पुष्पा 2 के यह सीन कुछ हजम नहीं हुए

Written by: Arslan
Publish On: September 18, 2025 10:52 AM (IST)
These scenes of Pushpa 2 were not digested by anyone

पुष्पा में अल्लू अर्जुन ओपनिंग सीन में 40 दिन के अंदर कंटेनर में रहकर कैसे जापानी लैंग्वेज सीख लेते हैं। जबकि कंटेनर में अंधेरा होता है, फिल्म देखने के बाद आज तक यह बात हमारे समझ में नहीं आई की पुष्पा जापान क्यों गया था और दोबारा से उस सीन को ऐसे गायब किया जाता है।

जैसे गधे के सर से सिंघ अगर आप पुष्पा के पहले पार्ट में क्लाइमेक्स को देखेंगे तो आपको ऐसा लगेगा, के फहद फासिल का इगो हर्ट हो गया है ऐसा लगता है कि इसके पार्ट 2 में फहद फासिल को और भी ज्यादा पावरफुल दिखाया जाएगा पर पार्ट 2 में ऐसा बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला।

जिसकी वजह से फहद ने अपने एक इंटरव्यू में यह भी बताया कि उन्हें पुष्पा फिल्म की वजह से कोई भी फायदा नहीं मिला। पुष्पा 2 की कहानी में कुछ भी खास नहीं है।

यह प्रोजेक्ट बस लालच और पैसे कमाने के लिए बनाया गया है। फिल्म में बहुत सारी ऐसी चीज दिखाई गई हैं जो कि अगर बॉलीवुड में दिखाया जाता तो जिसके कारण बॉलीवुड फिल्में बहुत रोस्ट की जाती है और ट्विटर पर एक अलग तरह का रिलिजियस बेस पर हंगामा भी क्रिएट किया जाता।

जब बॉलीवुड फिल्मों में इस तरह की चीज दिखाई जाती हैं सब उन फिल्मों को भर भर के रोस्ट किया जाता है वहीं दूसरी तरफ जब साउथ की फिल्मों में कुछ ऐसा दिखाया जाता है तब उन्हें सर पर बिठा लिया जाता है। पुष्पा 2 के गानों को देखकर बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगता कि इसे आप अपनी फैमिली के साथ भी देख सकते हैं।

एक सीन में अल्लू अर्जुन सिंडिकेट के सभी लोगों के साथ मीटिंग कर रहा होता है जिसमें डिस्कशन हो रहा होता है कि दो ढाई हजार करोड़ का माल स्मगल करना है अब हमें क्या करना चाहिए यह बात सोच कर सब टेंशन में होते हैं वहीं पर रश्मिका मांडन्ना आती हैं

कि मैने मीट बनाया है जरा देखो इसमें नमक ज्यादा तो नहीं है तब अल्लू अर्जुन इस ए टेस्ट करके बताते हैं कि इसमें नमक थोड़ा ज्यादा है। जिसे सुनकर रश्मिका मांडन्ना नाराज होकर चली जाती हैं उसके बाद अल्लू अर्जुन मीटिंग छोड़कर उसे मनाने चले जाते हैं।

तब हमें लगता है कि अल्लू अर्जुन वापस आएंगे पर इतनी इंपॉर्टेंट मीटिंग का वह सीन गायब कर दिया जाता है। एक सीन में पुष्प राज कुछ गुंडो को मारता है मुंह काला और उनका गंजा कर देता है तो वही गुंडे 10 दिन के बाद एक दूसरी किडनैपिंग करते हैं और इन सभी गुंडो के बाल वापस आ जाते हैं 10 ही दिनों में।

अब हो सकता है वह सब आदिवासी तेल लगाते हो क्योंकि उसी से इतने लंबे और घने बाल 10 दिन में वापस आ सकते हैं।

2000 टन लाल चंदन स्मगल करने के लिए आधी पिक्चर में तो यही बताया जाता है की 2000 टन लाल चंदन स्मगल करना है।
पर फिल्म इतनी लंबी होने के कारण मेकर्स इंटरवल के बाद भूल जाते हैं कि उन्हें कुछ स्मगल भी करवाना था। क्योंकि इसका दूसरा हिस्सा पूरा का पूरा किडनैपिंग पर बना दिया गया।

अल्लू अर्जुन ने जितने भी उड़ उड़ के सीन क्रिएट किए हैं उनको देखकर साफ लग रहा है कि वह तार से बंधे हुए हैं। दिमाग जब खराब हो जाता है जब एक साथ हजारों ट्रक्स को नदी में चलते हुए दिखाया गया है समझ में नहीं आता कि यह नदी है या पानी से भरी हुई सड़क।

फिल्म देवर और मंगवा को देखकर लगता था कि से 2024 में बनाया गया है।पर पुष्प 2 को देखकर ऐसा लगता है कि इस 2001 में बनाया गया था और अब इस फिल्म को री रिलीज किया गया है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

जानिये किस ओटीटी पर रिलीज़ होगी पुष्पा 2

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment