नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा की फिल्म वनवास को 20 दिसम्बर 2024 को सिनेमा घरो में रिलीज़ किया गया था। उत्कर्ष शर्मा के पिता और ग़दर फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने इस फिल्म का निर्देशन किया था।
बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उतनी सफल न हो सकी जितनी की इससे उम्मीदे की जा रही थी नाना पाटेकर बहुत समय के बाद इस तरह के कैरेक्टर में दिखाई दिए थे तब लोगो को ऐसा लग रहा था के वनवास में कुछ हट कर देखने को मिलने वाला है,पर दुर्भाग्य वश अच्छी कहानी होने के बाद भी यह उतना कमाल न दिखा सकी और बॉक्स ऑफिस पर ₹5.61 करोड़ का कलेक्शन कर के पूरी तरह से फेल हो गयी।
जिन लोगो ने भी वनवास फिल्म को देखा था उन्हें यह फिल्म काफी पसंद आयी थी। IMDB पर भी इसे 6.7 की रेटिंग मिली है जो की एक एवरेज रेटिंग मानी जाती है। अभी अगर देखे तो वनवास को सिनेमा घरो में रिलीज़ हुए पूरे 2 महीने हो चुके है। जिन-जिन लोगो ने वनवास को सिनेमा घरो में मिस कर दिया था अब इन्हे इसके ओटीटी रिलीज़ का इंतज़ार है।
पर एक अपडेट के अनुसार यह फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज़ न होकर सीधे टीवी पर प्रीमियर होने वाली है। टीवी प्रीमियर के बाद ही इसे ओटीटी पर रिलीज़ किया जायेगा।
अनिल शर्मा की ज्यादातर सभी फिल्मे ज़ी सिनेमा पर देखने को मिलती है अब वनवास का प्रीमियर भी ज़ी सिनेमा पर ही किया जाने वाला है। वनवास को 8 मार्च शनिवार 8 बजे ज़ी सिनेमा टीवी चैनल पर प्रीमियर किया जाना है।
वनवास के ओटीटी राइट्स ज़ी 5 के पास है तो ये फिल्म आपको ज़ी 5 के ओटीटी प्लेटफार्म पर टीवी रिलीज़ के बाद देखने को मिलेगी। ज़ी 5 जल्द ही इसकी ओटीटी डेट के बारे में जानकारी देगा जैसी ही वनवास के ओटीटी डेट की खबर हमारे पास आती है हम इसके बारे में जानकारी उपलब्ध करवा देंगे।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Valiant One Movie Review: अमेरिकन सैनिकों की दिल दहला देने वाली दास्तां।







