भूल भुलैया 3 में इस बार हमें दो मंजुलिका एक साथ देखने को मिलने वाली हैं। इसमें इस बार दो मंजुलिका, तो ट्विस्ट है ही, पर इसके साथ एक और जो ट्विस्ट है वो आपका दिमाग घुमा सकता है। पिछली दोनों सीरीज की तरह भूल भुलैया 3 का कॉन्सेप्ट हॉरर प्लस कॉमेडी को एक साथ लेकर आगे बढ़ता है।
पहले आपको ये जानना है कि भूल भुलैया 3 में कैरेक्टर आपको भूल भुलैया 2 के देखने को मिलेंगे, पर फिल्म की कहानी एकदम अलग दिखाई जाने वाली है।
इस बार कहानी में रूह बाबा, भूतिया महल, मंजुलिका, बंद दरवाजा सब कुछ एक जगह एक अलग कहानी के साथ देखने को मिलेगा। रूह बाबा अपनी दुकान चलाता है भूत भगाने की।
इस फिल्म की शुरुआत होती है एक बैक स्टोरी से, वो भी 200 साल पुरानी कहानी, अब ये आगे जाकर किस तरह से रूह बाबा और मंजुलिका से कनेक्ट होती है, ये दोनों मंजुलिका क्यों और कैसे हैं, इन दोनों का आपस में कनेक्शन क्या है, ये सब आपको फिल्म देखकर पता लगेगा।
फिल्म 2 घंटे 38 मिनट की है, इसके पहले हिस्से में कॉमेडी और हॉरर ठीक-ठाक लगता है। हॉरर ठीक था, पर कॉमेडी को और भी अच्छे से प्रेजेंट किया जा सकता था, जिसमें अनीस बज़्मी कहीं चूक गए।
पहले पार्ट में जब इंटरवल होने वाला होता है, तब आपको ये भूल भुलैया 2 जैसी लगने लगती है। माधुरी दीक्षित और विद्या बालन, दोनों ने ही अपने कैरेक्टर को बहुत अच्छे से निभाया है। विद्या बालन तो मंजुलिका के रूप में पहली फिल्म से ही हैं, पर माधुरी दीक्षित ने ये रोल पहली बार निभाया है।
फिल्म का प्रदर्शन
फिल्म में आपको जो इन दोनों का कथक डांस देखने को मिलेगा, वो लाजवाब है। इसके बाद स्टोरी में आता है एक ट्विस्ट, जो कहानी को आगे बढ़ाने में मदद करता है। फिल्म की एंडिंग बहुत रोमांचक है। कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा के रूप में वैसा ही काम किया है, जैसा कि पिछली फिल्म में इन्होंने किया था। हंसी के एलिमेंट्स में फिल्म थोड़ी पीछे रहती है, जो कि नहीं होना था।
अभी हाल-फिलहाल में जो माहौल चल रहा है, वो हॉरर कॉमेडी का चल रहा है, जिसे लोग देखते भी हैं और इंजॉय भी करते हैं। फिल्म के अंत में मंजुलिका को लेकर जो ट्विस्ट हमें देखने को मिलता है, उसके आगे इसकी कमियां और खामियां दोनों को भुलाया जा सकता है।
आप अपनी पूरी फैमिली के साथ बैठकर इस फिल्म को देख सकते हैं। हमारी तरफ से इस फिल्म को पांच में से तीन स्टार दिए जाते हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Ka Telugu Movie Review: हत्यारा डाकिया या फिर एक मामूली सा सरकारी मुलाजिम ।









