जानें ‘दा नाईट एजेंट’ सीजन 2 की रिलीज़ डेट क्या होने वला है इसमें खास

Written by: Amir khan
Publish On: September 20, 2025 2:09 PM (IST)
the night agent season 2 release date

एक दिलचस्प जासूसी कहानी द नाइट एजेंट, जो 23 मार्च 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई, मैथ्यू क्विर्क के उपन्यास पर आधारित है और आते ही अपनी अनोखी कहानी से दर्शकों के दिल में जगह बना ली। काफ़ी समय से इसका सीजन 2 चर्चाओं में था और दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार था, जो अब कुछ हद तक ख़त्म हुआ है क्योंकि नाइट एजेंट का टीज़र आ चुका है, जिसे देखने के बाद दर्शक इसे देखने के लिए काफ़ी उत्सुक हैं। साथ ही इसकी रिलीज़ डेट की भी घोषणा हो गयी है।

टीज़र देख उड़े होश

नाइट एजेंट सीजन 2 का टीज़र आ गया है, जिसकी एक झलक से साफ़ नज़र आ रहा है कि मेकर्स ने सीजन 2 को और भी ज़बरदस्त बनाने की पूरी कोशिश की है। हालांकि 36 सेकंड के इस टीज़र से स्टोरी का पता लगा पाना मुश्किल है, पर टीज़र से यह साफ़ नज़र आ रहा है कि इस बार भी दर्शकों को खूब सारा तूफानी एक्शन, फाइटिंग सीन और गैब्रियल बासो और लूसियान बुकानन की दमदार एक्टिंग देखने को मिलने वाली है।

क्या है इसकी रिलीज़ डेट

अपने पहले सीजन की सफलता के बाद अब द नाइट एजेंट सीजन 2, 23 जनवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। द नाइट एजेंट के पहले सीजन ने नेटफ्लिक्स पर सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली तीसरे नंबर की सीरीज़ पर जगह बनाई, जो एक काबिल-ए-तारीफ़ अचीवमेंट थी। और अब इसका सीजन 2 भी नेटफ्लिक्स पर धमाका करने के लिए तैयार है।

क्या है इस सीरीज़ में ख़ास

मैथ्यू क्विर्क के उपन्यास पर आधारित इस सीरीज़ में एफबीआई एजेंट पीटर सदरलैंड की कहानी है, जिसका किरदार टैलेंटेड एक्टर गैब्रियल बासो ने निभाया है। पीटर को एक अनजान नंबर से कॉल आती है, जिसके बाद वह एक गहरी साज़िश में फंस जाता है। इसके बाद वह अपनी साधारण ज़िंदगी को छोड़कर एक नाइट एजेंट का रूप लेता है और उसके बाद कहानी में काफ़ी सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन देखने को मिलता है। साथ ही एक के बाद एक ट्विस्ट और टर्न कहानी को और भी ज़्यादा रोमांचक बना देते हैं। बताया जा रहा है कि सीजन 2 को और भी ज़्यादा ख़ास बनाने के लिए काफ़ी कुछ नया देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को खुद से बांधे रखेगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

बोनी कपूर करेंगे तीसरी शादी, जानिए कौन लेगी श्रीदेवी की जगह

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment