Zero Se Restart Movie Review: 13 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई एक इंस्पिरेशनल फिल्म

Written by: Arshi
Publish On: September 18, 2025 1:06 PM (IST)
Zero se restart review

13 दिसंबर 2024 को एक इंस्पिरेशनल फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई है, जो एक तरह की बायोपिक है, जिसका डायरेक्शन खुद विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। फिल्म की कहानी इतनी ज्यादा इंगेजिंग और एंटरटेनिंग है कि रिलीज होते ही इसने IMDb पर 8.7 स्टार की रेटिंग प्राप्त कर ली है।

फिल्म का टोटल रनिंग टाइम है 1 घंटा 13 मिनट। इस फिल्म को पसंद किए जाने की एक खासियत यह भी है कि इसमें आपको एक्टिंग की दुनिया से रिटायरमेंट ले चुके विक्रांत मैसी की एक्टिंग मुख्य भूमिका में देखने को मिलेगी।

‘12th फेल’ का प्रीक्वल पार्ट है यह फिल्म –

‘जीरो से रीस्टार्ट’ विधु विनोद चोपड़ा के ही डायरेक्शन में बनी ‘12th फेल’ के पीछे की प्रोडक्शन से जुड़ी चीजों को दिखाती है। किस प्रकार फिल्म के पूरे प्रोडक्शन से ज्यादा फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में टाइम और मेहनत लग जाती है, और किस तरह फिल्म मेकिंग में कैमरा से लेकर लोकेशन, कैरेक्टर और कास्ट डिसाइडिंग में सबसे ज्यादा टाइम लगता है, यह सब आपको देखने को मिलेगा।

आपको बता दें कि विधु विनोद चोपड़ा द्वारा बनाई गई इस फिल्म में आपको 2023 की एक बहुत ज्यादा पसंद की गई फिल्म ‘12वीं फेल’ की शूटिंग के पीछे की कहानी देखने को मिलेगी, जो खुद मनोज कुमार शर्मा की एक इंस्पिरेशनल स्टोरी पर बेस्ड है।

क्या यह एक फिल्म है या फिल्म के पीछे की कहानी?

‘जीरो से रीस्टार्ट’ फिल्म की कहानी एक ऐसी कहानी है, जो विक्रांत मैसी की साल 2023 में आई फिल्म ‘12th फेल’ की शूटिंग के पीछे की कहानी को दिखाती है। फिल्म की कहानी शुरू होती है विधु विनोद चोपड़ा की आवाज में बोले गए एक सवाल से, जो आपकी आत्मा को अंदर तक हिला कर रख देगा।

हम में से ज्यादातर लोग अपने बचपन में बड़े-बड़े सपने देखते हैं, जिन्हें हम सिर्फ सपना समझ कर भूल जाते हैं। विधु विनोद चोपड़ा के द्वारा पूछा गया सवाल, “क्या आपने अपने बचपन के सपने कभी याद किए हैं?” उनके सवाल आपको वापस आपके बचपन में ले जाएगा। यह पूरा सफर बहुत ही खूबसूरत होने वाला है, जो आपके बचपन को एक बार फिर से जिंदा कर देगा, बचपन में स्कूल की हर छोटी से छोटी याद ताजा हो जाएगी।

और यह यादें सिर्फ यादें ही नहीं होंगी, बल्कि अपने बचपन के सपनों का पीछा क्यों छोड़ा, इन सब का सवाल-जवाब भी आपके सामने खुद-ब-खुद आ जाएगा।

कैसा है फिल्म का प्रोडक्शन?

चाहे फिल्म की कहानी हो या फिल्म का प्रोडक्शन, सब कुछ आपको इसमें एकदम बेहतरीन देखने को मिलेगा। जिस तरह विधु विनोद चोपड़ा ने एक फिल्म के पीछे की कहानी को दूसरी फिल्म की कहानी में कॉन्सेप्ट किया, जितनी ज्यादा तारीफें की जाएं कम है, उसके साथ ही जिस तरह से उसमें इंस्पिरेशनल वैल्यू को जोड़ा गया है, वह फिल्म को और भी ज्यादा स्पेशल बनाती है।

कैरेक्टर्स की एक्टिंग है बेमिसाल

‘जीरो से रीस्टार्ट’ फिल्म में आपको विक्रांत मैसी का कुछ मिनट का कैमियो रोल देखने को मिलेगा, जिसमें वह आई.पी.एस. मनोज कुमार शर्मा का रोल निभा रहे हैं। इनकी एक्टिंग इतनी दमदार है, जिसकी वजह से वह कुछ मिनट के कैमियो रोल के द्वारा ही दर्शकों के दिलों पर छा गए हैं। इनके साथ ही एक और फिल्म का दमदार कैरेक्टर है, जिसे मेधा शंकर ने निभाया है। सभी एक्टर्स ने फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है, जिसकी वजह से यह फिल्म हाई रेटेड फिल्म में शामिल हो पाई है।

निष्कर्ष

डेढ़ घंटे के रनिंग टाइम वाली यह फिल्म आपको बिल्कुल भी बोर नहीं करेगी। फिल्म में कुछ भी अनावश्यक चीज नहीं दिखाई गई है। अगर आपको बचपन से जुड़ी इंस्पिरेशनल स्टोरी देखना पसंद है और आप 12वीं फेल स्टूडेंट्स हैं, तो यह फिल्म आप जरूर देखें। फिल्म में आपको बहुत कुछ नए एक्सपीरियंस वाली चीजें देखने को मिलेंगी, जिसकी वजह से आप फिल्म की कहानी से पूरी तरह से कनेक्ट हो जाएंगे। इस फिल्म को मेरी तरफ से दिए जाते हैं 5 में से 4 स्टार की रेटिंग।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Mismatched Season 3 Review: 16 से 26 साल के युवा वर्ग के लिए नेटफ्लिक्स का तोहफा ।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment