Zwigato Movie Review: कपिल शर्मा की पहली सीरियस फ़िल्म,क्या दर्शकों को पसंद आएगा यह नया अवतार?

Written by: Arslan
Publish On: September 14, 2025 12:36 PM (IST)
Zwigato review in hindi

बॉलीवुड की ओर से एक नई फिल्म रिलीज़ की गई है, जिसका नाम ‘ज़्विगाटो’ है। बात करें इसके जॉनर की तो यह ड्रामा कैटेगरी में आता है। फिल्म की लेंथ तकरीबन दो घंटे की है, जिसका डायरेक्शन ‘नंदिता दास’ ने किया है, जिन्होंने इससे पहले साल 2006 में आई फिल्म ‘फिराक’ का डायरेक्शन किया था।

कहानी

मूवी की स्टोरी ‘मानस’ (कपिल शर्मा) नाम के डिलीवरी बॉय की जिंदगी पर आधारित है, जो कि खाना डिलीवर करने का काम करता है, जिसकी जिंदगी किस तरह से अच्छी स्टार रेटिंग, जल्दी खाना पहुंचाने और अच्छे इंसेंटिव के भीतर ही सीमित रह जाती है।

यह फिल्म की स्टोरी में बहुत ही अच्छे से दर्शाया गया है। मूवी हमें दिखाती है कि किस तरह से फूड डिलीवरी सिस्टम चलता है और इसमें किस तरह की खामियां हैं, जिनकी भरपाई कंपनी नहीं करती, जिसका असर डिलीवरी बॉय के जीवन पर पड़ता है।

कैसे वह सभी परेशानियों के साथ-साथ अपने सीनियर का भी प्रेशर हैंडल करता है, जो कि उसे हर रोज यह याद दिलाता है कि वह अपने दिए गए टारगेट से काफी पीछे चल रहा है। कपिल शर्मा ने मूवी में बहुत बढ़िया एक्टिंग की है, जिनकी कितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम है, क्योंकि उन्हें अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग की वजह से दर्शकों द्वारा जाना जाता है।

पहली बार इन्होंने काफी चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया है, जो कि उनके जॉनर से बिल्कुल ही हटके है। ज़्विगाटो की कहानी काफी सीरियस और सामाजिक मुद्दों पर आधारित है। पूरी फिल्म देखने के लिए आपको ऐपल टीवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जाना होगा।

टेक्निकल एस्पेक्ट

फिल्म की सिनेमेटोग्राफी की बात करें तो यह काफी बढ़िया है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोई कमी दिखाई नहीं देती। बात करें इसके बैकग्राउंड म्यूजिक की तो यह फिल्म की थीम के हिसाब से सटीक है।

खामियां

फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसके सीरियसनेस है, जिसे देखकर आप किसी भी प्रकार का एंटरटेनमेंट महसूस नहीं कर सकेंगे। फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी कमी इसकी स्टार कास्ट है, जो कि काफी कमजोर है, जिसमें कपिल शर्मा के अलावा सभी चेहरे काफी नए हैं।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आपको सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्में देखना पसंद है, जिनमें किसी भी तरह की चटपटी गॉसिप्स और मारधाड़ को इग्नोर किया जाता है और ना ही किसी भी प्रकार का मर्डर सस्पेंस देखने को मिलता है, तो आप इस फिल्म को रिकमेंड कर सकते हैं।

जो कि आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगी। फिल्म की कहानी पूरी तरह से एक ही लय पर बुनी गई है। मूवी में कपिल शर्मा मेन लीड रोल में नजर आते हैं, जो कि फिल्म के लिए एक यूएसपी साबित होगा। हालांकि इस बार उनका किरदार कोई कॉमेडियन नहीं, बल्कि काफी सीरियस है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Do Patti Movie Review: एक मर्डर, दो जुड़वा बहने है सस्पेक्ट, कैसे सुलझेगी मिस्ट्री???

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment