइम थ्रिलर वाले पार्ट को शुरू करने में ये फिल्म बहुत ज्यादा वक्त नहीं लगाती। फिल्म में जो भी दिखाया जाता है, बहुत तेजी के साथ होता हुआ दिखता है। सभी एक्टर की परफॉर्मेंस लाजवाब है, जिसमें से पायलट का किरदार निभाने वाले गुइलेर्मो फ्रांसेला का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है। इनके साथ ही पाब्लो रागो, एंड्रिया फ्रिगेरियो, गुइलेर्मो अरेन्गो, कार्लोस पोर्टलुप्पी, अल्बर्टो अजाका, मोनिका विला, इन सभी ने अच्छे से काम किया है।

सिनेमाटोग्राफी, प्रोडक्शन वर्क, बीजीएम, सब कुछ एकदम परफेक्ट है।

इस फिल्म को आप टाइम पास करने के लिए देख सकते हैं, पर ऐसा फिल्म में कुछ भी नहीं है, जो आपने इससे पहले न देखा हो। बहुत सी चीजें फिल्म की ऐसी हैं, जिनको आपने इससे पहले बहुत सी फिल्मों में देख रखा होगा। पर फिर भी एक बार ये फिल्म देखी जा सकती है।

निष्कर्ष

अगर आपको क्राइम ड्रामा वेबसीरीज देखना बहुत पसंद है, सस्पेंस थ्रिलर जैसी फिल्में देखना अच्छा लगता है, जिसमें ये उत्सुकता बनी रहती है कि आगे क्या होने वाला है, तो ये फिल्म आप लोगों के लिए ही बनाई गई है। एक्शन एडवेंचर से भरपूर इस फिल्म को हमारी तरफ से पांच में से दो स्टार दिए जाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Blue Cave Hindi Review: कहानी के लास्ट के 20 मिनट में छिपे ट्विस्ट को देख आप अपने बाल नोचने लगेंगे

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment