जब ज़िंदगी आपका मज़ाक बनाने लगे, तो क्यों न आप भी ज़िंदगी को मज़ाक में बदल दें, ऐसा ही कुछ इस फिल्म में हमें देखने को मिलता है।
कुंदनूरिल कुल्सिथा लहला, ये फिल्म आपको हंसी और दोस्ती की कहानी सुनाती है। मलयालम सिनेमा की इस खूबसूरत फिल्म का निर्देशन अक्षय अशोक पीके ने किया है। अक्षय अशोक पीके ने ही इस फिल्म की कहानी को भी लिखा है।
फिल्म की कास्ट की अगर बात की जाए, तो हमें इसमें लुकमान अवरन, वीना नायर, दासेट्टन कोझिकोड, आशा मडथिल जैसे कलाकार देखने को मिलते हैं।
कहानी
फिल्म की कहानी कुंदनूर गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां के लोगों का एक यूनिक स्टाइल है, जिसमें हंसी-मज़ाक और ज़िंदादिली शामिल होती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब कुछ बाहरी लोग इस गांव में आ जाते हैं और सब कुछ उलट-पुलट करने में लग जाते हैं।
कहानी में एक मिस्ट्री को सुलझाने का चैलेंज भी देखने को मिलता है। फिल्म के अंदर समाज के बहुत से मुद्दों को हंसी-मज़ाक के दम पर अच्छे से समझाया गया है। फिल्म के हर कैरेक्टर की एक अलग पहचान होती है, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देती है।
कुंदनूरिल कुल्सिथा लहला के सभी कैरेक्टर कुछ इस तरह से बनाए गए हैं, जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। फिल्म के सभी कैरेक्टर बहुत इंट्रेस्टिंग हैं।
आशा मडथिल का कैरेक्टर एक स्मार्ट और ब्राइट औरत का दिखाया गया है, जो अपने पति और उसके दोस्तों के बीच समझ बनाने की कोशिश में लगी होती है।
वीना नायर अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। इनका किरदार फिल्म में काफी मज़ेदार है। लुकमान ने भी अपने अभिनय से सबको प्रभावित किया है।
इन सभी कैरेक्टर की केमिस्ट्री काफी इंट्रेस्टिंग है, इन सभी कलाकारों ने गांव की ज़िंदगी को और भी कलरफुल कर दिया है। इन सभी कलाकारों की मस्ती और चतुराई आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देती है।
सिनेमाटोग्राफी और म्यूज़िक
मोहन एम.एन. और जगदीश आर. ने बहुत अच्छे से फिल्म में विजुअल्स को शूट किया है, गांव की प्राकृतिक खूबसूरती को फिल्म में बहुत अच्छे से दिखाया गया है। हर एक सीन को इस तरह से बनाया गया है, जो आपको हर एक फ्रेम में घुसने के लिए मजबूर कर देता है। म्यूज़िक मेल्विन माइकल ने दिया है, इन्होंने फिल्म के हर एक सीन के हिसाब से म्यूज़िक को इनहैंस किया है। म्यूज़िक की वजह से कहानी जहां-जहां पर नया मोड़ लेती है, वो दर्शकों को इंट्रेस्टिंग लगता है।
पॉज़िटिव पॉइंट
फिल्म दोस्ती और सब लोग मिल-जुलकर रहें, यही दिखाने की कोशिश करती है। एक दूसरे को सपोर्ट और मदद करना ही दुनिया का असली सत्य है।
अगर आपको ऐसी फिल्म देखना पसंद है, जो ज़िंदगी के हर छोटी-सी छोटी चीज़ में ख़ुशी दिखाती है, तो आप इस फिल्म को अपनी पूरी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं।
खामियां
कहानी कहीं-कहीं पर प्रेडिक्टेबल होती हुई नज़र आती है। स्टोरी में ऐसा भी लगता है कि कुछ ट्विस्ट और टर्न को और डालना था। अगर आप एक लाइट-हार्टेड फिल्म देखना पसंद करते हैं, तो ये फिल्म आपके दिल को भा जाएगी।
हमारी तरफ से इस फिल्म को पांच में से तीन स्टार दिए जाते हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
The Extortion Hindi Review: सस्पेंस थ्रीलर एडवेंचर की इस उड़ान के लिए तैयार है आप







