कभी-कभी वह चीज हमसे दूर चली जाती है, जिन्हें हम सालों से पकड़ कर रखते हैं, जिनसे हमें बेतहाशा लगाव हो जाता है। ऐसी ही कहानी हमारे सामने लेकर आए हैं डायरेक्टर ‘पीटर सुलिवान’ अपनी फिल्म ‘द मैरी जेंटलमैन’ (The Merry Gentlemen) को लेकर। क्रिसमस नजदीक आने को है, और नेटफ्लिक्स (Netflix) क्रिसमस थीम पर बनी फिल्म ना लाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता।
जैसे-जैसे क्रिसमस के दिन करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे नेटफ्लिक्स एक के बाद एक फिल्में अपने प्लेटफॉर्म पर किसी बंदूक की गोलियों की तरह दागता चला जा रहा है। बीते दिनों आई फिल्म ‘हॉट फ्रॉस्टी’ (Hot Frosty), जो कि इसी कॉन्सेप्ट पर बनाई गई थी, और अब इसके कुछ ही दिनों बाद एक नई फिल्म ‘द मैरी जेंटलमैन’ को रिलीज किया गया है।
यह फिल्म 20 नवंबर 2024 को नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी और सभी भाषाओं में रिलीज कर दी गई है। फिल्म की लंबाई एक घंटा 32 मिनट की है, जिसके जॉनर की बात करें तो यह कॉमेडी और रोमांस ड्रामा की कैटेगरी में आता है।
फिल्म की कहानी ‘एशली’ नाम की लड़की की जिंदगी पर आधारित है, जो कि अपने माता-पिता के ‘क्लब रिदम रूम’ (Club Rhythm Room) को बचाने की कोशिश कर रही है।
फिल्म की स्टोरी
फिल्म की कहानी एक म्यूजिकल शो से शुरू होती है, जिसमें एशली पिछले 12 सालों से काम कर रही है। शो के खत्म होने के बाद एशली को ऑफिस में बुलाकर यह बताया जाता है कि उसे फायर कर दिया गया है, और इस नौकरी से निकाल दिया गया है। जिसे सुनने के बाद वह काफी उदास हो जाती है।
क्योंकि एशली ने इस शो को अपने 12 साल दिए थे, और वह इससे काफी अटैच भी थी। जिसके बाद वह जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करती है, और अपने माता-पिता के घर क्रिसमस ईव मनाने के लिए चली जाती है। एशली के माता-पिता, जो कि एक क्लब रिदम रूम चलाते हैं, उसे बताते हैं कि अगर इस क्रिसमस वे $30,000 इकट्ठा नहीं कर पाए, जो कि उन पर उधार है, तो यह क्लब हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।
इसी क्लब रिदम रूम में एशली की मुलाकात ल्यूक से होती है, जिससे उसकी दोस्ती हो जाती है, और फिर यह सभी मिलकर प्लान बनाते हैं, इसी क्लब में एक डांस शो करने का, जिससे वे पैसे इकट्ठा कर सकें, और अपने क्लब रिदम रूम को बचा सकें।
अब क्या यह सभी मिलकर अपने क्लब को बचा पाते हैं, या फिर यह नीलाम हो जाता है, इसी पर फिल्म की आगे की स्टोरी बुनी गई है, जिसे जानने के लिए आपको देखनी होगी यह फिल्म, जो कि नेटफ्लिक्स पर हिंदी, इंग्लिश और अन्य सभी भाषाओं में उपलब्ध है।
टेक्निकल एस्पेक्ट
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अद्भुत है, जिसे देखकर क्रिसमस का फील आता है। सभी दृश्यों में क्रिसमस की सजावट और लाइटिंग देखकर आपको काफी खुशी महसूस होती है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी लाइट है, जो कि इसकी थीम को भरपूर सपोर्ट करता है।
मूवी के सभी किरदारों ने बेहतरीन एक्टिंग की है, खासकर इसके मुख्य किरदार ल्यूक और एशली, जो कि फिल्म के सहायक कलाकारों के रूप में भी नजर आए हैं, और जिस सीन में वे एक साथ नजर आते हैं, आपके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान आ जाती है।
फिल्म की खामियां
वैसे तो फिल्म में ज्यादा खामियां नजर नहीं आतीं, फिर भी अगर इसकी कुछ कमियों की बात की जाए, तो इसमें आपको किसी भी तरह का एक्शन और कॉमेडी देखने को नहीं मिलता, जो कि बहुत से दर्शकों के लिए महत्वपूर्ण होता है। फिल्म की अगली कमी इसकी कॉमिक कहानी है, जो कि सभी तरह के दर्शकों के लिए नहीं है।
फिल्म की अच्छाइयां
फिल्म की अच्छी चीजों की बात की जाए, तो वह बहुत सारी हैं, जैसे कि फिल्म में दिखाई गई कहानी, जो कि डिज्नी फिल्मों जैसी लगती है। जिसे देखकर आप सिर्फ मुस्कुराएंगे, और इसे इंजॉय करेंगे। फिल्म में भले ही एक्शन या कॉमेडी न हो, पर एक खुशनुमा कहानी को आपके सामने रखा गया है।
जिससे आप अपनी क्रिसमस को अच्छे से इंजॉय कर सकें, और जिंगल बेल गुनगुना सकें। वहीं दूसरी तरफ फिल्म हमारे रिश्तों के बारे में भी दिखाती है, क्योंकि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम पैसों और पैशन के पीछे इतने पागल हैं, कि अपने मां-बाप से दूर रहते हैं। फिल्म में रिश्तों की कदर करने के बारे में भी बताया गया है। चाहे बात हो इसके कैमरा एंगल्स की, या फिर बैकग्राउंड म्यूजिक की, अपनी-अपनी जगह सभी परफेक्ट हैं। “यह उस तरह की फिल्म है, जिसे देखकर आपका दिन बन जाए।”
फाइनल प्रिडिक्ट
अगर आपको हल्की-फुल्की लाइट फिल्में देखना पसंद हैं, जिनमें क्रिसमस ईव वाली थीम का इस्तेमाल किया गया हो, तब आप इस फिल्म को जरूर देखें, क्योंकि यह नेटफ्लिक्स की फिल्म है, जिसके कारण इसकी प्रोडक्शन क्वालिटी भी शानदार है। फिल्म में ना ही कोई न्यूडिटी है, और ना ही कोई वल्गैरिटी। फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक है।
हमारी तरफ से इस फिल्म को दिए जाते हैं 3/5 ⭐⭐⭐।
READ MORE







