इस हफ्ते रिलीज होने वाली इन बेहतरीन फिल्मों के साथ बनाएं अपने आने वाले साल को और भी ज्यादा स्पेशल

Written by: Arshi
Publish On: September 19, 2025 10:57 PM (IST)
25,27, 31 dec upcoming movies

साल 2024 की एंडिंग है, और नए साल का वेलकम करने के लिए लोग अपनी-अपनी तरह से जश्न की तैयारी में लगे हुए हैं।

आपकी खुशियों को दोगुना करने के लिए इस हफ्ते 25 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए अपकमिंग मूवी से जुड़ी सारी जानकारी लेकर आए हैं। कौन-कौन सी फिल्में आपको नए साल पर देखने को मिलेंगी, और वह कौन सी फिल्में हैं जो साल के अंत को यादगार बनाने वाली हैं।

25 दिसंबर 2024

1- बेबी जॉन

सुमित अरोड़ा और कालिस द्वारा लिखित बेबी जॉन एक अपकमिंग एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। यह एक मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म है, जिसमें पहली बार वरुण धवन जैसे कलाकार एक्शन करते हुए नजर आएंगे।

इस फिल्म का इतना ज्यादा प्रमोशन किया गया है, जिसकी वजह से फिल्म को किसी भी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। आपको बता दें, ये फिल्म 25 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज की जा रही है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में वरुण धवन के साथ सलमान खान, वामिका गब्बी, कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ, सान्या मल्होत्रा आदि कलाकार नजर आएंगे।

2- बरोज: खजानों का संरक्षक

मोहनलाल द्वारा अभिनीत यह एक एक्शन एडवेंचर फंतासी फिल्म है, जिसकी कहानी जीतू जोसेफ और रेणुका मेनन द्वारा लिखी गई है। यह फिल्म भी फैंस के लिए मोस्ट अवेटेड फिल्म है,

जिसमें आपको मुख्य कलाकारों में मोहनलाल, माया राव, इग्नेशियो मेटियोस, कैलियोरी तजियाफेटा, प्रवीन मोहनलाल, गुरु सोमसुंदरम आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म भी 25 दिसंबर 2024 को रिलीज कर दी जाएगी।

3- डेविल… द हीरो

प्रकाश वीर द्वारा निर्देशित और लिखित यह कन्नड़ भाषा में बनी फिल्म 25 दिसंबर 2024 को रिलीज कर दी जाएगी, जिसमें आपको महेश मांजरेकर के साथ दर्शन थूगुदीपा भी देखने को मिलेंगे। एक बहुत ही बेहतरीन फिल्म है, जो इस हफ्ते अपकमिंग मूवीज में से एक है।

4- श्रीकाकुलम शेरलॉक होम्स

तेलुगु भाषा की इस फिल्म को श्री गणपति सिनेमा प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाया गया है। फिल्म के निर्देशक और लेखक हैं सूर्या मोहन। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। मुख्य कलाकारों में आपको अनन्या नगल्ला, विनीला किशोर, सिया गौतम, रवि तेजा आदि कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी एक बहुत ही इंटरेस्टिंग टॉपिक पर बनाई गई है, जिसमें आपको एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की कहानी देखने को मिलेगी, जो अपने केस को सॉल्व करने के लिए एक दूसरे इलाके में पहुंचा है, जहां एक केस के सात सस्पेक्ट हैं। कौन होगा कातिल, यह जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो 25 दिसंबर 2024 को रिलीज कर दी जाएगी।

5- मैक्स

विजय कार्तिकेय द्वारा निर्देशित कन्नड़ भाषा की यह फिल्म, जिसमें मुख्य कलाकारों में आपको सुनील, सुदीप, वरलक्ष्मी सरतकुमार, पी. रवि शंकर, वंशील कृष्णा, कामराज आदि कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी अर्जुन नाम के एक पुलिस इंस्पेक्टर के चारों ओर घूमती है, जो 2 महीने के निलंबन के बाद ड्यूटी पर वापस लौटा है। लेकिन अर्जुन की राह कई चुनौतियों से भरी हुई है। क्या अर्जुन अपनी चुनौतियों पर खरा उतरेगा, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो 25 दिसंबर 2024 को रिलीज कर दी जाएगी।

6- मिशन भारतम

अर्जुन राज द्वारा लिखित और निर्देशित यह एक एक्शन फिल्म है, जिसमें आपको विक्रम कोचर, अभिलाष चौधरी, गौरव डागर आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म का प्रोडक्शन आर. डी. बायोस्कोप प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है। खूब सारे एक्शन सीक्वेंस के साथ यह फिल्म आपको 25 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।

27 दिसंबर 2024

7- ड्रिंकर साई

तेलुगु भाषा की ये एक ड्रामा फिल्म है, जिसे एवरेस्ट सिनेमा, स्मार्ट स्क्रीन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाया गया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे प्रेमी के चारों ओर घूमती है,

जिसका दिल टूटने के बाद वह शराबी बन गया है, लेकिन फिर भी इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि अब उसकी प्रेमिका कभी वापस नहीं आएगी। प्यार में धोखे वाली इंटरेस्टिंग कहानी पर बनी ये फिल्म आपको 27 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।

8- गजाना

योगी बाबू, वेदिका, इनिगो प्रभाकरन की मुख्य भूमिका वाली तमिल फिल्म है, जिसके निर्देशक और लेखक हैं प्रभुदेवा समाज। गजाना नाम की यह थ्रिलर से भरी फिल्म है, जिसमें नगमलई नाम के एक गांव की कहानी दिखाई गई है, जहां कुछ खतरनाक लोगों का एक समूह घुस जाता है, उसके बाद लोगों की रहस्यमयी तरीके से मौत होने लगती है।

कैसे लोग इस खतरे से खुद को बचाएंगे, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो 27 दिसंबर 2024 को रिलीज कर दी जाएगी।

9- थिरू मणिकम

तमिल भाषा की ये एक थ्रिलर फिल्म है, जिसका उत्पादन जी. पी. आर. प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति को आपके सामने रखेगी, जो हर किसी को अच्छे काम के लिए प्रेरित करता है। किस तरह मणिकम थिरू मणिकम बना, ये आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्देशक हैं

नंदा पेरियासामी, और फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। मुख्य कलाकारों में आपको समुथिरकानी, नासर, अनन्या, भारतिराजा, करुणाकरण आदि कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म 27 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।

10- रुखवत

मराठी भाषा में बनी ये एक मिस्ट्री ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको खूब सारे रहस्य सुलझाने का मौका मिलेगा। इस फिल्म को निर्देशित किया है विक्रम प्रधान ने, और फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। प्रियदर्शनी इंदलकर, अशोक समर्थ, राजेंद्र शिसटकर, संतोष जुवेकर, अभिजीत चौहान आदि कलाकारों की एक्टिंग आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगी।

फिल्म की कहानी मुख्य रूप से आर्कियोलॉजी के स्टूडेंट्स के चारों ओर घूमती है, जो एक म्यूजियम में विजिट के लिए जाते हैं, जहां उन्हें कई कीमती मूर्तियां और चित्रों के साथ एक रुखवत भी देखने को मिलता है।
आगे इस रुखवत से जुड़े और कौन-कौन से सस्पेंस देखने को मिलेंगे, यह जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो 27 दिसंबर 2024 को रिलीज कर दी जाएगी।

11- पतंग

कॉमेडी से भरा हुआ यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसके निर्देशक हैं प्रणीत प्रतिपति, और कहानी भी इन्हीं के द्वारा लिखी गई है। मुख्य कलाकारों में आपको इस फिल्म में प्रीति पगडला, प्रणव कौशिक, वंशी पूजित और एस. पी. चरण देखने को मिलेंगे।

फिल्म की कहानी मुख्य रूप से तीन दोस्तों पर आधारित है, जो बचपन के दोस्त होते हैं और धीरे-धीरे बड़े होकर किस प्रकार पतंगबाजी में उलझ जाते हैं, यह सब आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा। तेलुगु भाषा की इस फिल्म को 27 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज कर दिया जाएगा।

12- अलंगू

27 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली फिल्मों में अलंगू फिल्म भी शामिल है, जिसे तमिल और मलयालम भाषा में थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म की कहानी केरल के राजनीतिक और तमिलनाडु के आदिवासी लोगों के बीच मतभेद और संघर्षों को दिखाती है। फिल्म की कहानी लिखी है सक्तिवेल पेरुमालसामी ने, और फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। मुख्य कलाकारों में शनमुगम मुथुसामी, चेंबन विनोद जोस, काली वेंकट, शरत कुमार आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

13- गजरामा

रागिनी द्विवेदी, तपस्विनी पुणाचा, शरत लोहिताश्व, शिष्य दीपक, शोभराज आदि मुख्य भूमिका वाली फिल्म, जिसे लाइफ लाइन फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा बनाया गया है, 27 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के निर्देशक हैं सुनील कुमार वी. ए., और कहानी भी इन्होंने ही लिखी है।

14- आउट ऑफ सिलेबस

आउट ऑफ सिलेबस फिल्म की कहानी एक ऐसे प्रेमी युगल को दिखाती है, जिनके रिश्ते में समय के साथ-साथ बदलाव देखने को मिलते हैं। किस तरह से एक लड़के का लड़की से मिलना और एक पुरुष का महिला से मिलना अलग-अलग मानसिकता वाला होता है, इसका फर्क आपको इस फिल्म में दिखाया जाएगा।

फिल्म की कहानी लिखी है प्रदीप डोडिया ने, और इन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया है। कलाकारों में आपको नजर आएंगे अच्युत कुमार, रीतिका श्रीनिवास, योगराज भट आदि। यह फिल्म भी 27 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है।

15- राजू जेम्स बॉन्ड

कन्नड़ भाषा की इस एक्शन फिल्म को कर्मा ब्रदर्स प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाया गया है। जिसके निर्देशक हैं दीपक मधुवनहल्ली, और फिल्म की कहानी लिखी है जगदीश नंदनहल्ली ने।

मुख्य कलाकारों में आपको साधु कोकिला, पी. रवि शंकर, सेमी जोनास हैनी, अच्युत कुमार, रंगायण रघु आदि कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म भी 27 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।

16- मयायिल नानायिगिरेन

तमिल भाषा का यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें टी. सुरेश कुमार का निर्देशन और इन्हीं के द्वारा लिखी गई कहानी देखने को मिलेगी। मुख्य कलाकारों में आपको एंथोनी पॉल, रेबा मोनिका जॉन, मैथ्यू वर्गीज आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। रोमांस से भरी हुई इस कहानी को भी 27 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज कर दिया जाएगा।

17- गन्स एंड रोजेस

कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषा में 27 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली यह फिल्म द्रोणा क्रिएशंस द्वारा बनाई गई है।

फिल्म की कहानी लिखी है शरद ने, और इसको निर्देशन दिया है एच. एस. श्रीनिवास ने। फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में आपको नजर आएंगे किशोर कुमार जी., अविनाश, नीनासम अश्वथ, शोभराज, यशस्विका निष्कला, सुचेंद्र प्रसाद आदि।

31 दिसंबर 2024

18- वल्लन

तमिल भाषा में बनी इस फिल्म की कहानी क्राइम और थ्रिलर पर आधारित है, जिसका प्रोडक्शन वी. आर. डेला फिल्म फैक्ट्री द्वारा किया गया है।

फिल्म की कहानी के लेखक और निर्देशक हैं मणि सेयोन, और मुख्य कलाकारों में आपको नजर आएंगे सुंदर सी., तान्या होप, जय कुमार, कमलकाम राजू, त्रिची श्रवण कुमार, हेबा पटेल आदि। यह फिल्म आपको 31 दिसंबर 2024 को इस साल के आखिरी दिन पर देखने को मिल जाएगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Float Movie Review: रोमांटिक कहांनी जिसे अपने पार्टनर के साथ देखे

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment