Ye Kali Kali Ankhen Season 2 Review: जानिये विक्रांत, पूर्वा और अखिराज की इस कहानी का अंत

Written by: Amir khan
Publish On: September 17, 2025 11:52 AM (IST)
Ye kali kali ankhen Season 2

एक्शन, कॉमेडी, सस्पेंस और थ्रिलर से भरा हुआ ये शो, जो 2022 में आ चुके “ये काली काली आँखें” का सीक्वल पार्ट है, उसके आगे की कहानी आपको इस शो में देखने को मिली थी, जिसे 22 नवंबर 2024 को नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था।

इस शो के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जिसकी वजह से मेकर्स ने इसका अगला पार्ट भी बनाया। आइए जानते हैं इस शो के एंड में क्या हुआ है, क्या कहानी को यहीं पर खत्म कर दिया गया है, या इसका एक और अगला पार्ट आएगा।

क्या-क्या देखने को मिलेगा लास्ट एपिसोड में

इस शो के लास्ट एपिसोड की शुरुआत होती है विक्रांत से, जो इंस्पेक्टर पाठक से मिलने जाता है, जिसके पास विक्रांत की कोई रिकॉर्डिंग होती है, जो इस बात को प्रूफ करती है कि डोली के पीछे जिन गुंडों को भेजा गया था, उसके पीछे विक्रांत का ही हाथ है।

लेकिन बीच में ट्विस्ट तब आता है, जब कॉन्ट्रैक्ट किलर जलान वहाँ पर आ जाता है और विक्रांत को पीछे से पकड़कर अखिराज और पूर्वा का पता पूछता है, ताकि वह अपने भाई और बेटी को शेरपा से बचा सके। विक्रांत के पास भी कोई ऑप्शन नहीं है, उसे भी जलान की मदद चाहिए ही है।

अब ये दोनों मिलकर काम करते हैं। सबसे पहले विक्रांत जलान को इंस्पेक्टर के बारे में बताता है, जो उसे ब्लैकमेल कर रहा होता है। विक्रांत और जलान मिलकर उस इंस्पेक्टर को उठा लेते हैं। अब आपको आगे गुरु देखने को मिलेगा, जो विक्रांत को ढूँढ रहा होता है, लेकिन एकदम से विक्रांत गायब हो जाता है। इसके बाद इधर-उधर गुरु उसे ढूँढता रहता है, फिर अचानक गोली चलने की आवाज आती है।

जब गुरु अंदर जाकर देखता है, तो उसे सिर्फ इंस्पेक्टर की लाश मिलती है, बाकी दोनों विक्रांत और जलान वहाँ से गायब होते हैं। वहाँ गुरु को कुछ और तो नहीं मिलता है, लेकिन विक्रांत के फुटप्रिंट्स जरूर मिल जाते हैं, जिसका वह फोटो ले लेता है।

विक्रांत और जलान की अखिराज को मारने की प्लानिंग

आगे आप देखेंगे कि दोनों एक साथ बैठकर आगे की प्लानिंग करने लगते हैं। विक्रांत जलान को बताता है कि आज धर्मेश के लिए पूजा रखी गई है, जहाँ अखिराज और पूर्वा दोनों ही मिलेंगे। उस पूजा में गुरु भी अपनी पूरी टीम के साथ हर आने-जाने वाले पर नजर रखे होता है।

जलान एक बार फिर से विक्रांत को वार्निंग दे देता है कि अगर काम होने के बाद वो वहाँ से नहीं निकल पाया, तो आगे उसकी कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। अब विक्रांत अपनी फैमिली और शिखा को फोन करके कहता है कि उन सबको नेपाल बॉर्डर पर पहुँचना है और अखिराज के मर्डर से जुड़ी अपनी पूरी प्लानिंग बता देता है।

विक्रांत और पूर्वा से जुड़ा सीक्रेट आपको कर देगा हैरान

कहानी में आगे आपको जो ट्विस्ट देखने को मिलेगा, वह कहानी को पूरी तरह से बदल देता है। लास्ट मोमेंट पर जब विक्रांत पूर्वा से मिलने जाता है और उसे एक राज के बारे में पता चलता है, जिसकी वजह से पूरी प्लानिंग फेल हो जाती है। जलान का निशाना अखिराज से चूक जाता है, जिसकी वजह से वहाँ भगदड़ मच जाती है और विक्रांत भी वहाँ से बचकर भाग लेता है, क्योंकि अब वह पूर्वा को शेरपा को सौंपना नहीं चाहता है।

गोली चलाने के बाद जलान भी गुरु के द्वारा पकड़ा जाता है। और जहाँ विक्रांत की प्लानिंग के हिसाब से शिखा को विक्रांत से मिलने आना था, वहाँ शिखा की जगह पूर्वा आती है और इस सीन को वहीं पर खत्म किया जाता है।

वारसॉ से शुरू होता है अगला सीन

अब आगे की कहानी आपको वारसॉ में देखने को मिलेगी, जहाँ एक अस्पताल में शेरपा एक पेशेंट से कहता हुआ दिखाई देगा कि वह पूर्वा को नहीं ला पाया और पेशेंट बहुत ही उदास हो जाती है। अब जहाँ पहले सीजन का एंड हुआ था, आगे का विक्रांत का सीन आपको वही देखने को मिलेगा। चारों तरफ गोलियाँ चल रही हैं और विक्रांत को भी एक गोली लग जाती है। जब वह नीचे गिरता है, तो उसके साथ पूर्वा भी होती है और हो जाता है।

इस स्टेज पर आपके मन में उठेंगे तीन सवाल

1- जिससे हॉस्पिटल में शेरपा मिलने गया था, वह आखिर कौन है और उससे शेरपा का क्या रिलेशन है?

2- जहाँ शिखा को विक्रांत से मिलने पहुँचना था, वहाँ पूर्वा पहुँचती है, तो आखिर शिखा के साथ क्या हुआ और वो कहाँ गई?

3- और एक अंतिम सवाल, क्या विक्रांत पूर्वा को मारने की अपनी इस प्लानिंग को पूरा कर पाएगा?

इन सब सवालों के जवाब पाने के लिए आपको इस शो को देखना होगा, जो आपको नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगा। इसके टोटल 6 एपिसोड हैं, जिनका रनिंग टाइम 40 से 50 मिनट का है। जिस तरह की इसकी एंडिंग दिखाई गई है, उससे तय है कि इसका तीसरा सीजन भी आपको देखने को मिलेगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

सीजन 2 में, कुलदीप के इंतकाम से क्या बच पाएगी सनाया?जानिए

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment