Vijay 69 Movie Review: गालियों से भरी हुई शानदार फिल्म

Written by: Amir khan
Publish On: September 16, 2025 11:53 AM (IST)
VIJAY 69 MOVIE REVIEW HINDI

वो दिन दूर नहीं जब भारत देश में भी कोरिया की तरह बुजुर्गों की संख्या बढ़ जाएगी। क्योंकि आजादी के बाद से भारत में मृत्यु दर घटती जा रही है, मतलब कि बुजुर्गों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है।

कोरिया देश में बुजुर्गों की संख्या में बढ़ोतरी की वजह से उनकी बहुत दुर्दशा देखने को मिलती है। यश राज स्टूडियोज़, अनुपम खेर के साथ मिलकर एक फिल्म लेकर आए हैं, जिसका नाम है विजय 69। इस समय अगर कोई एक्टर भावात्मक किरदार निभा सकता है, तो अनुपम खेर से बेहतर कोई नहीं है। यश राज के बैनर तले बनी इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

कहानी

फिल्म की कहानी अच्छी है, इसमें हमें सपनों को कैसे जिया जाए, अच्छे ढंग से सिखाया गया है। फिल्म में कॉमेडी के साथ दोस्ती का एंगल भी देखने को मिलता है। विजय, यानी अनुपम खेर, जो कि 69 वर्ष के हैं, और कैसे ये एक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जी-जान लगाकर मेहनत करते हैं। जब ये बात वो अपने दोस्त चंकी पांडे से कहते हैं, तब इनके सभी दोस्त इनका मज़ाक बनाते हैं।

पर वे हार नहीं मानते हैं और इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, 69 साल की उम्र में हिस्सा लेते हैं। फिल्म का क्लाइमेक्स आपको इमोशनली फील कराता है। अब क्या विजय इस प्रतियोगिता को जीत पाता है, ये देखने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

कैरेक्टर

अनुपम खेर, मिहिर आहूजा, चंकी पांडे, इन सभी का बेस्ट परफॉर्मेंस हमें फिल्म में दिखाई देता है।

सिनेमैटोग्राफी

सिनेमैटोग्राफी साहिल भट्ट ने की है और जिस तरह से की है, वो लाजवाब है।

एडिटिंग

एडिटिंग मानस मित्तल ने की है, जिसे ठीक-ठाक बोला जा सकता है। कहीं-कहीं पर सीन थोड़े और छोटे किए जा सकते थे।

डायलॉग

डायलॉग लिखे हैं अब्बास टायरवाला ने और डायलॉग की बात हम ऊपर पहले ही कर चुके हैं कि किस तरह के हैं।

प्रोडक्शन वैल्यू

फिल्म को प्रोड्यूस मनीष वर्मा और यश राज ने किया है, तो पैसों की कोई कमी तो आनी ही नहीं थी, यही कारण है कि फिल्म की प्रोडक्शन वैल्यू अच्छी है।

डायरेक्शन

फिल्म का डायरेक्शन अक्षय रॉय का है और जितना भी किया है, वो ठीक ही है, बहुत ज्यादा कुछ एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी नहीं है।

निष्कर्ष

विजय 69 एक मोटिवेशनल फिल्म है, जो आपको ज़िंदगी जीना सिखाती है, बस फिल्म का निगेटिव पॉइंट यही है कि इसमें गालियां बहुत हैं, जिस कारण हम अपने बच्चों और फैमिली के साथ बैठकर नहीं देख सकते। हमारी तरफ से इस फिल्म को पांच में से दो स्टार दिए जाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

बब्बू मान की ये फिल्म 2025 में धमाका

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment