दोस्तों, इस हफ्ते 9 अक्टूबर के दिन आपको ये पांच फिल्में ओटीटी पर देखने को मिलने वाली हैं, जो आपके आने वाले वीकेंड को एंटरटेनमेंट से भरने के लिए काफी होंगी। इन पांच फिल्मों में आपको अलग-अलग जॉनर की फिल्में मिलेंगी, जो आपको अलग-अलग अनुभव देंगी। आइए जानते हैं इन पांच फिल्मों के बारे में।
1- पोगुमिदान वेगु थूरमिल्लई (Pogumidam Vegu Thooramillai) प्राइम वीडियो
23 अगस्त 2024 को एक तमिल फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ की गई थी, जिसका हिंदी डब वर्जन 9 अक्टूबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्माण शार्क 9 पिक्चर्स द्वारा किया गया है। फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी कहानी है, जिसके निर्देशक और लेखक हैं माइकल के. राजा। फिल्म के मुख्य कलाकार हैं विमल, करुणास, और अरुलदास।
फिल्म की कहानी आपको एक ऐसे व्यक्ति से मिलाती है, जो आर्थिक रूप से तंगी का शिकार हो चुका है। अपनी समस्याओं से लड़ने के लिए वह एक शव को ठिकाने लगाने का काम ले लेता है, जिसके बदले में उसे एक मोटी रकम मिलती है, लेकिन कई और समस्याएँ खड़ी हो जाती हैं।
इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग है 7.4*, जो इस फिल्म की गुणवत्ता को दर्शाता है। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर हिंदी में भी देख सकते हैं।
2- खेल खेल में (Khel Khel Mein) नेटफ्लिक्स
15 अगस्त 2024 को रिलीज़ हुई एक कॉमेडी फिल्म “खेल खेल में” के डायरेक्टर हैं मुदस्सर अज़ीज़। यह फिल्म 2016 में आई एक इटालियन फिल्म “द परफेक्ट स्ट्रेंजर्स” का रीमेक है। बॉलीवुड की इस कॉमेडी फिल्म में आपको मुख्य रूप से अक्षय कुमार, प्राजक्ता कोली, वाणी कपूर, फरदीन खान, तापसी पन्नू आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।
इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इसके ओटीटी रिलीज़ का इंतज़ार था, जो 9 अक्टूबर को खत्म हो चुका है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया गया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो 6.6* की रेटिंग मिली है।
3- डिसीटफुल लव (Deceitful Love) नेटफ्लिक्स
ब्रिटिश मिनी सीरीज़ “गोल्ड डिगर” पर आधारित एक इटालियन रोमांटिक सीरीज़ “डिसीटफुल लव” 9 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है। इस सीरीज़ की कहानी एक अधेड़ उम्र की महिला और एक युवा लड़के के बीच प्रेम संबंध को दिखाती है, जो उस महिला के बच्चों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होता है।
यह एक अच्छी कहानी है, जिसमें आपको कई सारे एडल्ट सीन्स भी देखने को मिलेंगे। यह सीरीज़ आपको नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगी।
4- कलिंगा (Kalinga) प्राइम वीडियो
यह तेलुगु फिल्म है, जिसे बिग हिट प्रोडक्शन्स द्वारा बनाया गया है। फिल्म की प्रारंभिक रिलीज़ 13 सितंबर 2024 को हुई थी। यह एक हॉरर फिल्म है, जिसके निर्देशक हैं ध्रुव वैयु और फिल्म की कहानी के लेखक हैं रामा राव जाधव। फिल्म की कहानी कई तरह के रहस्य और सस्पेंस के साथ आगे बढ़ती है। मुख्य कलाकारों में आपको ध्रुव वैयु, प्रज्ञा नयन, अदुकलम नरेन आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।
जो लोग इस फिल्म को हिंदी में देखना चाहते थे, उनका इंतज़ार अब खत्म हो गया है। 7.9* स्टार की आईएमडीबी रेटिंग वाली इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर 9 अक्टूबर 2024 से स्ट्रीम कर दिया गया है।
5- यक्के (Yakkay) चौपाल टीवी
यह पंजाबी भाषा की वेब सीरीज़ है, जिसे चौपाल टीवी पर 9 अक्टूबर से स्ट्रीम किया जा रहा है। इस शो की कहानी मुख्य रूप से बग्गा नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को पूरी तरह से टूटा हुआ महसूस कर रहा है और कई तरह की परेशानियों जैसे वित्तीय, सामाजिक, और पारिवारिक कठिनाइयों से गुज़र रहा है। बग्गा खुद को बहुत अकेला महसूस करता है।
इस शो में दिखाया गया है कि बग्गा अपनी बर्बादी की वजह अपने परिवार, पैसे और प्यार को समझता है, जिसकी वजह से वह बर्बाद हुआ है। शो की पूरी कहानी जानने के लिए आप इस शो को चौपाल टीवी के प्लेटफॉर्म पर इंजॉय कर सकते हैं।
READ MORE
Sucha Soorma Box Office Collection: हेटर की लगा कर वाट ‘सुच्चा सूरमा’ ने कमाये इतने करोड़







