वीर पहाड़िया कौन हैं: अक्षय की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में नया चेहरा

Written by: Amir khan
Publish On: September 21, 2025 2:11 PM (IST)
Who is Veer Pahariya in Akshay film Sky Force

हाल ही में आई फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के पहले ट्रेलर में ‘अक्षय कुमार’ के साथ एक नया चेहरा भी दिखाई दे रहा है, जिनका नाम ‘वीर पहाड़िया’ है। इनके फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो इसमें दो भाई हैं, जिनके नाम वीर पहाड़िया और शिखर पहाड़िया हैं।

ये दोनों एक बड़े बिजनेस एम्पायर और सोबो फिल्म की मालकिन ‘स्मिता संजय शिंदे’ के बेटे हैं, साथ ही इनके नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। क्योंकि यह वीर की पहली फिल्म है, जिस कारण लोग फिलहाल उन्हें ज्यादा नहीं पहचानते। पर ‘स्काई फोर्स’ के ट्रेलर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कोहराम मच गया है। और सभी यह जानने को बेकरार हैं कि अक्षय के साथ यह नया चेहरा कौन है।

वीर पहाड़िया जीवन परिचय

वीर का जन्म सन 1995 में हुआ था, प्रेजेंट टाइम में उनकी उम्र 30 वर्ष हो चुकी है। वीर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई स्कॉटिश स्कूल और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। जिसके बाद वीर ने दुबई में अपनी उच्च शिक्षा पूरी की, हालांकि इससे पहले वीर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म ‘भेड़िया’ में काम कर चुके हैं, साथ ही उस फिल्म में वीर ने वरुण धवन का बॉडी डबल रोल भी किया था।

वीर और सारा अली खान कनेक्शन

बीते दिनों सोशल मीडिया पर बहुत सारी खबरें निकलकर सामने आई थीं, जिनमें इस बात के संकेत मिल रहे थे कि वीर पहाड़िया सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को डेट कर रहे हैं। हालांकि कुछ समय बाद यह चिंगारी फीकी हो गई, और प्रेजेंट टाइम में वीर एक ग्लैमरस मॉडल मानुषी छिल्लर को डेट करते नजर आ रहे हैं।

क्या होगा वीर का रोल

‘स्काई फोर्स’ के पहले ट्रेलर में फिलहाल इसकी कहानी की ज्यादा जानकारी तो नहीं दी गई, पर जिस तरह से स्क्रीन पर अक्षय कुमार दिखाई देते हैं, वहां उनके पीछे वीर भी नजर आते हैं, जिसे देखकर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ याद आती है, जिसमें टाइगर श्रॉफ और अक्षय की दमदार तुकबंदी नजर आई थी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Gogol A Terrible Vengeance Review: 6 साल बाद आयी हिंदी डबिंग के साथ ये खौफनाक हॉरर कहानी

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment