Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: ओवर एक्टिंग की दुकान जल्दी का काम शैतान का

Written by: Amir khan
Publish On: September 13, 2025 12:57 AM (IST)
Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer Breakdown

भूल भूलैया 3 का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि भूल भूलैया 3, सिंघम अगेन को अच्छी खासी टक्कर देने का दम नहीं रखती है। भूल भूलैया 3 के ट्रेलर से जितनी उम्मीदें थीं, यह उन उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने में नाकामयाब रहा है। कार्तिक आर्यन एक बार फिर से रूह बाबा बनकर आए हैं।

इस फिल्म में भी मंजुलिका और रूह बाबा का आमना-सामना होता हुआ नज़र आएगा। ट्रेलर में विद्या बालन की परफॉर्मेंस शानदार दिखाई दे रही है। जिसे देख यही लग रहा है कि विद्या बालन एक बार फिर से इस फिल्म को अपने कंधों पर ढोने वाली हैं। ट्रेलर में हमें कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी की जोड़ी ज़बरदस्त दिखाई दे रही है।

रूह बाबा बनकर कार्तिक आर्यन एक बार फिर से सबकी रूह भगाने को तैयार हैं। फिल्म के तीन पॉइंट ऐसे हैं जो इसे सक्सेसफुल बना सकते हैं। नंबर एक, यह एक फ्रेंचाइज़ी फिल्म है। दूसरा, विद्या बालन (मंजुलिका) वापस आ गई हैं। तीसरा, यह हॉरर कॉमेडी का जॉनर है जो इस समय पर सफल साबित हो रहा है। अभी हाल ही में आई मुनज्या और स्त्री 2 में हमने देखा ही है कि ये दोनों ही फिल्में कॉमेडी और हॉरर जॉनर की थीं और दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़कर पैसों की बारिश की है।

क्या उम्मीदों पर खरा रहा ट्रेलर

ट्रेलर तीन मिनट इकतालीस सेकंड के आसपास का है। इस ट्रेलर से जितनी उम्मीदें थीं, यह उन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। ट्रेलर ने निराशा ही दी। “नेटफ्लिक्स कौन चालू कर दिया” इस छोटे से डायलॉग के अलावा किसी भी डायलॉग में हंसी नहीं आती। शुरू से लेकर आखिर तक जो भी चीज़ें ट्रेलर में चलती हैं, वे उतना आकर्षित नहीं कर सकीं जितना कि इसके ट्रेलर से उम्मीद की जा रही थी।

स्त्री 2 के ट्रेलर में हमने देखा था कि कॉमेडी वाले सीन में हंसी आती है और जब हॉरर सीन दिखाई देता था तो अंदर से एक डर निकलकर आता है, जो कि भूल भूलैया 3 के ट्रेलर से पूरी तरह से गायब है। ट्रेलर में माधुरी दीक्षित भी ओवरएक्टिंग करती दिख रही हैं।

अनीस बज़्मी ने की लापरवाही

ट्रेलर देखकर तो यही लग रहा है कि अनीस बज़्मी ने जल्दी फिल्म बनाने के चक्कर में बहुत कुछ फिल्म में मिस कर दिया है। ट्रेलर देखकर एक कहावत याद आ गई कि जल्दी का काम शैतान का, बस कुछ ऐसा ही अनीस अपनी इस फिल्म में करते दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर ठीक-ठाक है, पर हमारी अपेक्षा इससे कहीं ज़्यादा थी। उस पर यह ट्रेलर बिल्कुल खरा न उतर सका, जिस वजह से इसका ट्रेलर उबाऊ बनकर रह जाता है। पर अभी फिल्म को ट्रेलर से जज करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। शायद ट्रेलर में कुछ न दिखाकर अनीस बज़्मी फिल्म में बहुत कुछ दिखाने वाले हों। इसके लिए हमें 1 नवंबर का इंतज़ार करना होगा।

READ MORE

9 October 2024 Ott Releases: लव सेक्स मर्डर मिस्ट्री,सब चाहिए, तो देखें ये 5 फ़िल्में

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment