5 6 December 2024 Upcoming Movies: इस हफ्ते रिलीज़ में पुष्पा 2 का इंतज़ार होगा ख़त्म,कई बेहतरीन फिल्मों के साथ

Written by: Arshi
Publish On: September 17, 2025 1:34 PM (IST)
5 6 December Upcoming Movies

इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का तहलका पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री में होने वाला है, इसके पीछे की वजह आप सब जानते होंगे क्योंकि आप सब लोग जो इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं, 100% सभी लोग फिल्मों के शौकीन होंगे और फिर जब बात पुष्पा द रूल जैसी फ़िल्म की रिलीज़ की हो तो सभी को इस दिन का इंतज़ार होगा जब ये फ़िल्म थिएटर में रिलीज़ होगी।

इस हफ्ते के थिएटर्स रिलीज़ में कई इंटरटेनिंग फिल्मों के साथ फैंस की मोस्ट अवेटेड फिल्म भी रिलीज़ होने वाली है। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे इस हफ्ते आने वाली फिल्मों के बारे में, कौन-कौन सी फिल्में हमें थिएटर्स में देखने को मिलेंगी।

5 दिसंबर 2024

1- पुष्पा द रूल पार्ट 2

एक्शन, क्राइम और थ्रिलर फिल्म, जिसका रनिंग टाइम 3 घंटे 21 मिनट है, 5 दिसंबर 2024 को थिएटर में रिलीज़ कर दी जाएगी। ये एक तेलुगु फिल्म है, जिसे तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक हैं सुकुमार और इस फिल्म की कहानी लिखी है ए. आर. प्रभाव, सुकुमार और श्रीकांत वीसा ने। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं अल्लू अर्जुन, फहद फ़ासिल, रश्मिका मंदाना, श्रीलीला, दयानंद रेड्डी, कौशिक मेहता, सुनील, राव रमेश आदि। यह एक ऐसी एक्शन, क्राइम, ड्रामा, थ्रिलर फिल्म है, जिसकी हाइप इतनी ज्यादा बनी हुई है कि इसे किसी भी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है।

2- हरिदासरा दिनाचारी

कन्नड़ भाषा की फिल्म, जिसका नाम हरिदासरा दिनाचारी है, 5 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज़ कर दी जाएगी। फिल्म के निर्देशक और लेखक हैं गिरीश नागराज। फिल्म के मुख्य कलाकारों में आपको चलपति, श्रीविद्या भूषण, गोकुल अय्यर, घनश्याम के. वी., वासुदेव मूर्ति के. एन. आदि कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी गहरे भक्ति भाव और कला से जुड़ी अभिव्यक्ति की दुनिया में दर्शकों को ले जाकर खड़ा कर देगी।

6 दिसंबर 2024

3- अग्नि

यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको जितेंद्र जोशी, निमेष कुलकर्णी, परितोष तिवारी आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म के डायरेक्टर हैं राहुल ढोलकिया। फिल्म की कहानी लिखी है विजय मौर्या और राहुल ढोलकिया ने। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है, जो आपको 6 दिसंबर 2024 को थिएटर में देखने को मिल जाएगी।

4- धीरा भगत रॉय

इस फिल्म की कहानी भी एक्शन ड्रामा पर आधारित है, जो 6 दिसंबर 2024 को रिलीज़ होने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म को कन्नड़ भाषा में बनाया गया है, जिसके डायरेक्टर हैं करणन एस.। फिल्म के मुख्य कलाकारों में आपको शरत लोहिताश्वा, नीनासम अश्वथ, सुचारिता साहयराज, प्रवीण गौड़ा एच. सी., डी. के. गोविंदा आदि कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म का रनिंग टाइम 2 घंटे 30 मिनट का है।

5- फैमिली पदम

तमिल भाषा की एक फिल्म, जिसका निर्माण यू. के. क्रिएशन के द्वारा किया गया है, 6 दिसंबर 2024 को आपको थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी। सेल्वा कुमार थिरूमारन द्वारा निर्देशित और लिखित इस फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की कहानी आपके सामने रखती है, जो एक फिल्म बनाने का फैसला करता है, खुद के छोटे बेटे और बहू को कलाकारों के रूप में लेकर, ताकि एक बार फिर से इनके माँ-बाप अपने बहू और बेटे के द्वारा अपने दिनों को याद कर सकें और एक बार फिर से उन्हें एन्जॉय कर सकें। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं उदय कार्तिक, विवेक प्रसन्ना, सुबिक्षा कायरोहनम, मोहन सुंदरम, प्रतिभान, जननी, आर. जे. प्रियंका, श्रीजा, कविन जी. टी. आदि।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

महाराजा मूवी: चाइना पहले दिन का कलेक्शन

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment