“सन आफ सरदार 2” से एक्टर विजय राज को किया गया बाहर क्या थी इसकी असली वजह।

Written by: Anam
Publish On: October 2, 2024 12:59 PM (IST)
"सन आफ सरदार 2" से एक्टर विजय राज को किया गया बाहर क्या थी इसकी असली वजह।

सन आफ सरदार 2 की शूटिंग की तयारी चल रही इसी बीच फिल्म विवाद में चल रही है क्योंकि फिल्म से अभिनेता विजय राज को निकाल दिया गया है। हालांकी विजय राज का इस फिल्म में काफी अहम किरदार था पर अब विजय राज इस फिल्म का हिस्सा नहीं है इस बारे में फिल्म के मेकर्स कुछ और वजह बता रहे हैं और विजय राज कुछ और ही कह रहे हैं।

फिल्म के निर्माताओं ने विजय राज को निकालने की वजह बताई

फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि विजय राज का व्यवहार दिन-ब-दिन खराब होता जा रहा था और  उनकी मांगे बहुत ज्यादा बढ़ती जा रही थी, वहीं उनके स्पॉट बॉय के लिए भी वे ज्यादा पैसे की मांग कर रहे थे।

बल्की उनके स्पॉट बॉय को प्रतिदिन 20,000 दिए जा रहे थे इसके अलावा उनको बड़ा कमरा और बड़ी वैनिटी चाहिए थी,और साथ ही वे हर बात पर कहते थे कि आपने मुझसे संपर्क किया है मैंने खुद नहीं आया आपके साथ काम करने के लिए इसलिए उनको फिल्म से निकाल दिया गया।अब कितना सच है कितना झूठ ये तो वही लोग जान रहे होंगे पर इस बारे में विजय राज ने कुछ और ही बता रहे है।

विजय राज ने वजह बताई

अभिनेता विजय राज से पिंकविला के द्वारा जब इस बारे में पूछा गया तो विजय राज ने बताया की “मैं ट्राइल से कुछ देर पहले ही अपनी लोकेशन पर पहुँच गया था,मैं वैन में पहुँचा रवि किशन मुझसे मिलने आये कार्यकारी निर्माता आशीष और निर्माता मंगत भी मुझसे मिलने आये फिर डायरेक्टर विजय अरोड़ा आये मैं अपनी वैन से बाहर निकला तो  25 मीटर की दूरी पर अजय देवगन खड़े थे मैं उनसे मिलने नहीं गया क्योंकि वे व्यस्त थे उसके 20 मिनट बाद मंगत मुझसे बोले कि आप फिल्म से निकल जायें  हम आपको निकाल रहे हैं।विजय राज का कहना है कि मैंने अजय देवगन से बात नहीं की और उनसे जा कर मिला नहीं इसलिए मुझे निकाला गया है।

मैंने एडवांस पेमेंट वापस नहीं किया

विजय राज का कहना है कि मैंने जो एडवांस पेमेंट फिल्म के लिए ली थी वह मैंने वापस नहीं की जिस वजह से मुझे बदनाम किया जा रहा है और इंडस्ट्री में मेरी छवि को खराब किया जा रहा है मैंने एडवांस पेमेंट वापस नहीं किया क्योंकि यह एक रूल है कि अगर एक्टर अपने  आप फिल्म को बीच से छोड़ता है तो उसे एडवांस पेमेंट लौटाना होती है पर यहां पर मुझे निकल गया है मैंने खुद नहीं छोड़ा इसलिए मैंने एडवांस पेमेंट वापस नहीं की।

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment