करण अर्जुन 2 के बनने की संभावना?

Written by: Amir khan
Publish On: September 17, 2025 12:57 PM (IST)
What is the reason that karan arjun 2 can come

सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म करण अर्जुन को 1995 में रिलीज़ किया गया था। इसी साल 22 नवंबर को इस फिल्म को दोबारा री-रिलीज़ किया गया, और एक बार फिर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

करण अर्जुन का बजट सिर्फ 6 करोड़ रुपये था, और इसने बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ का कलेक्शन किया था। जब इस फिल्म को दोबारा 2024 के नवंबर महीने में रिलीज़ किया गया, तब इसने लगभग 2 करोड़ की कमाई की।

करण अर्जुन की सफलता इतनी जबरदस्त है कि अक्सर लोग सोशल मीडिया पर करण अर्जुन के पार्ट 2 के आने की बात करते हैं। शाहरुख और सलमान खान के फैंस चाहते हैं कि करण अर्जुन का पार्ट 2 बनना चाहिए। करण अर्जुन का नाम सुनते ही सबसे पहले शाहरुख खान और सलमान खान का चेहरा सामने आता है।

हाल ही में राकेश रोशन का एक इंटरव्यू सामने आया, जिसमें उनसे पूछा गया कि अगर आज करण अर्जुन का पार्ट 2 बनता है, तो उस फिल्म में हीरो के तौर पर वह किसे देखते हैं।

राकेश रोशन ने जवाब दिया कि आज के दौर के हिसाब से हमें रितिक रोशन और रणबीर कपूर को लेना चाहिए। जब से यह इंटरव्यू सामने आया है, तब से सलमान खान और शाहरुख खान के फैंस का कहना है कि राकेश रोशन करण अर्जुन को लेकर कुछ ज्यादा ही आत्मविश्वास दिखा रहे हैं।

अगर करण अर्जुन 2 में सलमान खान और शाहरुख खान नहीं होंगे, तो वह उस तरह से नहीं चलेगी, क्योंकि करण अर्जुन का मतलब सिर्फ शाहरुख और सलमान खान ही है। सभी लोग शाहरुख खान और सलमान खान को ही करण अर्जुन के रूप में दोबारा देखना चाहते हैं, न कि रितिक रोशन और रणबीर कपूर को।

अगर राकेश रोशन करण अर्जुन के दूसरे पार्ट को बनाते हैं, और उसमें रितिक रोशन के साथ रणबीर कपूर को लेते हैं, फिर भी इन्हें शाहरुख खान और सलमान खान का इस फिल्म में एक कैमियो रखना ही पड़ेगा, क्योंकि इन दोनों के बिना करण अर्जुन फिल्म का कोई अस्तित्व नहीं है।

दर्शकों के लिए करण अर्जुन एक भावना की तरह है। यह हमने करण अर्जुन के दोबारा री-रिलीज़ होने पर देख लिया कि किस तरह से दर्शकों ने इस फिल्म को दोबारा इतना प्यार दिया।

लोगों का कहना है कि करण अर्जुन का अगर दूसरा पार्ट बने, तो उसमें सिर्फ सलमान और शाहरुख खान दिखाई देना चाहिए। हमारी यही आशा है।

करण अर्जुन के दूसरे पार्ट को दोबारा बनाया जाए, भले ही इस फिल्म में शाहरुख खान या सलमान खान न हों, पर फिल्म का नाम इतना बड़ा है कि यह सिर्फ नाम से ही सुपरहिट हो जाएगी। शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ किसी फिल्म में लाना अब संभव नहीं है, बस यह दोनों कैमियो के रोल में ही दिखाई दे सकते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Tanaav Season 2 Volume 2 Review: इजराइली शो पर बनी कश्मीरी मुद्दे की कहानी, देखिये घर बैठे सोनी लिव पर

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment