फरदीन और रितेश के साथ ‘विस्फोट’ – क्या ये फिल्म दर्शको के दिमाग में करेगी विस्फोट

Written by: Anam
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Visfot film review in Hindi

Visfot film review in Hindi:निर्देशक कुकी गुलाटी द्वारा निर्देशित फिल्म विस्फोट 6 सितंबर को जियो सिनेमा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन का विस्फोट करने आ रही है। इस फिल्म में दो अलग अलग बैकग्राउंड से दो व्यक्ति आते हैं और फिर उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हो जाता है कि दोनों एक ही जगह पर खड़े होते हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रितेश देशमुख और फरदीन खान नजर आने वाले हैं।

स्टोरी – कहानी दो अलग-अलग किरदारो की है जहां एक तरफ शोएब है जो डोंगरी में अपनी मां के लिए टैक्सी चलाता है वहीं दूसरा तरफ आकाश है जो एक पायलट के साथ एक बच्चे का बाप है। शोएब का किरदार फरदीन खान और आकाश का किरदार रितेश देशमुख निभा रहे हैं। दोनों की लाइफ स्टाइल में बहुत फर्क है दोनों अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं।


जहां एक तरफ रितेश देशमुख यानि आकाश को अपनी पत्नी की बेवफाई के बारे में पता चलता है जिससे उसकी जिंदगी उलट पुलट हो जाती है और वह बुरी तरह से टूट जाता है साथ ही इस ख़ुलासे के बाद उसका बेटा किडनैप हो जाता है

और घटनाओ का सिलसिला शुरू हो जाता है। दूसरी तरफ डोंगरी का शोएब जिसे लगता था उसने अपने अतीत को पीछे छोड़ दिया है और आगे निकल आया है पर आगे चलके उसे पता चलता है कि उसका अतीत अभी भी उसका पीछा कर रहा है

और फिर से ऐसे लोगो के बीच फस जाता है जहां से उसे लगता था कि वह निकल चुका है। फिर सस्पेंस और थ्रिलर के साथ होता है कुछ यूं कि शोएब और आकाश की जिंदगी आपस में टकराती है कहानी में बहुत से ट्विस्ट एंड टर्न आते हैं अब उन दोनो के साथ ऐसा क्या होता है कैसे वे मुश्किलों का सामना करते हैं ये सब जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी।

Untitled design 2 3
फरदीन और रितेश के साथ 'विस्फोट' – क्या ये फिल्म दर्शको के दिमाग में करेगी विस्फोट 4

PIC CREDIT X

एक नए जोश के साथ फरदीन खान की एंट्री –

फरदीन खान बॉलीवुड के डैशिंग और प्रतिभाशाली एक्टर हैं काफी लम्बे गैप के बाद एक बार फिर फरदीन खान नए जोश के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे हालांकी फरदीन खान को लंबे गैप के बाद संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में देखा गया था

वहीं दूसरी बार वे फिल्म खेल-खेल में नजर आए पर विस्फोट में वे मेन लीड रोल में नजर आने वाले हैं और साथ ही इस किरदार में फरदीन खान को इससे पहले कभी नहीं देखा, इसलिए इनके प्रशंसक भी इन्हें इस किरदार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

JIO CINEMA

ये फिल्म क्यों देखे

जैसा कि हम सब जानते हैं कि रितेश देशमुख अपनी कॉमेडी के लिएजाने जाते हैं पर इस फिल्म में रितेश ने एक अलग किरदार निभाया है साथ ही एक बार फिर से रितेश देशमुख और फरदीन खान को एक साथ देखने का मौका मिलेगा फिल्म की कहानी काफी जबरदस्त है फिल्म का पहला हाफ बहुत फास्ट है

आपको पता भी नहीं चलेगा कि एक घंटा कहां चला गया दूसरे हाफ में फिल्म थोड़ी धीमी होती नजर आएगी पर फिर भी वे आपको बांधे रखेगी और आप कहीं पर भी बोरियत महसूस नहीं करेंगे
फिल्म में ट्विस्ट एंड टर्न के साथ सस्पेंस और थ्रिलर भी काफी कमाल का है, ये कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म काफी जबरदस्त है।


वहीं बात करे फिल्म की एक्ट्रेस की तो प्रिया बपट और क्रिस्टल डीसूजा ने भी काफी अच्छा काम किया है।

टेक्निकल एस्पेक्ट – फिल्म की पटकथा काफी दमदार है, बात करें बीजीएम की तो एवरेज है और बात करे सिनेमेटोग्राफी की तो उसमें थोड़ी चुक नज़र आती है वही फोकस में थोड़ी कमी लग रही है।

फाइनल वर्डिक्ट – बात करें ओवरऑल फिल्म की तो यह फिल्म आप आराम से देख सकते हैं और आप इस फिल्म को एंजॉय करेंगे फिल्म में काफी ज्यादा सस्पेंस ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे साथी इस फिल्म में आप कहीं पर भी बोरियत महसूस नहीं करेंगे फिल्म में रितेश देशमुख ने एक जबरदस्त किरदार निभाया है

वहीं दूसरी तरफ फरदीन खान को भी आप एक अलग ही जोश में देखेंगे , बात करें फैमिली के साथ देखने की तो यह फिल्म आप फैमिली के साथ ना देखें क्योंकि इस फिल्म में कुछ ऐसे भी सीन है जो शायद आप फैमिली के साथ देखना पसंद ना करें।

Visfot film review in Hindi
फरदीन और रितेश के साथ 'विस्फोट' – क्या ये फिल्म दर्शको के दिमाग में करेगी विस्फोट 5

ये भी पढ़े
सर्वाइवल पर बनी इस फिल्म को मिस किया क्या

VEDIO CREDIT JIO CINEMA

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment