You’re Cordially Invited Movie Review: दो शादियां,एक टापू, और एक ही दिन।

Written by: Arslan
Publish On: September 26, 2025 11:41 AM (IST)
You're Cordially Invited Movie Review in hindi

दिल धड़कने दो और हम साथ-साथ हैं जैसी थीम पर बनी फिल्में यदि आपको देखना पसंद है तो पेश है आपके लिए फिल्म ‘यू आर कॉर्डियली इनवाइटेड’ (You’re Cordially Invited) जिसे हाल ही में अमेज़न प्राइम वीडियो पर इंग्लिश के साथ-साथ और भी बहुत सारी भाषाओं में रिलीज़ कर दिया गया है, जिनमें हिंदी भी शामिल है।

फिल्म का डायरेक्शन ‘निकोलस स्टोलर’ ने किया है जिन्होंने इससे पहले दर्जनों वेब सीरीज़ों की कहानी लिखी है। जिनमें से एक साल 2016 में आई ज़ॉम्बीलैंड: डबल टैप भी है। इसके मुख्य किरदारों में रीज़ विदरस्पून और विल फेरेल जैसे दमदार कलाकार दिखाई देते हैं। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से एक टापू पर होने वाली शादी पर आधारित है।

फिल्म की कहानी संक्षिप्त में

स्टोरी की शुरुआत विल फेरेल (जिम) और रीज़ विदरस्पून (मार्गोट) से होती है। मार्गोट जो कि एक वेडिंग प्लानर है, साथ ही इसकी छोटी बहन गेराल्डिन विश्वनाथन (जेनी) की जल्दी ही शादी भी होने वाली है। जिसके लिए वह अपनी दादी माँ की फेवरेट जगह को चुनती है जो एक टापू है जिसका नाम (पेमेंटो आइलैंड) है।

हालांकि मार्गोट अपनी सिस्टर की शादी होने से काफ़ी समय पहले ही उस आइलैंड की बुकिंग कर लेती है। पर कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब मार्गोट की फैमिली और उसके सभी रिश्तेदार उस आइलैंड पर पहुँचते हैं तब उनकी मुलाकात जिम से होती है।

जिम जो एक बेटी का बाप है और उसने भी अपनी बेटी की शादी करने के लिए इसी आइलैंड को बुक किया था, पर होटल की जिस मैनेजर ने यह बुकिंग की थी वह अब मर चुकी है। जिससे आपको कहानी में काफ़ी सारी उथल-पुथल और हँसी-मज़ाक देखने को मिलेगा। अब कैसे यह दोनों शादियाँ इस छोटे से आइलैंड पर हो सकेंगी, या फिर नहीं। यह सब जानने के लिए आपको देखनी होगी ये फिल्म।

कहाँ देखें और किस OTT पर

इस मज़ेदार और दिलचस्प फिल्म को आप अमेज़न प्राइम वीडियो पर हिंदी में देख सकते हैं। जिसकी लेंथ मात्र एक घंटा 49 मिनट की है। जो आपका ज़्यादा समय नहीं लेगी, और फटाफट खत्म भी हो जाएगी।

नेगेटिव पॉइंट्स

मूवी में बहुत सारे किरदारों को एक साथ दिखाया गया है जिसके कारण कई बार आप उनसे कनेक्ट नहीं कर पाएँगे, क्योंकि हर आने वाले अगले सीन के साथ आप उनके नाम भूल जाते हैं।

पॉज़िटिव पॉइंट्स

मूवी की सबसे अच्छी चीज़ इसकी सिनेमैटोग्राफी है जो कि देखने में काफ़ी खूबसूरत दिखाई देती है फिर चाहे वह इंडोर सीन हों या फिर आउटडोर। जिस तरह से दोनों बहनों के बीच प्यार दिखाया गया है वह भी काफ़ी क्यूटनेस से भरा हुआ है।

निष्कर्ष

यदि आपको बहुत सारे कैरेक्टर एग्ज़िस्टेंस वाली फिल्में देखना पसंद हैं,तब आप इस फिल्म को रिकमेंड कर सकते हैं। तो क्या आप तैयार हैं दो ऐसी शादियों की प्रिपरेशन देखने के लिए जिन्हें एक ही दिन पर, एक ही समय में, छोटी सी जगह पर एडजस्ट करना है।

फिल्मीड्रिप रेटिंग: 5/2.5 ⭐ ⭐
आईएमडीबी रेटिंग: 10/5.5

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

डाकू महाराज: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और OTT रिलीज़ अपडेट

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment