विलियम गोल्डनबर्ग द्वारा निर्देशित एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, जिसका नाम अनस्टॉपेबल है, अमेज़न प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की गई है। 1 घंटा 56 मिनट की अवधि वाली यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है।
कहानी रेसलर एंथोनी रोबल्स के जीवन के संघर्षों को दर्शकों के सामने रखने के उद्देश्य से लिखी गई है। 17 जनवरी 2025 को रिलीज़ की गई इंग्लिश भाषा की यह फिल्म, जिसे हिंदी डब में भी रिलीज़ किया गया है।
फिल्म की प्रारंभिक रिलीज़ इंग्लिश भाषा में 6 सितंबर 2024 को की गई थी। क्या यह फिल्म आपका कीमती समय डिज़र्व करती है, आइए जानते हैं इस आर्टिकल में।
कहानी
फिल्म की कहानी रेसलर एंथोनी रोबल्स से शुरू होती है, जिनका जन्म एक पैर के साथ इस दुनिया में हुआ था। रेसलर एंथोनी ने अपनी कमी को अपनी ताकत बनाते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई। एंथोनी का मानना है कि यदि आप में कोई कमी है, तो दुनिया आपको दयनीय नजरों से देखती है, जो मानव जीवन के लिए बिल्कुल भी न्याय नहीं है।
एंथोनी रोबल्स का मानना है कि भगवान ने आपको जैसा भी बनाया है, अपने जीवन को योग्य बनाने का निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। अपनी कमियों को अपनी मजबूती में बदल देना चाहिए।
एंथोनी रोबल्स ने कुश्ती के क्षेत्र में नेशनल चैंपियनशिप हासिल की थी, जो उनके जीवन के लिए बहुत ही ज़रूरी थी, क्योंकि एंथोनी रोबल्स नहीं चाहते थे कि दुनिया उन्हें उनकी कमी के नज़रिए से देखे, बल्कि उसी कमी के साथ एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए थे, फेमस रेसलर एंथोनी रोबल्स।
अनस्टॉपेबल ओटीटी रिलीज़ प्लेटफॉर्म
इस स्पोर्ट्स बायोग्राफिकल फिल्म में आपको एंथोनी रोबल्स के जीवन का संघर्ष भरा पूरा सफर दिखाया गया है। इंग्लिश भाषा की यह हिंदी डब्ड फिल्म आपको अमेज़न प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगी। हिंदी डबिंग काफी अच्छी की गई है।
फिल्म का प्लस पॉइंट
फिल्म में जेनिफर लोपेज, जूडी रोबल्स के रोल में नज़र आई थीं, जो एंथोनी की मां का किरदार था। एंथोनी को एक कामयाब रेसलर की तरह दुनिया के सामने लाने में उनकी मां का बहुत बड़ा सहयोग रहा है।
उनका ही अथक प्रयास था, जिसकी वजह से एक बड़ी कमी के बाद भी एंथोनी एक ताकतवर रेसलर की तरह दुनिया के सामने आए। फिल्म का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और सशक्त रोल है जूडी रोबल्स का, जिसकी वजह से कहानी में काफी स्ट्रेंथ देखने को मिलती है।
एंथोनी रोबल्स की मां के अलावा उनके कोच का भी एक अहम रोल रहा है, रोबल्स की कमियों के साथ उन्हें एक परफेक्ट रेसलर बनाने में, और इन सभी किरदारों को बहुत ही अच्छे से प्रस्तुत किया गया है इस फिल्म में।
प्रोडक्शन क्वालिटी
फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी अच्छी है, जिस तरह के दृश्य हैं, उनके अनुसार आपको बैकग्राउंड म्यूजिक भी मिलेगा, जो इसके प्लस पॉइंट हैं। इसके अलावा स्क्रीनप्ले भी अच्छा है।
निष्कर्ष
अगर आप उस श्रेणी के दर्शकों में से हैं, जिन्हें बायोग्राफिकल ड्रामा देखने में रुचि है, तो आप एक बार इस फिल्म को देख सकते हैं, जिसमें आपको एंथोनी रोबल्स के जीवन की सच्ची कहानी देखने को मिलेगी, जो आपको प्रेरित भी करती है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को फिल्मड्रिप की तरफ से 5 में से 3 स्टार दिए जाते हैं।
READ MORE







