IMDb के अनुसार 2024 के सबसे लोकप्रिय सितारे ये रही लिस्ट

Written by: Arslan
Publish On: September 18, 2025 11:21 AM (IST)
Top 10 Most Popular Stars According to IMDb

10-प्रभास-

साउथ इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारे प्रभास, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म ईश्वर से साल 2002 में अपने करियर की शुरुआत की, जो कि एक तेलुगु मूवी थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा और 2014 में आई फिल्म एक्शन जैक्सन में नजर आए। इस फिल्म के बाद ही उन्हें एक बॉलीवुड की बड़ी फिल्म में काम मिला, जो कि बाहुबली: द बिगिनिंग थी।

जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने कुल मिलाकर तकरीबन 600 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया। इसके बाद वह साल 2019 में साहो, 2022 में राधे श्याम और 2023 में सलार: पार्ट 1 – सीजफायर के साथ-साथ 2024 में आई फिल्म कल्कि 2898 एडी में भी नजर आए, जो कि उनकी हाल ही में आई फिल्म है।

9-आलिया भट्ट-

आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत साल 1999 में आई फिल्म संघर्ष से की थी, हालांकि तब वे काफी कम उम्र की थीं। इसके बाद वह करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के मेन रोल में नजर आईं, जिसके कारण इन्हें बॉलीवुड में खास पहचान मिली। फिल्म ने तकरीबन 109 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया।

इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक फिल्में साइन कीं जैसे:- साल 2014 में आई हाईवे, 2 स्टेट्स, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, शानदार, कपूर एंड संस, उड़ता पंजाब, ऐ दिल है मुश्किल, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, गली बॉय, कलंक, सड़क 2, गंगूबाई काठियावाड़ी, आरआरआर, डार्लिंग्स, ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और हाल ही में आई फिल्म जिग्रा।

8-समांथा प्रभु-

उनकी पहली फिल्म की बात करें तो यह तेलुगु लैंग्वेज की थी, जिसका नाम ये माया चेसावे था, जिसमें इन्होंने नागा चैतन्य के साथ स्क्रीन शेयर किया था।

इस फिल्म के बाद इन्होंने बहुत सारी तमिल और तेलुगु फिल्में की हैं। बात करें उनकी बॉलीवुड फिल्मों की, तो इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना डेब्यू फिल्म एक दीवाना था से किया, जिसमें वह प्रतीक बब्बर के साथ नजर आईं। हालांकि यह फिल्म साउथ की ही कहानी पर बनी हुई थी।

इन्होंने फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी काम किया है, जिनमें हाल ही में आई वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी, जो कि जियोहॉटस्टार की एक बिग बजट वेब सीरीज है, जिसमें इन्होंने वरुण धवन के साथ काम किया है।

7-ऐश्वर्या राय बच्चन-

साल 1994 में ऐश्वर्या राय को मिस वर्ल्ड की उपाधि मिली थी, जिसके कारण भारत का काफी नाम हुआ था। ऐश्वर्या राय ने अपने करियर की शुरुआत एक तमिल फिल्म से की थी, जिसका नाम इरुवार था, जिसमें वह मोहनलाल के साथ नजर आई थीं।

इन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म और प्यार हो गया से की, जो कि 1997 में आई थी। जिसमें उनके साथ बॉबी देओल ने स्क्रीन शेयर किया। इस फिल्म ने दुनिया भर में तकरीबन 13 करोड़ रुपये की कमाई की, जो कि पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई और इससे डायरेक्टर का काफी नुकसान भी हुआ था।

इसके बाद ऐश्वर्या राय ने बहुत सारी फिल्में कीं जैसे:- आ अब लौट चलें, हम दिल दे चुके सनम, ताल, ढाई अक्षर प्रेम के, मोहब्बतें, देवदास, हम तुम्हारे हैं सनम, हम किसी से कम नहीं, शक्ति, कुछ ना कहो, खाकी, रेनकोट, क्यों हो गया ना, शब्द, बंटी और बबली, उमराव जान, धूम 2, गुरु, जोधा अकबर, सरकार राज, रावण, रोबोट, एक्शन रीप्ले, गुजारिश, जज्बा, सरबजीत, ऐ दिल है मुश्किल, फन्ने खान, पोनियिन सेल्वन: I, बाहुबली 2: द कन्क्लूजन।

6-शर्वरी-

साल 2021 में आई यशराज बैनर तले बनी फिल्म बंटी और बबली 2, जो कि कॉमेडी फिल्म थी, इसी से शर्वरी ने बॉलीवुड करियर में डेब्यू किया था। हालांकि इस सैफ अली खान और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा कलेक्शन नहीं किया।

क्योंकि यह फिल्म 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, जिसने सिर्फ 22 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद वह 2024 में तीन फिल्मों में नजर आईं। जिनके नाम महाराज, मुंज्या और वेदा हैं।

जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म वेदा ने मात्र 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि बात करें मुंज्या की, तो इस फिल्म ने टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 102 करोड़ रुपये किया। जिससे यह फिल्म उनकी सबसे सफल फिल्मों में से एक है।

5-शोभिता धूलिपाला-

यह भारतीय मॉडल हैं, जो फेमिना मिस इंडिया अर्थ 2013 में भी नजर आई थीं, जिन्होंने बहुत सारी फिल्मों में काम किया है। इनकी 2017 में आई फिल्म शेफ, जिसमें उन्होंने सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था।

इसके अगले साल ही 2018 में भी सैफ अली खान के साथ एक और फिल्म में नजर आई थीं, जिसका नाम कालाकांडी था। इनकी रीसेंट फिल्मों की बात करें, तो 2022 में पोनियिन सेल्वन: I और 2024 में आई फिल्म मंकी मैन में भी नजर आईं।

4-शाहरुख खान-

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान वैसे तो किसी इंट्रोडक्शन के मोहताज नहीं, पर फिर भी हम आपको बता दें इन्होंने अपने करियर की शुरुआत पहली फिल्म दीवाना से की थी, जो कि साल 1992 में रिलीज हुई। जिसमें शाहरुख ने ऋषि कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था।

जिसके लिए शाहरुख खान ने मात्र चार लाख रुपये फीस ली थी। इसके बाद शाहरुख खान ने अनगिनत फिल्में कीं, जिसके बारे में हम आपको बताते-बताते थक जाएंगे, लेकिन फिर भी हम उनके करियर की टॉप टेन फिल्मों की बात करें, तो इसमें जीरो, रब ने बना दी जोड़ी, जब तक है जान, डॉन 2, माय नेम इज खान, रईस, दिलवाले, हैप्पी न्यू ईयर, चेन्नई एक्सप्रेस और हाल ही में आई फिल्म पठान और जवान शामिल हैं।

3-इशान खट्टर-

न्यूकमर के रूप में उभर कर आए सितारे इशान खट्टर, जो कि शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन्होंने 2005 में फिल्म वाह! लाइफ हो तो ऐसी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे 2017 में आई फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स में नजर आए थे।

तब तक उनका नाम कुछ ज्यादा उभर कर नहीं आ रहा था। लेकिन जब उन्हें साल 2018 में फिल्म धड़क का मेन किरदार निभाने का मौका मिला, जिसमें वह श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के साथ नजर आए, जिससे इशान खट्टर को बॉलीवुड में एक नया आयाम मिला और लोग उन्हें जानने लगे। हालांकि इसके बाद भी इन्होंने साल 2020 में आई फिल्म खाली पीली, फोन भूत, फुर्सत और पिप्पा जैसी फिल्मों में काम किया।

2-दीपिका पादुकोण-

साल 2007 में शाहरुख खान की एक बड़ी फिल्म आई, जिसका नाम ओम शांति ओम था, इसी फिल्म से दीपिका पादुकोण ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। जिसने कमाई के मामले में 148 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया था। दीपिका की पहली फिल्म की बात करें, तो यह एक कन्नड़ फिल्म थी, जिसका नाम ऐश्वर्या था।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद दीपिका की किस्मत ऐसी खुली कि उन्हें एक के बाद एक फिल्में मिलती चली गईं और इन्होंने बहुत सारी फिल्में कीं जैसे:- बचना ऐ हसीनों, चांदनी चौक टु चाइना, बिल्लू, लव आज कल, मैं और मिसेज खन्ना, कार्तिक कॉलिंग कार्तिक, हाउसफुल, लफंगे परिंदे, ब्रेक के बाद, खेलें हम जी जान से, दम मारो दम, आरक्षण, देसी बॉयज, कॉकटेल, रेस 2, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलियों की रासलीला राम-लीला, फाइंडिंग फैनी, हैप्पी न्यू ईयर, पीकू, तमाशा, बाजीराव मस्तानी, राब्ता, छपाक, 83, गहराइयां, ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा, सर्कस, पठान, जवान, फाइटर, कल्कि 2898 एडी और इसी साल आई उनकी मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन, जो कि फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है।

1-तृप्ति डिमरी-

तृप्ति डिमरी की पहली फिल्म की बात करें, तो यह 2018 में आई थी, जिसका नाम लैला मजनू है। इस फिल्म के बाद वह बहुत सारी फिल्मों में नजर आईं जैसे मॉम, पोस्टर बॉयज, बुलबुल, काला, बैड न्यूज, विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और उनकी मच अवेटेड फिल्म एनिमल, जिससे इन्हें एक अलग पहचान मिली। हालांकि इसके बाद यह इसी साल आई फिल्म भूल भुलैया 3 में भी नजर आई हैं, जो कि फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अपने जलवे बिखेर रही है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Venom: The Last Dance: वेनम ओटीटी रिलीज डेट

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment