Secret Agent Tamil Movie Review: खुद सीक्रेट एजेंट को बनना पड़ा एक सीक्रेट, देखिये स्पाई थ्रीलर फिल्म

Written by: Arshi
Publish On: September 14, 2025 5:20 PM (IST)
Secret Agent Tamil Movie Review

खुद सीक्रेट एजेंट को बनना पड़ा एक सीक्रेट, देखिए स्पाई थ्रिलर फिल्म तमिल लैंग्वेज की एक फिल्म हिंदी डब में रिलीज हुई है, जिसका असली टाइटल Mazhai Pidikkatha Manithan है और हिंदी टाइटल Secret Agent।

इस फिल्म को 2 अगस्त 2024 को थिएटर्स में रिलीज किया गया था और अब इसका हिंदी डब 25 अगस्त 2024 को जियो सिनेमा और कलर्स सिनेप्लेक्स पर वर्ल्ड प्रीमियर किया गया है। फिल्म का प्रोडक्शन इन्फिनिटी फिल्म वेंचर्स के द्वारा किया गया है। फिल्म की कहानी एक सीक्रेट एजेंट से जुड़ी हुई है, जो बहुत ही इंट्रेस्टिंग वे में आगे बढ़ती है।

फिल्म के डायरेक्टर हैं विजय मिल्टन और इन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। मुख्य कलाकारों में आपको मेघा आकाश, पृथ्वी अंबर, विजय एंटोनी के साथ ए. एल. अज़हगप्पन, धनंजय, दीक्षितान, गिरिजा हरि, बॉबी सतीश कुमार, भरत मणि, माणिकंदन, बेबी मीनू, सरन्या पोनवन्नन, आर. सरथकुमार, सत्यराज आदि कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का टोटल रनिंग टाइम है 2 घंटे 10 मिनट और फिल्म की IMDB रेटिंग है 4.5*।

फिल्म की कहानी

इस स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म की कहानी एंथोनी नाम के करैक्टर के चारों ओर घूमती है, जो इस दुनिया में जी तो रहा है, लेकिन बिना मरे, दूसरा जन्म लेकर। फिल्म में इस एजेंट को सबसे छुपकर एक गुमनामी की जिंदगी जीने के लिए मजबूर होना पड़ता है। एक नई जगह और एक नई पहचान के साथ।

इस सबके पीछे एक मिनिस्टर का हाथ होता है, क्योंकि मिनिस्टर के बेटे को इस एजेंट ने मार दिया होता है, जो फिल्म की कहानी में एक गुंडा दिखाया गया है। अब अगर ये एजेंट सबके सामने रहता, तो मिनिस्टर उसको मरवा देता, तो इसकी जान को बचाने के लिए फिल्म के हीरो को एक गुमनामी की जिंदगी जीनी पड़ती है।

आगे क्या होगा, कैसे ये एजेंट वापस अपनी असली पहचान में आएगा, या फिर ऐसे ही पूरी जिंदगी गुमनामी में बिता देगा। ये सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

फाइनल वर्डिक्ट

फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी अच्छी है, लेकिन कहानी जिस तरह से बनाई गई है, वो बहुत ही उलझाने वाली है, जिस तरह से एक फिल्म में अलग-अलग कहानियाँ चलाई जाती हैं, आपके दिमाग को पूरी तरह से उलझा के रख देगी। एक भी कहानी को स्पष्ट तरीके से नहीं दिखाया गया है, जो कुछ चल रहा है, वो क्यों और कैसे, ये सब समझना एक सिरदर्द सा फील होगा।

विजय एंटोनी की बाकी फिल्मों की तरह ही यूनिक स्टोरी होगी या नहीं?

साउथ एक्टर विजय एंटोनी अपनी फिल्मों की यूनिक स्टोरी के लिए जाने जाते हैं, जिनकी फिल्मों का प्रोडक्शन भले ही बेस्ट न हो, लेकिन कहानी दर्शकों को पसंद आने वाली होती है। लेकिन इस फिल्म की स्टोरी दर्शकों को लुभाने में कामयाब नहीं हो पाई है। कहानी में आपको कुछ भी नयापन देखने को नहीं मिलेगा।

निष्कर्ष

अगर आपको सीक्रेट मिशन वाली कहानी देखना पसंद है, जिसमें सीक्रेट एजेंट खुद गुमनामी की जिंदगी जीने के लिए मजबूर हो जाए, तो आप इस फिल्म को एक बार देख सकते हैं। मेरी तरफ से फिल्म को 5 में से 2* की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Beauty And Black Netflix Review: ब्रेस्ट सर्जरी की पेचीदा कहानी,कैसे बदल जाती इन लड़कियों की जिंदगी।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment