क्या अबीर गुलाल फिल्म की रिलीज़ पर लगेगी रोक, यहाँ जाने पूरा सच

Written by: Arshi
Publish On: September 29, 2025 12:57 PM (IST)
Pahalgam Attack

पाकिस्तान के बहुत ही टैलेंटेड एक्टर फवाद खान की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म जिसमें उनके अपोजिट वाणी कपूर जैसे खूबसूरत अदाकारा देखने को मिलेंगी, मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्मों में से एक है,जिसकी रिलीज का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से था। लेकिन कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद से ये खबरें सामने आई है कि इस फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दी जाएगी।

आपको बता दें कि पहलगाम के इस आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है जिसके बाद नेटीजेंस इस फिल्म को पूरी तरह से बैन करने की मांग कर रहे हैं। आइये जानते हैं क्या है इस सबके पीछे का राज़ आखिर क्यों फवाद खान की फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग सोशल मीडिया पर जोर-शोर के साथ की जा रही है-

9 साल पहले रिलीज हुई फिल्म का इस फिल्म से कनेक्शन:

आपको बता दें कि फवाद खान एक पाकिस्तानी एक्टर है जो आज से 9 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ए दिल है मुश्किल में नजर आए थे जिसमें उनके अलावा मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा जैसे कलाकार देखने को मिले थे। यह फिल्म इंडियन थिएटर्स में 28 अक्टूबर 2016 को रिलीज की गई थी जिससे पहले 18 सितंबर 2016 को उरी अटैक का सामना भारत ने किया था।

और इस बार भी फवाद खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म अबीर गुलाल की रिलीज से पूरे 10 दिन पहले पहलगाम अटैक किया गया है। दोनों फिल्म की रिलीज से पहले कश्मीर पर हमला होना किसी षड्यंत्र से कम नहीं है यही वजह है कि लोग इस फिल्म के रिलीज पर रोक की मांग कर रहे हैं।

क्या है अबीर गुलाल की कहानी?

यह एक रोम कॉम फिल्म है जिसका रनिंग टाइम 2 घंटा 18 मिनट का है,9 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को डायरेक्शन दिया है आरती एस. बागड़ी ने जिसकी कहानी इंडिया पाकिस्तान के बैक ड्रॉप रिश्ते को दिखाती है। किस तरह क्रॉस बॉर्डर से आने वाले दो लोग एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते है ये सब इस अपकमिंग फिल्म में बहुत ही खूबसूरती के साथ लव रोमांस और कॉमेडी के तड़के के साथ दिखाया गया है।

पहले से विवादित फिल्म पहलगाम अटैक के बाद फिर आयी चर्चा में:

फिल्म की कहानी पाकिस्तानी बॉर्डर से रिलेटेड होने के कारण यह फिल्म पहले ही विवादों से घिरी हुई थी लेकिन अब पहलगाम हमले के बाद लोगों का गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ गया है। फवाद खान की मुख्य भूमिका वाली दोनों फिल्मों की रिलीज से पहले टेरर अटैक का होना नेटिज़ेन्स को किसी भी तरह से हज़म नहीं हो रहा है।

अब फैंस के लिए यह देखना बहुत ज्यादा इंटरेस्टिंग होगा कि क्या फवाद खान की यह फिल्म इंडिया में रिलीज होने से रोक दी जाएगी या फिर अपनी निर्धारित हो चुकी डेट पर ही रिलीज होगी। जो भी जानकारी सामने आती है आपके साथ अगले आर्टिकल में शेयर की जाएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

हफ्ते के दो दिन होगी एंटरटेनमेंट की बारिश, हाल,फूले और ग्राउंड जीरो जैसी फिल्मों के साथ वीकेंड को बनाए खास

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts