4 फिल्में जिन्हें IMDb ने दी टॉप रेटिंग

Written by: Amir khan
Publish On: September 27, 2025 4:31 PM (IST)
top 4 hindi dubbed movies prime video

के.जी.एफ: चैप्टर 2 को 2022 में रिलीज़ किया गया था, यह एक कन्नड़ भाषा की फिल्म है जिसे हिंदी डब के साथ प्राइम वीडियो पर उपलब्ध कराया गया है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म के.जी.एफ के मुख्य कलाकार-

कास्ट:

  • अच्युत कुमार
  • रवीना टंडन
  • प्रकाश राज
  • श्रीनिधि शेट्टी
  • वशिष्ठ एन सिम्हा
  • अर्चना जोइस
  • टी. एस. नागभरण
  • राव रमेश
  • संजय दत्त
  • मालविका अविनाश
  • यश

बॉक्स ऑफिस और रेटिंग

विकिपीडिया के अनुसार फिल्म का बजट 100 करोड़ का बताया जा रहा है और इसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 1215 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया। इसे 1.6 लाख की वोटिंग के साथ IMDb पर 8.2 की रेटिंग दी गयी है।

आरआरआर (2022)

विवरण

एसएस राजामौली की बाहुबली के बाद 2022 में आरआरआर नाम से एक फिल्म रिलीज़ की गयी। तेलुगु भाषा की इस फिल्म को कई भाषाओं में डब कर के दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। आरआरआर आपको प्राइम वीडियो पर हिंदी में देखने को मिल जाएगी।

कास्ट:

  • राम चरण
  • आलिया भट्ट
  • एन टी रामा राव जूनियर
  • अजय देवगन

बॉक्स ऑफिस और रेटिंग

फिल्म का बजट काफी ज़्यादा है, लगभग 550 करोड़ का। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इसने 1332 करोड़ का कलेक्शन किया। इस बड़े बजट में बनी फिल्म में भव्य सेट, सिनेमैटोग्राफी, अच्छे बीजीएम के साथ सशक्त कंटेंट को प्रस्तुत किया गया है। IMDb पर इसे 1.8 लाख की वोटिंग के साथ 7.8 की रेटिंग मिली है।

बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न (2017)

विवरण

एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 को 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया। फिल्म की कहानी को भी एसएस राजामौली ने ही लिखा था। इसके रिलीज़ के समय पर किसी को अंदाज़ा नहीं था कि बाहुबली भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक नया इतिहास लिखने जा रही है। बाहुबली को दुनिया भर में पसंद किया गया था। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर हिंदी में देखी जा सकती है।

कास्ट:

  • राणा दग्गुबाती
  • तमन्ना भाटिया
  • सत्यराज
  • प्रभास
  • अनुष्का शेट्टी
  • राम्या कृष्णन
  • नासर
  • सुब्बाराजु

बॉक्स ऑफिस और रेटिंग

बाहुबली का बजट था 250 करोड़ का। विकिपीडिया के डेटा के अनुसार बाहुबली ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 1800 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो उस समय भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कलेक्शन था। IMDb की बात की जाए तो इसे 1.4 लाख की वोटिंग में 10 में से 8 की रेटिंग मिली है।

पुष्पा: द राइज़ (2021)

विवरण

2021 में आई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द राइज़, जिसे सुकुमार के निर्देशन में बनाया गया था। यह पीरियड एक्शन से भरी एक ड्रामा फिल्म है। इसे कोविड के बाद सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था, उस समय जब लोग कोविड के डर से सिनेमाघरों में नहीं जा रहे थे, फिर भी इसने जो 200 करोड़ के बड़े बजट में बनी थी, बॉक्स ऑफिस पर कुल 393 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अभी यह फिल्म प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में देखने के लिए उपलब्ध है।

कास्ट:

  • रश्मिका मंदाना
  • फहाद फासिल
  • सुनील
  • अल्लू अर्जुन
  • धनंजय
  • जगदीश प्रताप बांदरी
  • अजय घोष
  • सुब्बाराजु

बॉक्स ऑफिस और रेटिंग

पुष्पा: द राइज़ ने अल्लू अर्जुन को रातोंरात हिंदी बेल्ट का सुपरस्टार बना दिया था। लोग उनकी तुलना बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों से करने लगे थे। यही वजह है कि पुष्पा की सफलता को देखते हुए इसका पार्ट 2 भी रिलीज़ किया गया और वो भी एक सफल फिल्म बनी। पुष्पा: द राइज़ को IMDb पर 96 हज़ार वोटों के माध्यम से 7.6 की रेटिंग मिली है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

जिओहॉटस्टार पर टॉप 10 ट्रेंडिंग हिंदी शो और फिल्में

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment