उरुकु पटेला नाम की तेलुगु फिल्म को अब प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जा चुका है। इस फिल्म की मेन लीड में हमें तेजस कंचेरला और खुशबू चौधरी दिखाई दे रही हैं। फिल्म का निर्देशन का जिम्मा फिल्म मेकर विवेक रेड्डी ने संभाला है। विवेक रेड्डी ने इससे पहले स्टैंड अप राहुल नाम की फिल्म भी बनाई है। बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड रिलीज़ के सात दिनों के अंदर 44 लाख रुपये की कमाई की थी।
1 घंटे 59 मिनट की इस फिल्म की कहानी तेलंगाना के एक छोटे से सुंदर गांव के आसपास घूमती है। इसी गांव में एक पढ़ा-लिखा आवारा पटेला नाम का एक लड़का होता है, जो दिन भर आवारागर्दी करता है। पटेला अपने लिए एक पढ़ी-लिखी लड़की की तलाश कर रहा होता है, पर जिस तरह की लड़की की पटेला को तलाश है, उसे वैसी लड़की नहीं मिलती।
जहां इससे कोई शादी करना नहीं चाहता, वहीं अक्षरा नाम की एक डॉक्टर इसके शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर इससे शादी करना चाहती है। अब ये अक्षरा नाम की डॉक्टर, पटेला से क्यों शादी करना चाहती है, कौन-कौन से मोड़, ट्विस्ट और टर्न हमें इनकी ज़िंदगी में आते दिखाई देते हैं, ये सब जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी। फिल्म में पटेला और अक्षरा के बीच की केमिस्ट्री को काफी अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की कहानी हमें शुरू से आखिरी तक पूरी तरह से बांध कर रखती है।
ये दो घंटे की फिल्म कब खत्म हो जाती है, इसका आपको ज़रा भी एहसास नहीं होता है। फिल्म के अंदर हमें कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस का तड़का एक साथ देखने को मिलता है। डायरेक्टर विवेक रेड्डी ने फिल्म को दिलचस्प बनाने के लिए जान फूंक दी। रोमांटिक फिल्म जैसी होनी चाहिए, ये फिल्म वैसी ही बनी है।
प्रदर्शन
फिल्म के कलाकारों की एक्टिंग की बात की जाए तो एक्टर तेजस कंचेरला का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है। खुशबू चौधरी भावात्मक सीन में थोड़ी कमज़ोर नज़र आती हैं, पर फिर भी इनकी एक्टिंग ठीक है। सुदर्शन अपने किरदार में ठीक लगते हैं, पर थोड़ी ओवर एक्टिंग कम करते तो ज़्यादा बेहतर होता।
खामियां
इस फिल्म में हमें कुछ नया देखने को नहीं मिलता है, इस तरह की कहानी पहले भी हम फिल्मों में देख चुके हैं। फिल्म का बजट कम होने की वजह से प्रोडक्शन वैल्यू कमज़ोर दिखाई देती है, कैमरा वर्क भी ठीक ढंग से नहीं किया गया। कहीं-कहीं पर स्क्रीनप्ले बिखरा हुआ लगता है, जिसे थोड़ा ध्यान देकर संभाला जा सकता था।
निष्कर्ष
उरुकु पटेला फिल्म को अभी हिंदी में प्राइम वीडियो पर नहीं लाया गया है, ये फिल्म सिर्फ तेलुगु वर्जन में ही देखी जा सकती है, इंग्लिश सबटाइटल के साथ। हिंदी को लेकर इसकी अभी तक किसी भी प्रकार की कोई अपडेट निकल कर नहीं आई है।
फिल्म को देखते वक्त आपको ऐसा लगेगा कि इसे और बेहतर बनाया जा सकता था, जो कि नहीं बनाया जा सका। तेजस कंचेरला की एक्टिंग आपको पूरी फिल्म से जोड़े रखती है। ये फिल्म कहीं-कहीं पर कन्फ्यूज़ कर देती है कि कॉमेडी है या थ्रिलर। अगर फिल्म का स्क्रीनप्ले ठीक होता तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती और शायद हमें हिंदी में भी देखने को मिल जाती।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
खतरनाक ड्रग माफिया और भरपूर एक्शन से भरी हुई इस फिल्म में कितना है दम?







