2024 खत्म हो चुका है इस साल बहुत सारी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज की गईं।जिसमें ज्यादातर फिल्मों और वेब सीरीज को आप सभी लोगों ने देख लिया होगा पर आपने कुछ ऐसी हिडन वेब सीरीज और फिल्मों को मिस कर दियाजिसके बारे में आपको पता नहीं था ,आईए जानते हैं वह पांच हिडन फिल्में जिन पर अभी तक आपकी नजरे नहीं पड़ी।
होटल कोकीन
आठ एपिसोड के साथ यह 2024 की वेबसिरीज है। कहानी में म्यूटिनी होटल का जनरल मैनेजर जो अपने होटल को बचाने के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार है, पर इस होटल पर और भी दूसरे लोगों की नजर है जो की इससे यह होटल लेना चाहते है।
अब यह होटल मैनेजर अपने होटल को बचाने के लिए क्या करता है यह सब आपको इस सीरीज को देखने पर ही पता लगेगा। यह फैमिली के साथ बैठकर नहीं देखी जा सकती क्योंकि बहुत सारे एडल्ट सीन देखने को मिलते हैं आईएमडीबी रेटिंग 7.0 के साथ आप इसे एमजीएम+ पर इंग्लिश में देख सकते हैं।
लैंडमैन
यह सीरीज एक तेल कंपनी के लैंडमैन पर बेस है।जिसकी कंपनी पर कुछ लोगों की बुरी नजर है। यह लोग इस कंपनी को लेना चाहते हैं इस पूरी सीरीज में थ्रिल के साथ-साथ एडवेंचर देखने को मिलता है।इसे भी अपनी फैमिली के साथ बैठकर ना देखें क्योंकि सीरीज में हमें कुछ एडल्ट सीन देखने को मिलते हैं। आईएमडीबी रेटिंग 7.2 के साथ आप इसको पैरामाउंट+ पर देख सकते हैं।
द सीक्रेट ऑफ़ द रिवर
अगर आपको सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है तो यह मैक्सिकन सीरीज आपके लिए ही है कहानी दो लड़कों के इर्द गिर्द घूमती दिखती है। जिनके साथ किसी न किसी तरह की मिस्ट्री जुडी है।
अब इन लोगो के साथ वह कौन से सीक्रेट छुपे हैं उन सभी सीक्रेट को जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी। यह सीरीज फैमिली के साथ बैठकर देखने लायक नहीं है आईएमडीबी रेटिंग 7.8 के साथ आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
वे वेयर किंग्स
यह सीरीज हमें 2024 में देखने को मिली थी कहानी एक ऐसी क्रू की है जो एक बारियो पर राज करती है लेकिन एक अचानक त्रासदी के बाद दो में से दो दुश्मन बन जाते हैं।
अब इसकी गर्लफ्रेंड जो इसके दोस्त की मां है वह अपने बेटे के कातिल को ढूंढने के लिए इन्वेस्टिगेशन शुरू करती है। पूरी फिल्म फैमिली के साथ बैठकर देखने लायक नहीं है आईएमडीबी रेटिंग 7.1 स्टार के साथ आप इसे हिंदी और इंग्लिश में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
4 ईयर्स लेटर
यह 2024 के भारतीय सीरीज है जिसमें हमें एक ऐसे जोड़े की कहानी देखने को मिलती है जो ऑस्ट्रेलिया देश में रह रहे हैं कुछ बेमतलब की वजह से इन दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा हो जाती है
जिससे इनका रिलेशन खराब हो जाता है इस फिल्म में बहुत सारे ऐसे दृश्य हैं जिसे आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर नहीं देख सकते। आईएमडीबी 7.7 की रेटिंग के साथ SBS वीडियो ऑन डिमांड पर देख सकते हैं।
READ MORE








