टॉप रेटेड इंग्लिश फिल्में, जिन्हें हिंदी डब में कर सकते हैं एंजॉय

Written by: Arshi
Publish On: September 27, 2025 3:34 PM (IST)
9 Hindi Dubbed Hollywood Movies

अप ऑन द मैजिक रोड्स (प्राइम वीडियो)

रशियन भाषा में बनी यह एक एडवेंचर फंतासी फिल्म है, जिसकी कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक घोड़े की जान बचाने के बाद कुछ पॉजिटिव एनर्जी मिल जाती है। यह घोड़ा अपने इस साथी की हर तरह से मदद करना चाहता है। जो उस समय काफी मददगार साबित होता है, जब इस लड़के को अपनी प्रेमिका के लिए एक मिस्टीरियस बर्ड को ढूंढना होता है।

क्या यह लड़का अपनी प्रेमिका के सपनों को पूरा कर पाएगा और यह घोड़ा उसकी किस तरह से मदद करेगा, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में देखने को मिल जाएगी।

डोर लॉक (प्राइम वीडियो)

यह एक साउथ कोरियन फिल्म है, जिसकी कहानी एक ऐसी लड़की को दिखाती है, जो अकेली रह रही होती है, लेकिन दुनिया को ऐसा दिखती है कि उसके घर में जेंट्स भी रहते हैं, जिसकी वजह से वह अक्सर बाहर जब कपड़े सुखाने डालती है, तो उसमें जेंट्स अंडरवियर भी डाल दिया करती है, लेकिन फिर भी एक दिन एक चोर उसके घर में घुस जाता है।

यह सब कैसे होता है, यह जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जिसे आईएमडीबी पर 6.4 स्टार की रेटिंग मिली है। यह फिल्म आपको प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में देखने को मिल जाएगी।

द ऑर्डर (प्राइम वीडियो)

आईएमडीबी पर 6.9 स्टार की रेटिंग वाली यह क्राइम थ्रिलर फिल्म, जिसकी कहानी बैंक को लूटने वाले एक ग्रुप से जुड़ी हुई है, जो सुनने में तो एक नॉर्मल रॉबरी वाली कहानी लगेगी, लेकिन जब आप इसे देखेंगे, तो यह बड़ा प्लान, जिसके साथ इस बैंक को लूटा गया है,

वह आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा और आप यह जानने के लिए बेकरार हो जाएंगे कि आखिर चोरों का यह बड़ा प्लान सक्सेसफुल रहेगा या नहीं। यह फिल्म भी आपको प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में देखने को मिल जाएगी।

नोस्फेरातु (प्राइम वीडियो)

इस फंतासी फिल्म की कहानी एक ऐसे पति को आपके सामने प्रस्तुत करेगी, जो अपनी पत्नी को अकेला घर में छोड़कर दूसरी औरत से मिलने चला जाता है, जो एक ड्रैकुला होती है। अब यह ड्रैकुला उस व्यक्ति की पत्नी पर हावी हो जाती है, जिसकी वजह से कई तरह की नई-नई परेशानियां आपको इस फिल्म में देखने को मिलेंगी।

वैसे तो इस फिल्म को हॉरर जोन में रखा गया है, लेकिन जब आप इसे देखेंगे, तो पता चलेगा कि यह एक डार्क फंतासी फिल्म है, जिसमें बहुत सारे एडल्ट सीन भी देखने को मिलेंगे। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 6.9 स्टार की रेटिंग मिली है, जो आपको प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में देखने को मिल जाएगी।

लिविंग (नेटफ्लिक्स)

आईएमडीबी पर 7.2 स्टार की रेटिंग वाली यह फिल्म, जो नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में उपलब्ध है, एक मेलोड्रामा फिल्म है, जिसका रनिंग टाइम 1 घंटा 42 मिनट के आसपास का है।

फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति को दिखाती है, जो अपना पूरा जीवन काम में निकाल देता है, लेकिन लास्ट में उसे पता चलता है कि अब उसके जीवन के सिर्फ 6 महीने का टाइम बचा है अपने जीवन को इंजॉय करने के लिए, क्योंकि वह एक बहुत बड़ी बीमारी से जूझ रहा है।

अब वह अपने बचे हुए टाइम को किस तरह से इंजॉय करेगा, यह जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा। यह फिल्म 1953 के टाइम में सेट की गई है, जिसमें लंदन में रहने वाले बिल निघी की कहानी दिखाई गई है।

जैकब्स लैडर (प्राइम वीडियो)

यह फिल्म 1990 के समय में सेट की गई है, जिसमें कहानी एक ऐसे लड़के को प्रस्तुत करती है, जो अपनी ही परेशानियों में परेशान रहता है। फिल्म की कहानी साइकोलॉजिकल ड्रामा को प्रस्तुत करती है। भले ही यह फिल्म थोड़ा सा स्लो बेस में आगे बढ़ती है, लेकिन जिस तरह का एक्सपीरियंस आपको इस फिल्म से मिलेगा, वह एकदम नया और बेहतर होगा। यह फिल्म भी आपको हिंदी डब में प्राइम वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगी।

अनोरा (प्राइम वीडियो)

रशियन भाषा में बनी यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसकी कहानी रेड लाइट एरिया में रहने वाली एक लड़की को दिखाती है, किस प्रकार एक अमीर घर का लड़का उसके चक्कर में पड़कर एक रात के बाद पूरी जिंदगी गुजारने का फैसला कर लेता है।

लेकिन, जब उसके घर वालों को इस बारे में पता चलता है, तो किस तरह का ड्रामा क्रिएट होता है, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो आपको प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में देखने को मिल जाएगी। फिल्म में अच्छे खासे एडल्ट सीन दिखाए गए हैं, अगर आपको इस तरह की फिल्में देखना पसंद है, तो यह आप एक बार जरूर ट्राई कर सकते हैं, जिसे आईएमडीबी पर 7.4 स्टार की रेटिंग मिली है।

हाउ टू मेक मिलियन्स बिफोर ग्रैंडमा डाइज़ (नेटफ्लिक्स)

2024 में रिलीज़ हुई यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे आईएमडीबी पर 6.7 स्टार की रेटिंग मिली है। यह एक थाई फिल्म है, जिसकी कहानी देखने के बाद आप रोने पर मजबूर हो जाएंगे।

फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के को दिखाती है, जिसकी ग्रैंडमा कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही है और कुछ ही समय के बाद मरने वाली है। किस तरह इसकी प्रॉपर्टी को हड़पने के लिए लोग सामने आते हैं,

यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में रिलीज़ कर दी गई है। फिल्म को आईएमडीबी पर 6.7 स्टार की रेटिंग मिली है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Badnaam Movie Trailer: साउथ फिल्मों को टक्कर देगी जे रंधावा की पंजाबी फ़िल्म ‘बदनाम’, धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज़

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment