The Witcher Sirens Of The Deep Review: एनिमेटेड फिल्मों के शौकीनों के लिए नई पेशकश

Written by: Anam
Publish On: September 26, 2025 3:48 PM (IST)
The witcher sirens of the deep movie review in hindi

एनिमेटेड फिल्मों के शौकीनों के लिए आ गई है एक नई फिल्म दा विचर: सायरन्स ऑफ द डीप, जिसके ट्रेलर के बाद से ही एनिमेटेड फिल्मों के फैंस में उत्सुकता नजर आ रही थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 11 फरवरी 2025 को रिलीज कर दी गई है। इस एनिमेटेड मूवी की कहानी विचर ब्रह्मांड पर आधारित है।

कास्ट एंड क्रू

फिल्म के निर्देशक ‘कांग ही चोई’ हैं। फिल्म में जोए बटे, मैकेंज़ी डेविस, स्कूटर मैकनैरी और क्रिस्टिना चोंग ने काम किया है। यह सभी हॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से हैं।

फिल्म की कहानी क्या दिखाती है

समुद्र के तट पर बसा हुआ एक गांव, जिस पर हो रहे हैं हमले, जहां गोताखोरों पर भी हमले हो रहे हैं। इन हमलों की जांच के लिए रखा गया है एक मॉन्स्टर हंटर गेराल्ट, जो राक्षस शिकारी है। फिर शुरू होती है कहानी एक नए ट्विस्ट और टर्न के साथ, जिसमें दानव का आतंक, जीवों की हत्या और बहुत कुछ देखने को मिलता है।

फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में विचर ब्रह्मांड में हो रही अप्राकृतिक घटनाओं को दिखाया गया है। इस ब्रह्मांड में मानव और समुद्र में रह रहे अनोखे जीवों को दिखाया गया, जहां युद्ध का ऐलान होता है। हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी सच्चाई बुराई पर अपनी जीत हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकती है।

कहानी में धुआंधार एक्शन, खूनखराबा दिखाया गया है। इसी के बीच आपको जलपरियां भी देखने को मिलेंगी, जिससे समुद्र के अंदर के जीवन को बहुत करीब से महसूस किया जा सकता है, जिसमें जलपरियों और समुद्री जीवों को एनिमेटेड तरीके से बहुत खूबसूरती से पेश किया गया है।

वास्तविकता को दर्शाती हुई

एक एनिमेशन फिल्म ऐसी होनी चाहिए, जिसे वास्तविकता से जोड़ा जा सके। यहां पर जबरदस्त एनिमेशन देखने को मिलता है। इसे आप इस तरह से अनुभव करेंगे जैसे वास्तव में वह घटनाएं हो रही हों। इसी के साथ फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, वीएफएक्स और बैकग्राउंड म्यूजिक भी कमाल है।

फिल्म में कुछ नया नहीं

कहानी अच्छी होने के बावजूद यहां कुछ नया नहीं मिलेगा, क्योंकि इससे पहले भी कई एनिमेटेड फिल्में आ चुकी हैं और इस फिल्म में भी पुरानी एनिमेटेड फिल्मों जैसा ही अनुभव मिलेगा।

फिल्म अच्छी होने के बावजूद अगर आप कुछ नया देखने का सोच रहे हैं तो इसमें कुछ खास नहीं है, पर अगर आप पहली बार कोई एनिमेटेड फिल्म देखने जा रहे हैं तो यह आपको बहुत पसंद आएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Korean OTT Releases 2025: स्क्विड गेम से गॉब्लिन तक

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment