डिज्नी+हॉटस्टार के प्लेटफॉर्म पर टॉप रेटिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, जिसमें आपको खेल के प्रति जुनून के साथ एक रोमांटिक लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी। फिल्म की स्टोरी आपके इंट्रेस्ट को पूरी तरह से होल्ड करने वाली है।
साउथ इंडस्ट्री के बेस्ट डायरेक्टर और राइटर तमिझरासन पचमुथु के द्वारा लिखी और निर्देशित की गई इस फिल्म में आपको देवदर्शिनी चेतन, दिनेश, जॉनसन दिवाकर, प्रदीप दुरईराज, गीता कैलासम, हरीश कल्याण, जवाहर शक्ति, संजना आदि जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की कहानी आपको कॉमेडी, स्पोर्ट्स, ड्रामा, रोमांस सभी एलिमेंट्स का मजा देने वाली है।
ये टॉप रेटिंग बेहतरीन फिल्म आपको हिंदी लैंग्वेज में भी देखने को मिल जाएगी। फिल्म की कहानी लोकल क्रिकेटर्स पर बनाई गई है, किस तरह उन्हें खेल के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है। एक बहुत कम बजट में बनी फिल्म, जिसने कई गुना ज्यादा कमाई की है और लोगों को खूब पसंद आई है।
आइए जानते हैं फिल्म की कहानी के बारे में
फिल्म की कहानी की शुरुआत बहुत ही एक्साइटेड तरीके से होती है। फिल्म का मुख्य कलाकार अंबु (हरीश कल्याण), जिसके लिए क्रिकेट ही सबकुछ है, अपने गांव से कई किलोमीटर दूर क्रिकेट मैच खेलने जाता है, जिसके लिए उसे कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है। इस पूरे सफर को बहुत ही रोमांचक तरीके से दिखाया गया है।
आगे आपको एकमार क्रिकेट प्रेमी दिखाया जाएगा, जो टीम की जान है और उसकी जान क्रिकेट में बसती है, जिसका नाम है गेथु (दिनेश)। ये फिल्म का दूसरा मुख्य कलाकार है। लेकिन इसकी पत्नी क्रिकेट के बिल्कुल खिलाफ होती है, जो गेथु को क्रिकेट मैच के टूर्नामेंट से उठा ले जाती है। ये टूर्नामेंट तो यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन उसके बाद आपको कई सालों के आगे की कहानी दिखाई जाएगी।
अब अंबु बड़ा हो गया है और क्रिकेट प्रेमी के रूप में बहुत बड़ा जर्सी सिलने का कारखाना चलाता है और गेथु, जो काफी उम्र के होने के बाद भी क्रिकेट खेल रहे हैं, और दोनों अपनी-अपनी लाइफ में मस्त हैं। अंबु को भी उनके एरिया की टीम में खेलने का मौका मिल जाता है, लेकिन बचपन की ही तरह कुछ गुंडे लोग फिर से उसके ऐज आते हैं, उसे खेलने से रोकने के लिए।
लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि गेथु और अंबु दोनों एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हैं, दोनों की बिल्कुल भी नहीं बनती है, एक क्रिकेट टीम में होने के बाद भी। उसके ऊपर से गेथु की बेटी के साथ अंबु का लव एंगल भी शुरू हो जाता है, जो फिल्म में एक्स्ट्रा मिर्च मसाला भर देता है।
निष्कर्ष
फिल्म में आपको कुछ भी वल्गरिटी देखने को नहीं मिलेगी। एकदम साफ-सुथरी फिल्म, जिसमें खूब सारी कॉमेडी और क्रिकेट के लिए पैशन देखने को मिलेगा, साथ में एक रोमांटिक लव स्टोरी, जो कहानी में इमोशंस को भी जोड़ती है। फिल्म की IMDb रेटिंग है 8.4* और मेरी TRF से इस फिल्म को दिए जाते हैं 5 में से 4*।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Singham Again Hindi Review: जानिये क्या स्कैम किया फिल्म ने दर्शको के साथ







