यो यो हनी सिंह: फेमस, एक इमोशनल और प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री का रिव्यू

Written by: Amir khan
Publish On: September 19, 2025 3:23 PM (IST)
yo yo honey singh famous movie review hindi

बूफर, डीजे और ब्लूटूथ को लाने वाले यो यो हनी सिंह को भला कौन नहीं जानता। अब यो यो हनी सिंह की ज़िंदगी से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की गई है। इस फिल्म का नाम यो यो हनी सिंह: फेमस है। इसकी लेंथ 1 घंटा 17 मिनट की है, तमिल, तेलुगु, इंग्लिश और हिंदी में डब करके इसे पेश किया गया है।

इस पूरी डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह के उठने से लेकर डूबने तक को डिटेल में दिखाया गया है। जब हनी सिंह का करियर अपने चरम पर था, तब अचानक से ये इंडस्ट्री से कहीं विलुप्त हो गए। किसी को नहीं पता था कि हनी सिंह कहाँ पर हैं, इन सभी चीज़ों का खुलासा होते हुए इस सीरीज़ में देखने को मिलेगा।

शो में बहुत सारी कॉन्ट्रोवर्सी दिखाई जाती हैं, जो हनी सिंह को लेकर हुई थीं। हनी सिंह का दर्द, हैप्पीनेस, इमोशंस, फीलिंग, हर चीज़ हमें देखने को मिलती है। पर जिस तरह से इसके ट्रेलर की प्रेज़ेंटेशन की गई, फिल्म उससे कहीं पीछे दिखाई पड़ती है।

यो यो हनी सिंह फेमस रिव्यू

“यो यो हनी सिंह” ने छोटी-सी जगह से उठकर इतने बड़े मुकाम पर खुद को किस तरह से खड़ा किया। उनके करियर का डाउनफॉल हुआ, डाउनफॉल होने के बाद किस तरह से स्ट्रगल करते हुए अब हनी सिंह दिखाई पड़ रहे हैं, इन्हीं सब चीज़ों को डिटेल में दिखाया गया है।

यह एक इंटरेस्टिंग कॉन्सेप्ट है, जिस समय यो यो हनी सिंह ने म्यूज़िक की दुनिया में कदम रखा था, तब इनका हिप-हॉप और रैप एकदम नया था। हनी सिंह ने हिप-हॉप और रैप को एकदम नए तरीके से प्रेज़ेंट किया।

उस समय सिर्फ इंग्लिश में ही रैप सुनाई पड़ते थे। हनी सिंह रैप और हिप-हॉप की दुनिया में नई तकनीक के साथ आए, जिसमें पंजाबी और इंग्लिश का मिला-जुला असर देखने को मिलता था।

हनी सिंह की सफलता बढ़ती गई और वह बॉलीवुड पर पूरी तरह से छा गए। नशे और कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ने के बाद हनी सिंह का करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया और यह बाइपोलर डिसऑर्डर के शिकार हो गए, जिस वजह से वह इंडस्ट्री से कई साल तक गायब रहे।

अभी भी हनी सिंह स्ट्रगल कर रहे हैं खुद को रिकवर करने में। यही सारी बातें आपको इस फिल्म में देखने को मिलती हैं।

“यो यो हनी सिंह फेमस” पॉज़िटिव और नेगेटिव पॉइंट

हनी सिंह के बारे में बहुत सारी बातें आपको पहले से ही पता हैं, पर फिर भी आपको यह फिल्म देखने में मज़ा आएगा। डॉक्यूमेंट्री में कुछ चीज़ें आपको ऐसी देखने को मिलेंगी, जो आप अभी तक नहीं जानते हैं, जैसे कि निर्भया कांड से लेकर शाहरुख़ खान के साथ उनकी कथित अनबन। अगर आप हनी सिंह के फैन हैं, तब यह डॉक्यूमेंट्री आपको डेफिनेटली अच्छी लगने वाली है।

अभी कुछ दिनों पहले नेटफ्लिक्स पर नयनतारा और एसएस राजामौली की डॉक्यूमेंट्री को रिलीज़ किया गया था, उन डॉक्यूमेंट्री से कहीं अच्छी यो यो हनी सिंह: फेमस डॉक्यूमेंट्री है।

जो फील हमें हनी सिंह ने हिप-हॉप और फिल्म इंडस्ट्री को दिया है, शायद ही वह कोई और म्यूज़िशियन अब फ्यूचर में दे सके। डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह के द्वारा की गई गलतियाँ भी दिखाई गई हैं, जिन्हें इन्होंने स्वीकार भी किया।

निष्कर्ष

जो हनी सिंह के फैन नहीं हैं और जिन्होंने हनी सिंह के दौर में जन्म नहीं लिया, शायद उन्हें यह फिल्म अच्छी न लगे। इस डॉक्यूमेंट्री को देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि हनी सिंह अब कोई ऐसा गाना लेकर आएँ, जिससे पूरी म्यूज़िक इंडस्ट्री हिल जाए।

कमबैक करने के बाद जितने भी हनी सिंह के गाने आए हैं, वह उतना कमाल नहीं दिखा पा रहे। “यो यो हनी सिंह: फेमस” हनी सिंह के फैन के लिए एक गिफ्ट की तरह है।

जो उनके सभी फैन को पसंद आने वाली है। यह एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, तो इस फिल्म से आप मसाला, एक्शन, एडवेंचर की एक्सपेक्टेशन मत करिएगा। इसे आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। हमारी तरफ से इसे दिए जाते हैं, पाँच में से तीन स्टार।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Death of a Unicorn 2025 Trailer: जादुई घोड़ा:क्या है यूनिकॉर्न का रहस्य,जानिए डेथ ऑफ़ यूनिकॉर्न रिव्यू में।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment