तो ये वजह है शाहरुख और अक्षय कुमार का एक साथ काम न करने की,Why Shahrukh Khan doesn work with Akshay Kumar

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
Why Shahrukh Khan doesn work with Akshay Kumar

क्यों शाहरुख खान नहीं करते अक्षय कुमार के साथ काम

Mumbai:बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री जैसी दिखाई देती है असल में वैसे बिलकुल नहीं है। शाहरुख खान और अक्षय कुमार दोनों ही बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार है और अच्छे दोस्त भी कहलाते है पर ये दोंनो साथ में काम नहीं करते है। यही पर हम पुराने दौर पर अगर नज़र डाले ता सभी बड़े एक्टर एक साथ काम किया करते थे किसी एक्टर में किसी भी तरह का ईगो ऐटिटूड देखने को नहीं मिलता था। पर वही अब बॉलीवुड के स्टार इतना ईगो से भर चुके है के वो अपनी फिल्म किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते है और अकेले ही स्टार बनना चाहते है।

शाहरुख खान और अक्षय कुमार की बात की जाए तो इन दोनों ने अपने करियर की शुरुवात एक साथ ही की थी। पर एक बात आपने देखि होगी के ये दोनों बड़े सुपर स्टार कभी एक साथ एक ही फिल्म में काम नहीं करते है। खबरों की अगर माने तो ये दोनों एक साथ नज़र भी नहीं आते है। एक वक़्त था जब ये दोनों बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे पर ऐसा क्या होगया के ये दोनों दोस्त अब एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते।

दिल तो पागल में किया था एक साथ काम

३१ अक्टूबर १९९७ को यश राज के निर्देशन में बनी फिल्म दिल तो पागल है रिलीज़ हुई थी इस फिल्म में हमें शाहरुख खान के साथ एक छोटे से रोल में अक्षय कुमार भी नज़र आये थे। ऐसा कहा जाता है के जब दिल तो पागल है की शूटिंग चल रही थी तब शाहरुख खान के कुछ सीन को अक्षय कुमार के साथ लेना था पर शाहरुख खान को अक्षय कुमार के साथ काम करने में थोड़ी दिक्कत आरही थी। ये बात तो हम सब को पता है के अक्षय कुमार वक़्त के बहुत पाबन्द है वो रात को नौ बजे सोते है और सुबह के चार बजे उठ जाते है।

और जब अक्षय किसी फिल्म में काम करते है तब वो इसी रूटीन को फॉलो भी करते है। वही अगर शाहरुख खान की बात की जाए तो वो हमेशा से लेट लतीफ़ ही रहे है शूटिंग पर हमेशा से लेट ही पहुंचते है। इस पर दिल तो पागल है की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश भी की पर शाहरुख खान पर अक्षय कुमार की इस बात का कोई भी असर नहीं होता हुआ दिखाई दिया।

बताया जाता है के इसी बात से अक्षय कुमार को इतना गुस्सा आया के उन्हें ने शाहरुख खान के साथ काम न करने की कसम ले ली।

एक इंटरविव में शाहरुख खान ने इस बात को बताया भी था , शाहरुख खान ने कहा “मै अक्षय कुमार की तरह इतनी जल्दी नहीं उठ सकता हूँ जब मेरे सोने का वक़्त होता है तब अक्षय कुमार का दिन शुरू होने वाला होता है।

इस बात को काफी टाइम बीत चुका है पर पता नहीं क्यों आज भी ऐसा लगता है के अक्षय कुमार इस बात को दिल में लिए बैठे है। आज भी अक्षय कुमार शाहरुख खान के साथ काम करने से मना कर देते है।

एक अनसुलझी मर्डर मिस्ट्री

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment