Azaad Movie Trailer: सिंघम अगेन के बाद अजय देवगन की नई फिल्म “आज़ाद”

Written by: Arslan
Publish On: September 15, 2025 12:09 PM (IST)
Azaad trailer breakdown 2024

सिंघम अगेन फिल्म के बाद आज अजय देवगन की नई फिल्म ‘आजाद’ का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें वह एक क्रांतिकारी की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं.

फिल्म का ट्रेलर देखने पर साल 2002 में आई अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ की याद आ रही है, जिसमें अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाया था.

इसी तरह से आजाद फिल्म में भी अजय का किरदार नजर आ रहा है, जिसमें उनका अपने घोड़े के प्रति प्यार नजर आ रहा है, और कुछ डायलॉग सुनने को भी मिल रहे हैं, जिनमें बताया गया है कि सभी क्रांतिकारियों को घोड़े से बहुत लगाव होता था.

ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म पूरी तरह से डार्क थीम पर आधारित है, जिसमें अंग्रेजों के समय का चित्रण दिखाया गया है.

जिसे देखकर यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि फिल्म में अजय देवगन की सिर्फ यादें होंगी, बाकी की कहानी उनके भतीजे पर आधारित होगी.

हाल ही में रोहित शेट्टी की नई फिल्म, जो कि अजय देवगन स्टारर है, जिसमें और भी कई बड़े-बड़े कलाकार शामिल हैं, बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचा रही है. बीते शुक्रवार को सिंघम अगेन फिल्म को देशभर में रिलीज किया गया है, जो सीधी टक्कर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 से ले रही है.

सिंघम अगेन अपने चार दिनों में तकरीबन 125 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. अब देखना यह होगा कि सिंघम अगेन फिल्म के बाद अजय देवगन की अगली फिल्म आजाद बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा पाती है या नहीं.

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Lookism Season 2 Anime Review: जल्द लौटने वाला है आपका पसंदीदा कोरियन एनीमे

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment