टॉप 3 साउथ हिंदी डब्ड क्राइम थ्रिलर मूवीज

Written by: Arshi
Publish On: September 25, 2025 10:02 PM (IST)
top 3 south hindi dubbed crime thriller movies

अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको इस बात को भी जानकारी होगी कि साउथ की जो भी फिल्में रिलीज होती हैं उनमें आपको बेस्ट कंटेंट देखने को मिलता है और यही वजह है कि ज्यादातर फिल्मों के दीवाने साउथ की फिल्मों को पसंद करते हैं।

आज इस आर्टिकल में हम उन्हीं ऑडियंस के लिए साउथ की 3 बेस्ट फिल्में लेकर आए हैं जिन्हें हिंदी डब्ड में रिलीज कर दिया गया है। इन सभी फिल्मों की स्टोरी और रिप्रेजेंटेशन आपको एक दम नया एक्सपीरियंस देगा।आईए जानते हैं इन तीन फिल्मों के बारे में –

गरुड़न

2023 में रिलीज हुई ये एक एक्शन क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म है जिसमें आपको मुख्य भूमिका में सुरेश गोपी, बीजू मेनन जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।मलयालम भाषा में बनी इस फिल्म की स्टोरी एक्शन क्राइम थ्रिलर पर बेस्ड है।फिल्म का रनिंग टाइम 2 घंटे 18 मिनट का है जिसको imdb पर 7.3* की रेटिंग मिली है।मलयालम भाषा में बनी ये फिल्म आपको प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में देखने को मिल जाएगी।

पोट्टेल

25 अक्टूबर 2024 को इनिशियली रिलीज हुई फिल्म जिसमें आपको मुख्य कलाकारों में युवा चंद्रा,अनन्या नागल्ला,नोएल सिंह आदि बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। फिल्म के निर्देशक हैं साहित मोठखुरी और कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। तेलुगू लैंग्वेज में बनी इस फिल्म में आपको एक्शन क्राइम थ्रिलर से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी। यह तेलुगू लैंग्वेज की फिल्म जिसे आईएमडीबी पर 8.0 स्टार की रेटिंग मिली है प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में रिलीज कर दी गई है। फिल्म का रनिंग टाइम ढाई घंटे के आसपास का है।

100

3 मई 2019 को रिलीज हुई ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी कॉप से जुड़ी हुई है। मुख्य भूमिका में आपको अथर्व जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे जो एक पुलिस के रोल में है। इनके साथ हंसिका मोटवानी जैसी खूबसूरत एक्ट्रेस भी देखने को मिलेंगी।

बात करें अगर फिल्म की कहानी की तो एक ऐसे ऑफिसर की कहानी देखने को मिलेगी जो अपनी पुलिस भर्ती के बाद कंट्रोल रूम का काम संभालने के लिए नियुक्त कर दिया जाता है जहाँ वो 99 कॉल पर रिस्पांस देकर 100वीं कॉल को जब रिसीव करता है तो काफी पेचीदा मामला पाता है अपहरण से जुड़ा हुआ।पूरी फिल्म में इसी केस को सॉल्व करते दिखाया गया है।ये फिल्म आपको प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में देखने को मिल जाएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Vikram Bhatt Birthday: भूतिया फिल्मो के डायरेक्टर विक्रम भट्ट हुए 56 साल के,एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर रहे चर्चा मे ।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment